लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

क्या हाल मिस्टर पांचाल

सूची क्या हाल मिस्टर पांचाल

क्या हाल मिस्टर पांचाल स्टार भारत पर प्रसारित होने वाला एक मजेदार घटनाओं से भरपूर सीरियल है, जिसमें एक मां अपने बेटे के लिए भगवान से एक परफेक्ट बहू की मांग करती है, जबकि उसके घर में पांच बहुएं आ जाती हैं। यह कहानी इसी पर आधारित है कि कैसे एक मां की आरजू इस वरदान के बाद निराशा में बदल जाती है और उसकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं। .

5 संबंधों: भारत, मनिन्दर सिंह, स्टार भारत, कंचन गुप्ता, कुशल पंजाबी

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: क्या हाल मिस्टर पांचाल और भारत · और देखें »

मनिन्दर सिंह

मनिन्दर सिंह एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। इन्होने सीआईडी (धारावाहिक) में वरिष्ठ निरीक्षक दुष्यंत के रूप में कार्य किया है। .

नई!!: क्या हाल मिस्टर पांचाल और मनिन्दर सिंह · और देखें »

स्टार भारत

स्टार भारत एक भारतीय हिन्दी भाषा का टीवी चैनल है जो स्टार टीवी के स्वामित्व में है।.

नई!!: क्या हाल मिस्टर पांचाल और स्टार भारत · और देखें »

कंचन गुप्ता

कंचन गुप्ता एक भारतीय टीवी एक्ट्रेस है, उनका जन्म अबोहर, पंजाब, भारत मे हुआ है। कंचन गुप्ता पहले दूरदर्शन टीवी के एक धारावाहिक में आती थी, अब वह स्टार भारत चैनल के धारावाहिक क्या हाल मिस्टर पांचाल में आती है। वह एक अच्छी टीवी एक्ट्रेस है।.

नई!!: क्या हाल मिस्टर पांचाल और कंचन गुप्ता · और देखें »

कुशल पंजाबी

कुशल पंजाबी भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। यह फरवरी 2011 में ज़ोर का झटका नामक एक वास्तविक खेल कार्यक्रम के विजेता बने थे। इसके लिए इन्हें ₹50 लाख का इनाम मिला था। यह फरहान अख्तर के लक्ष्य और करन जौहर के काल आदि फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा यह लाइफ ओके के आसमान से आगे और सोनी के सीआईडी में भी अभिनय कर चुके हैं। यह ज़ोर का झटका जैसे और कई खेल कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुके हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक, झलक दिखला जा, पैसा भारी पड़ेगा आदि है। .

नई!!: क्या हाल मिस्टर पांचाल और कुशल पंजाबी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »