लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गंगनम जिला

सूची गंगनम जिला

गंगनम जिला (강남구; हंजा: 江南區; गंगनम गु) दक्षिण कोरिया की प्रशासनिक इकाई - गु (स्थानीय सरकारी जिले) जिनसे मिलकर सियोल शहर बना है, में से एक है। गंगनम (강남; 江南) का शाब्दिक अर्थ है "(हान) नदी के दक्षिण में"। वर्ष २०१० की जनगणना के अनुसार, गंगनम जिले की कुल जनसंख्या 527,641 है, जो इसे सियोल का चौथा सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर बनाती है। 39.5 कि.मी2 के क्षेत्रफ़ल से यह सियोल का तृतीय बड़ा जिला है। श्रेणी:दक्षिण कोरिया.

3 संबंधों: सियोल, हानजा, विश्व के सभी देश

सियोल

सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह शहर हान नदी के किनारे बसा है। सियोल दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: गंगनम जिला और सियोल · और देखें »

हानजा

हानजा, चीनी वर्णों के लिए प्रयुक्त होने वाला कोरियाई शब्द है। यह उन शब्दों के लिए प्रयुक्त होता है जो चीनी वर्णों से लिए गए हैं और जो कोरियाई उच्चारण के साथ बोले जाते है। हानजा मल या हानजा-इओ वे शब्द हैं जो हानजा के साथ लिखे जाते हैं। हन्मुन का अर्थ शास्त्रीय चीनी लेखन से है, लेकिन हानजा को कभी-कभार हन्मुन के लिए भी प्रयुक्त किया जाता है। हानजा में बहुत परिवर्तन नहीं आया है इसलिए बहुत से चीनी वर्ण वैसे ही हैं जैसे की पारम्परिक चीनी वर्ण। केवल कुछ ही हानजा वर्ण कोरिया के लिए अनुपम हैं। हालांकि दशक १४४० में, ध्वनि पर आधारित कोरियाई वर्णमाला का आविष्कार, राजा सेजोंग महान ने किया था। सर्वप्रथम इसका बहुत उपयोग नहीं हुआ। तथापि, प्रारम्भिक १९वीं और २०वीं सदी के दौरान इसका उपयोग हानजा से अद्जिक था और यह अब कोरिया की आधिकारिक भाषा है। पर तब तक, लगभग हर कोई हानजा लिखना और पढ़ना जानता था, इसलिए अधिकान्श प्राचीन कोरियाई पुस्तकें हानजा में लिखी हुई हैं। जो विद्यार्थी कोरियाई इतिहास का अध्यन करते हैं वे ह्ंजा भी सीखते हैं ताकि एतिहासिक दस्तावेज़ों को पढ़ा जा सके। कोरिया में आज भी बच्चे हानजा सीखते हैं और बहुत से कोरियाई शब्दों की जड़े हानजा में ही हैं। श्रेणी:कोरियाई भाषा.

नई!!: गंगनम जिला और हानजा · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: गंगनम जिला और विश्व के सभी देश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »