लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कॉर्नी कैल सेतु

सूची कॉर्नी कैल सेतु

कॉर्नी कैल सेतु स्लोवेनिया का सबसे लम्बा और ऊँचा सेतु है। यह ए-वन मोटरमार्ग पर ओस्प घाटी के ऊपर स्थित है, जो कोपर से लगभग २० किलोमीटर पूर्व में है। स्लोवेनियाई भाषा में इसका अर्थ है "काला दर्रा"। यह सेतु स्लोवेनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत भी है। यह सेतु १,०६५ मीटर (१.०६५ किमी) लम्बा है और ११ खम्बों पर टिका हुआ है, जिसमें सबसे ऊँचा ८७.५ मीटर है। इसका निर्माण कार्य २००१ में आरम्भ हुआ था और इसे यातायात के लिए २३ सितम्बर २००४ को खोला गया था। जब यह मई २००४ में लगभग पूरा हो चुका था, तब इसने जिरो दि'इतालिया दौड़ के लिए भी मंच का भी काम किया था। .

5 संबंधों: स्लोवेनिया, स्लोवेने भाषा, सेतु, २००४, २३ सितम्बर

स्लोवेनिया

स्लोवेनिया (Slovenia), आधिकारिक तौर पर 'स्लोवेनिया गणराज्य', मध्य यूरोप में स्थित आल्प्स पर्वत से लगा हुआ भूमध्य की सीमा से लगा देश है। स्लोवेनिया की सीमा पश्चिम में इटली, दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण और पूर्व में क्रोएशिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी और उत्तर में आस्ट्रिया स्थित है। देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ल्युब्ल्याना है। स्लोवेनिया 20,273 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 20 लाख है। स्लोवेनिया का 40% अंदरूनी भू-भाग उठा हुआ पर्वतीय और पठारीय है। स्लोवेनिया का सबसे ऊंचा शिखर माउंट त्रिग्लेव 2,864 मीटर (9,396 फीट) और सबसे निचली बिंदु समुद्र तल पर एड्रियाटिक सागर है। देश की बहुसंख्यक जनसंख्या स्लोवेनियाई भाषा का प्रयोग करती है, जो देश की आधिकारिक भाषा भी है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर संरक्षित भाषा हंगरी और इटालियन है। .

नई!!: कॉर्नी कैल सेतु और स्लोवेनिया · और देखें »

स्लोवेने भाषा

स्लोवेने या स्लोवेनियाई दुनियाभर में लगभग २४ लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक दक्षिण स्लाव भाषा है, जिसमें से अधिकांश स्लोवेनिया में रहते हैं। स्लोवेने यूरोपीय संघ की 23 आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: कॉर्नी कैल सेतु और स्लोवेने भाषा · और देखें »

सेतु

thumb सेतु एक प्रकार का ढाँचा जो नदी, पहाड़, घाटी अथवा मानव निर्मित अवरोध को वाहन या पैदल पार करने के लिये बनाया जाता है। .

नई!!: कॉर्नी कैल सेतु और सेतु · और देखें »

२००४

2004 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कॉर्नी कैल सेतु और २००४ · और देखें »

२३ सितम्बर

२३ सितंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २६६वॉ (लीप वर्ष मे २६७ वॉ) दिन है। साल मे अभी और ९९ दिन बाकी है। .

नई!!: कॉर्नी कैल सेतु और २३ सितम्बर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »