लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोलकाता मेट्रो रेल

सूची कोलकाता मेट्रो रेल

कोलकाता मेट्रो (बंगाली: কলকাতা মেট্রো) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक भूमिगत रेल प्रणाली है। इसे मंडलीय रेलवे का स्तर प्रदान किया गया है। यह भारतीय रेल द्वारा संचालित है। १९८४ में आरंभ हुई यह भारत की प्रथम भूमिगत एवं मेट्रो प्रणाली थी। इसके बाद दिल्ली मेट्रो २००२ में आरंभ हुई थी। आरंभ में ५ लाइनों की योजाना थी, किंतु बाद में ३ ही चुनीं गईं:-.

33 संबंधों: चांदनी चौक, कोलकाता, टॉलीगंज, एस्प्लेनेड, कोलकाता, दम दम, दिल्ली मेट्रो रेल, दिष्ट धारा, दक्षिणेश्वर, नेताजी, नेताजी भवन, पश्चिम बंगाल, पार्क स्ट्रीट, कोलकाता, बाङ्ला भाषा, ब्रॉड गेज, बेलगाछिया, भारत, भारतीय रेल, भवानीपुर, भूमिगत रेल, मिनट, मैदान, कोलकाता, रविंद्र सदन, रविंद्र सरोवर, श्याम बाज़ार, शोभा बाज़ार, सुतानुती, सेंट्रल स्टेशन, कोलकाता, जतिन दास पार्क, वोल्ट, गिरीश पार्क, कालीघाट शक्तिपीठ, कोलकाता, १९८४, २००२

चांदनी चौक, कोलकाता

चांदनी चौक, कोलकाता कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और चांदनी चौक, कोलकाता · और देखें »

टॉलीगंज

टॉलीगंज कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और टॉलीगंज · और देखें »

एस्प्लेनेड, कोलकाता

एस्प्लेनेड (Esplanade), मध्य कोलकाता में स्थित एक क्षेत्र है। अंग्रेजी भाषा में एस्प्लेनेड किसी जल निकाय के साथ स्थित एक खुला क्षेत्र है लेकिन अपने नाम के विपरीत यह क्षेत्र सचमुच में एक "एस्पलेनेड" नहीं है क्योंकि यह क्षेत्र पानी के पास स्थित नहीं है। हालाँकि हुगली नदी इस क्षेत्र से कुछ दूरी से बहती है। एस्प्लेनेड शहर के दिल में स्थित है और कोलकाता शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है। यहाँ कोलकाता मेट्रो का एक स्टेशन भी स्थित है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और एस्प्लेनेड, कोलकाता · और देखें »

दम दम

दमदम भारत के पश्चिम बंगाल प्रान्त के उत्तर २४ परगना जिले का एक शहर है। यहाँ नेताजी सुभाष चंद्र बोस अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और दम दम · और देखें »

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

दिष्ट धारा

दिष्ट धारा वह धारा हैं जो सदैव एक ही दिशा में बहती हैं व जिसकी ध्रुवीयता नियत रहती हैं। इसकी तुलना प्रत्यावर्ती धारा से की जा सकती है जो अपनी ध्रुवीयता (जो कि धारा की दिशा से संबंधित है) निश्चित कालक्रम में बदलती रहती है। इन दोनों ही धाराओं का परिमाण निश्चित रहता है। श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:भौतिक शब्दावली.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और दिष्ट धारा · और देखें »

दक्षिणेश्वर

दक्षिणेश्वर या दख्खिनेश्वर(দক্ষিণেশ্বর; दॊख्खिनॆश्शॉर), पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना जिला में हुगली नदी के किनारे अवस्थित कोलकाता महानगर के उत्तरी भाग में, बैरकपुर पौरसभा के अन्तर्गत एक क्षेत्र है। इसे सबसे विशेष रूपसे दक्षिणेश्वर काली मन्दिर के लिए जाना जाता है, जोकि जानबाजार की नवजागरण काल की ज़मीन्दार, रानी रासमणि द्वारा निर्मित एक आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाला काली मन्दिर है। यह मन्दिर, दार्शनिक व धर्मगुरु, स्वामी रामकृष्ण परमहंस की कर्मभूमि भी था, जोकि स्वामी विवेकानन्द के आध्यात्मिक गुरु थे। यह क्षेत्र बैरकपुर उपविभाग के बेलघड़िया थाने के अन्तर्गत आता है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर के अलावा, अद्यापीठ मन्दिर व मठ भी यहाँ अवस्थित है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और दक्षिणेश्वर · और देखें »

नेताजी

नेताजी इनमें से कोई एक हो सकता हैं.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और नेताजी · और देखें »

नेताजी भवन

नेताजी भवन कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और नेताजी भवन · और देखें »

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (भारतीय बंगाल) (बंगाली: পশ্চিমবঙ্গ) भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 ज़िले है। यहां की मुख्य भाषा बांग्ला है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और पश्चिम बंगाल · और देखें »

पार्क स्ट्रीट, कोलकाता

पार्क स्ट्रीट, कोलकाता कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और पार्क स्ट्रीट, कोलकाता · और देखें »

बाङ्ला भाषा

बाङ्ला भाषा अथवा बंगाली भाषा (बाङ्ला लिपि में: বাংলা ভাষা / बाङ्ला), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है। इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फ़ैले हैं। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और बाङ्ला भाषा · और देखें »

ब्रॉड गेज

ग्रेट वेस्टर्न रेलवे का ब्रॉड गेज पर चलता भाप-इंजन, १८९२ में मानक गेज पर अंतरण के उपरांत विंटेज संग्रहालय में सम्मिलित मानक गेज या से चौड़े किसी भी गेज को ब्रॉड गेज कहा गया। रशियन, भारतीय, आयरिश एवं आइबेरियन गेज, सभी ब्रॉड गेज होते हैं। ब्रॉड गेज रेलवे का प्रयोग बंदरगाहों पर क्रेन इत्यादि के लिए भी होता है। इससे बेहतर स्थिरता आती है। साथ ही ये पतले गेजों की अपेक्षा कहीं बेहतर है। 443px .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और ब्रॉड गेज · और देखें »

बेलगाछिया

बेलगाछिया कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और बेलगाछिया · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और भारत · और देखें »

भारतीय रेल

यार्ड में खड़ी एक जनशताब्दी रेल। भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह १६० वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसके १३ लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। यह न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्‍ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है। राष्‍ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है। अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम है। यह ऊर्जा सक्षम परिवहन मोड, जो बड़ी मात्रा में जनशक्ति के आवागमन के लिए बड़ा ही आदर्श एवं उपयुक्त है, बड़ी मात्रा में वस्तुओं को लाने ले जाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए अत्यन्त उपयुक्त है। यह देश की जीवनधारा है और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इनका महत्वपूर्ण स्थान है। सुस्थापित रेल प्रणाली देश के दूरतम स्‍थानों से लोगों को एक साथ मिलाती है और व्यापार करना, दृश्य दर्शन, तीर्थ और शिक्षा संभव बनाती है। यह जीवन स्तर सुधारती है और इस प्रकार से उद्योग और कृषि का विकासशील त्वरित करने में सहायता करता है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और भारतीय रेल · और देखें »

भवानीपुर

भवानीपुर पश्चिम बंगा राज्य की राजधानी कोलकाता के अंतर्गत स्थित एक विधानसभा और क्षेत्र है। यह कोलकाता नगर निगम के अंतर्गत आता है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:पश्चिम बंगाल के विधानसभा क्षेत्र.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और भवानीपुर · और देखें »

भूमिगत रेल

भूमि की सतह के नीचे सुरंग बनाकर उसके अन्दर रेल की पटरी बिछाकर जो रेलगाड़ी चलायी जाती है उसे भूमिगत रेल कहते हैं। इन्हें मेट्रो रेल, मेट्रो, सब-वे अथवा त्वरित रेल (रैपिड रेल) भी कहा जाता है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और भूमिगत रेल · और देखें »

मिनट

मिनट समय की एक इकाई है। एक घंटे में ६० मिनट होते हैं। एक मिनट में ६० सैकंड होते हैं। 1 मिनट .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और मिनट · और देखें »

मैदान, कोलकाता

मैदान, कोलकाता कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और मैदान, कोलकाता · और देखें »

रविंद्र सदन

रविंद्र सदन कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और रविंद्र सदन · और देखें »

रविंद्र सरोवर

रविंद्र सरोवर कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और रविंद्र सरोवर · और देखें »

श्याम बाज़ार

श्याम बाज़ार कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और श्याम बाज़ार · और देखें »

शोभा बाज़ार

शोभा बाज़ार कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और शोभा बाज़ार · और देखें »

सुतानुती

सुतानुती कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और सुतानुती · और देखें »

सेंट्रल स्टेशन, कोलकाता

सेंट्रल स्टेशन, कोलकाता कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और सेंट्रल स्टेशन, कोलकाता · और देखें »

जतिन दास पार्क

जतिन दास पार्क कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और जतिन दास पार्क · और देखें »

वोल्ट

वोल्टा पाइल वोल्ट (प्रतीक: V), विद्युत विभव, विभवान्तर और विद्युतवाहक बल की व्युत्पन्न इकाई है। इस ईकाई का नाम (वोल्ट) इतालवी भौतिकविज्ञानी वोल्टा (1745-1827) के सम्मान में रखा गया है जिसने वोल्टेइक पाइल का आविष्कार किया, जिसे पहली रासायनिक बैटरी कह सकते हैं। जहाँ.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और वोल्ट · और देखें »

गिरीश पार्क

गिरीश पार्क कोलकाता का एक क्षेत्र है। यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन.

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और गिरीश पार्क · और देखें »

कालीघाट शक्तिपीठ

कालीघाट शक्तिपीठ (बांग्ला: কালীঘাট মন্দির) कोलकाता का एक क्षेत्र है, जो अपने काली माता के मंदिर के लिये प्रसिद्ध है। इस शक्तिपीठ में स्थित प्रतिमा की प्रतिष्ठा कामदेव ब्रह्मचारी (सन्यासपूर्व नाम जिया गंगोपाध्याय) ने की थी। शक्तिपीठ बनने का मुख्य कारण माँ सती के दाये पैर की कुछ अंगुलिया इसी जगह गिरी थी। आज यह जगह काली भक्तो के लिए सबसे बड़ा मंदिर है। माँ की प्रतिमा में जिव्हा सोने की है जो की बाहर तक निकली हुई है काली मंदिर में देवी काली के प्रचंड रूप की प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा में देवी काली भगवान शिव की छाती पर पैर रखी हुई है। उनके गले में नरमुंडो की माला है उनके हाथ में कुल्हाड़ी और कुछ नरमुंड है उनकी कमर में भी कुछ नरमुंड बंधे हुए है उनकी जीब निकली हुई है और उनकी जीब में से कुछ रक्त की बूंदे भी टपक रही है। कुछ अनुश्रुतियों के अनुसार इस मूर्ति के पीछे कुछ अनुश्रुतिया भी प्रचलित है। एक के अनुसार देवी किसी बात पर गुस्सा हो गयी थी उसके बाद उन्होंने नरसंघार करना शुरू कर दिया। उनके मार्ग में जो भी आता वो मारा जाता उनके क्रोध को शांत करने के लिए भगवान शिव उनके रास्ते में लेट गए। देवी ने गुस्से में उनकी छाती पर भी पैर रख दिया उसी समय उन्होंने भगवान शिव को पहचान लिया और उन्होंने फिर नरसंघार बंद कर दिया। left कालीघाट मंदिर (सन १८८७ में) यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और कालीघाट शक्तिपीठ · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और कोलकाता · और देखें »

१९८४

१९८४ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और १९८४ · और देखें »

२००२

2002 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कोलकाता मेट्रो रेल और २००२ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कोलकाता मेट्रो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »