लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गैलिली चिकित्सा केन्द्र

सूची गैलिली चिकित्सा केन्द्र

गैलिली अस्पताल गैलिली चिकित्सा केन्द्र (המרכז הרפואי לגליל) इज़राइल के समुद्र-तटीय नगर नाहारिया में स्थित एक अस्पताल है और यह उत्तरी इज़राइल का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है (सबसे बड़ा अस्पताल हाइफ़ा स्थित राम्बम अस्पताल है)। इसे 1956 में स्थापित किया गया था। यह अस्पताल नाहारिया की सीमा पर नगर-केन्द्र से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो और पश्चिमी गैलिली के लगभग पाँच लाख लोगों को सेवा प्रदान करता है। इस अस्पताल के दक्षिणी किनारे पर महामार्ग 89 गुजरता है और इसके चारों ओर की भूमि पर खेती की जाती है। .

3 संबंधों: हाइफ़ा, गूगल मानचित्र, इज़राइल

हाइफ़ा

हाइफ़ा (Haifa; हिब्रू: חֵיפָה Heifa , हिब्रू उच्चारण:, अरबी: حيفا‎ Ḥayfā ) उत्तरी इजराइल का सबसे बड़ा नगर तथा इजराइल का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। इसकी जनसंख्या लगभग तीन लाख है। इसके अलावा लगभग तीन लाख लोग इसके समीपवर्ती नगरों में रहते हैं। इसी नगर में बहाई विश्व केन्द्र भी है जो यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित है। .

नई!!: गैलिली चिकित्सा केन्द्र और हाइफ़ा · और देखें »

गूगल मानचित्र

गूगल मानचित्र (Google Maps) (पूर्व में गूगल लोकल) गूगल द्वारा निःशुल्क रूप से प्रदत्त (गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए) एक वेब मैपिंग सर्विस एप्लिकेशन और तकनीक है जिसके द्वारा गूगल मानचित्र वेबसाइट, गूगल राइड फाइंडर, गूगल ट्रांजिट और गूगल मानचित्र एपीआई के माध्यम से तीसरे पक्ष की वेबसाइटों में सन्निहित मानचित्रों सहित कई मानचित्र-आधारित सेवाएं संचालित होती हैं। यह दुनिया भर के अनेकों देशों के लिए सड़कों के नक़्शे उपलब्ध कराता है जो पैदल, कार या सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने वालों और शहर में व्यवसायों की खोज करने वालों के लिए मार्ग योजनाकार का काम करता है। गूगल मानचित्र के उपग्रह से लिए गए चित्र वास्तविक समय को नहीं दर्शाते हैं; ये कई महीनों या वर्षों पुराने होते हैं। गूगल मानचित्र मर्केटर प्रोजेक्शन के एक करीबी संस्करण का उपयोग करते हैं, इसलिए यह ध्रुवों के आसपास के क्षेत्रों को नहीं दिखा सकते हैं। इसका एक संबंधित उत्पाद गूगल अर्थ अकेला ऐसा प्रोग्राम है जो ध्रुवीय क्षेत्रों सहित ग्लोब को दिखाता है और साथ ही कई सुविधाएं भी प्रदान करता है। .

नई!!: गैलिली चिकित्सा केन्द्र और गूगल मानचित्र · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: गैलिली चिकित्सा केन्द्र और इज़राइल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »