लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैनबिस (ड्रग)

सूची कैनबिस (ड्रग)

कैनबिस का पौधा कैनबिस भांग के पौधे से तैयार किया जाता है जिसे एक प्सैकोएक्टिव ड्रग या औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। कैनबिस को मारिजुआना, गांजा और भांग के नामों से भी पुकारा जाता है। कैनबिस का मुख्य प्सैकोएक्टिव हिस्सा टेट्राहैड्राकैनबिनोल (टी.एछ.सी) होता है; यह ४८३ यौगिकों में से एक है, कम से कम 84 अन्य कैनाबिनोइड सहित, जैसे कैनाबिओल (सी.बी.डी), कैनबिनोल (सी.बी.एल), और टेट्राहैड्रोकैनबिवरिन (टी.एछ.सी.वी)। कैनबिस भांग अक्सर अपने मानसिक और शारीरिक प्रभाव के लिए लिया जाता है, जैसे बढा मनोदशा, विश्राम, और भूख बढना। अल्पकालिक स्मृति में कमी होना, शुष्क मुँह, बिगड़ा मोटर कौशल, लाल आँखें और व्यामोह की भावनाओं संभावित दुष्प्रभाव हैं। जब धुआं से लिया जाता है तो प्रभाव की शुरुआत बहुत जल्दी होता है। जब खाया जाता है, तब प्रभाव की शुरुआत तीस मिनट के बाद होता है। प्रभाव दो से छः घंटे रहता है। कैनबिस ज्यादातर विश्राम के लिए या एक औषधीय दवा के रूप में उपयोग किया जाता है। यह धार्मिक या आध्यात्मिक संस्कार के हिस्से के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। २०१३ इस्वी में १२८०-२३२० लाख लोगों ने कैनबिस का इस्तेमाल किये। २०१५ इस्वी में, अमरीका के आधे जनसंख्या भांग का प्रयोग किया था। उसमें से %१२ पिछले वर्ष में, और %७.३ पिछले महीने में। कैनबिस का उपयोग २०१३ से बहुत बढ गया है। कैनबिस के उपयोग के बारे में सबसे पहला लिखा हुआ तारीख तीसरी सहस्राब्दी बी.सी में है। बीसवी सदी के शुरु से ही, भांग कानूनी प्रतिबंध के अधीन कर दिया गया है। भांग के कब्जे, उपयोग और बिक्री जिसमें प्सैकोएक्टिव कैनबिनोइड्स होता है, वह ज़्यादातर सब देशों में अवैध है। युनाइटड नेषन्स ने कहाँ है कि भांग दुनिया के सबसे ज़्यादा उपयोग किया गया अवैध ड्रग है। मेडिकल कैनबिस वह कैनबिस को पुकारा जाता है जो डॉक्टरों लिखके देते हैं। मेडिकल कैनबिस का इस्तेमाल केनडा, बेलजियम, औस्ट्रेलिया, नेधर्लेंड्स, स्पैन और अम्रीका के २३ स्टेटों में होता है। पिछले कुछ वषों से कैनबिस का प्रयोग और वैधीकरण के लिए समर्थन, दुनियाभर बढ रही है। .

8 संबंधों: एचआइवी, एड्स, भूख, हिन्दू धर्म, जनसंख्या, गाँजे का पौधा, औषधि, कार्ल लीनियस

एचआइवी

एचआइवी अथवा कपोसी सार्कोमा प्रभावित महिला की नाक का चित्र एचआईवी (ह्युमन इम्युनडिफिशिएंशी वायरस) या मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु एक विषाणु है जो शरीर की रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रहार करता है और संक्रमणों के प्रति उसकी प्रतिरोध क्षमता को धीरे-धीरे कम करता जाता है। यह लाइलाज बीमारी एड्स का कारण है। मुख्यतः यौण संबंध तथा रक्त के जरिए फैलने वाला यह विषाणु शरीर की श्वेत रक्त कणिकाओं का भक्षण कर लेता है। इसमें उच्च आनुवंशिक परिवर्तनशीलता का गुण है। यह विशेषता इसके उपचार में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। .

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और एचआइवी · और देखें »

एड्स

उपार्जित प्रतिरक्षी अपूर्णता सहलक्षण या एड्स (अंग्रेज़ी:एड्स) मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एच.आई.वी) संक्रमण के बाद की स्थिति है, जिसमें मानव अपने प्राकृतिक प्रतिरक्षण क्षमता खो देता है। एड्स स्वयं कोई बीमारी नही है पर एड्स से पीड़ित मानव शरीर संक्रामक बीमारियों, जो कि जीवाणु और विषाणु आदि से होती हैं, के प्रति अपनी प्राकृतिक प्रतिरोधी शक्ति खो बैठता है क्योंकि एच.आई.वी (वह वायरस जिससे कि एड्स होता है) रक्त में उपस्थित प्रतिरोधी पदार्थ लसीका-कोशो पर आक्रमण करता है। एड्स पीड़ित के शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के क्रमशः क्षय होने से कोई भी अवसरवादी संक्रमण, यानि आम सर्दी जुकाम से ले कर क्षय रोग जैसे रोग तक सहजता से हो जाते हैं और उनका इलाज करना कठिन हो जाता हैं। एच.आई.वी.

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और एड्स · और देखें »

भूख

भूख उस समय अनुभव होती है, जब खाना खाने की इच्छा होती है। परितृप्ति भूख का अभाव है। भूख की अनुभूति हाइपोथैल्मस से शुरु होती है जब यह हार्मोन छोड़ता है। यह हार्मोन यकृत के अभिग्राहक पर प्रतिक्रिया करती है। हालांकि एक सामान्य वयक्ति बिना भोजन के कई सप्ताहों तक जिंदा रह सकता है। भूख की अनुभूति भोजन के कुछ घंटों बाद शुरू हो जाती है और व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है। भूख शब्द का इस्तेमाल व्यक्ति के सामाजिक स्तर को बताने के लिए किया जाता है। .

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और भूख · और देखें »

हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म (संस्कृत: सनातन धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है। विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं। अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में हैं और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इस धर्म का औपचारिक नाम "हिन्दु आगम" है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है। .

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और हिन्दू धर्म · और देखें »

जनसंख्या

1994 में विश्व की जनसंख्या का वितरण. विश्व की कुल जनसँख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगने वाला समय. (जिसमें भविष्य की गणना भी शामिल है) वैकल्पिक चार्ट भी देखें. जीव विज्ञान में, विशेष प्रजाति के अंत: जीव प्रजनन के संग्रह को जनसंख्या कहते हैं; समाजशास्त्र में इसे मनुष्यों का संग्रह कहते हैं। जनसँख्या के अन्दर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति कुछ पहलू एक दुसरे से बांटते हैं जो कि सांख्यिकीय रूप से अलग हो सकता है, लेकिन अगर आमतौर पर देखें तो ये अंतर इतने अस्पष्ट होते हैं कि इनके आधार पर कोई निर्धारण नहीं किया जा सकता.

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और जनसंख्या · और देखें »

गाँजे का पौधा

गाँजे का पौधा गाँजे के पौधे का वानस्पतिक नाम कैनाबिस सैटिवा (Cannabis sativa) है। यह भांग की जाति का ही एक पौधा है। यह देखने में भाँग से भिन्न नहीं होता, पर भाँग की तरह इसमें फूल नहीं लगते। कैनाबिस के पौधों से गाँजा, चरस और भाँग, ये मादक और चिकित्सोपयोगी द्रव्य तथा फल, बीजतैल और हेंप (सन सदृश रेशा), ये उद्योगोपयोगी द्रव्य, प्राप्त किए जाते हैं। नैपाल की तराई, बंगाल आदि में यह भाँग के साथ आपसे आप उगता है; पर कहीं कहीं इसकी खेती भी होती है। इसमें बाहर फूल नहीं लगते, पर बीज पड़ते हैं। वनस्पतिशास्त्रविदों का मत है कि भाँग के पौधे के तीन भेद होते है—स्त्री, पुरुष और उभयलिंगी। इसकी खेती करनेवालों का यह भी अनुभव है कि यदि गाँजे के पौधे के पास या खेत में भाँग के पौधे हो, तो गाँजा अच्छा नहीं होता। इसलिये गाँजे के खेत से किसान प्रायः भाँग के पौधे उखाड़कर फेंक देते हैं। .

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और गाँजे का पौधा · और देखें »

औषधि

thumb औषधि वह पदार्थ है जिन की निश्चित मात्रा शरीर में निश्चित प्रकार का असर दिखाती है। इनका प्रयोजन चिकित्सा में होता है। किसी भी पदार्थ को औषधि के रूप में प्रयोग करके के लिए उस पदार्थ का गुण, मात्रा अनुसार व्यवहार, शरीर पर विभिन्न मात्राओं में होने वाला प्रभाव आदि की जानकारी अपरिहार्य है। औषधियाँ रोगों के इलाज में काम आती हैं। प्रारंभ में औषधियाँ पेड़-पौधों, जीव जंतुओं से आयुर्वेद के अनुसार प्राप्त की जाती थीं, लेकिन जैसे-जैसे रसायन विज्ञान का विस्तार होता गया, नए-नए तत्वों की खोज हुई तथा उनसे नई-नई औषधियाँ कृत्रिम विधि से तैयार की गईं। .

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और औषधि · और देखें »

कार्ल लीनियस

कार्ल लीनियस (लैटिन: Carolus Linnaeus) या कार्ल वॉन लिने (२३ मई १७०७ - १० जनवरी १७७८) एक स्वीडिश वनस्पतिशास्त्री, चिकित्सक और जीव विज्ञानी थे, जिन्होने द्विपद नामकरण की आधुनिक अवधारणा की नींव रखी थी। इन्हें आधुनिक वर्गिकी (वर्गीकरण) के पिता के रूप में जाना जाता है साथ ही यह आधुनिक पारिस्थितिकी के प्रणेताओं मे से भी एक हैं। .

नई!!: कैनबिस (ड्रग) और कार्ल लीनियस · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »