लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्रिएटिव कॉमन्स

सूची क्रिएटिव कॉमन्स

क्रिएटिव कॉमन्स का प्रतीक चिह्न क्रिएटिव कॉमन्स (Creative Commons (CC)) एक लाभनिरपेक्ष संस्था (non-profit) है जो ऐसे सर्जनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने का कार्य करती है जिनका उपयोग करते हुए दूसरे लोग नियमपूर्वक उसे आगे बढ़ा सकें। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के माउण्टेन व्यू में स्थित है। इस संस्था ने जनता के निःशुल्क उपयोग के लिए 'क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स' नामक बहुत से कापीराइट लाइसेंस जारी किए हैं। .

2 संबंधों: लाभ निरपेक्ष संस्था, कैलिफ़ोर्निया

लाभ निरपेक्ष संस्था

लाभ निरपेक्ष संगठन (लानिसं) ऐसे संगठनों को कहते हैं जो अपने अतिरिक्त धन को शेयरधारकों या मालिकों में नहीं बांटते बल्कि इसका उपयोग अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये करते हैं। धर्मार्थ संस्थाएं, मजदूर यूनियन एवं सार्वजनिक कला संगठन इसके अन्तर्गत आते हैं। अधिकांश देशों में लाभ निरपेक्ष संगठनों को आयकर एवं सम्पत्ति कर से मुक्त रखा गया है। .

नई!!: क्रिएटिव कॉमन्स और लाभ निरपेक्ष संस्था · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: क्रिएटिव कॉमन्स और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »