लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैथल जिला

सूची कैथल जिला

कैथल हरियाणा का एक जिला है। इसका मुख्यालय है - कैथल। .

6 संबंधों: राष्ट्रीय राजमार्ग ६५, सेगा, हरियाणा, कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, कैथल, ४८ कोस भूमि की परिक्रमा

राष्ट्रीय राजमार्ग ६५

राष्ट्रीय राजमार्ग ६५ हरियाणा में अंबाला से शुरु होकर कैथल व हिसार होते हुए राजस्थान के पाली तक जाता है। यह राजमार्ग लंबा है, जिसमें से हरियाणा में तथा राजस्थान में है। .

नई!!: कैथल जिला और राष्ट्रीय राजमार्ग ६५ · और देखें »

सेगा

सेगा कैथल जिले का एक गाँव है। यह हरियाणा, भारत में स्थित है। इसकी जनसंख्या लगभग ३,२४१ के आसपास है। .

नई!!: कैथल जिला और सेगा · और देखें »

हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। यमुना नदी इसके उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों के साथ पूर्वी सीमा को परिभाषित करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है और फलस्वरूप हरियाणा का दक्षिणी क्षेत्र नियोजित विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयाँ भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकत्तर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है। हिन्दू मतों के अनुसार महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ (इसमें भगवान कृष्ण ने भागवत गीता का वादन किया)। इसके अलावा यहाँ तीन पानीपत की लड़ाइयाँ हुई। ब्रितानी भारत में हरियाणा पंजाब राज्य का अंग था जिसे १९६६ में भारत के १७वें राज्य के रूप में पहचान मिली। वर्तमान में खाद्यान और दुध उत्पादन में हरियाणा देश में प्रमुख राज्य है। इस राज्य के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। समतल कृषि भूमि निमज्जक कुओं (समर्सिबल पंप) और नहर से सिंचित की जाती है। १९६० के दशक की हरित क्रान्ति में हरियाणा का भारी योगदान रहा जिससे देश खाद्यान सम्पन्न हुआ। हरियाणा, भारत के अमीर राज्यों में से एक है और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर यह देश का दूसरा सबसे धनी राज्य है। वर्ष २०१२-१३ में देश में इसकी प्रति-व्यक्ति १,१९,१५८ (अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत के राज्य देखें) और वर्ष २०१३-१४ में १,३२,०८९ रही। इसके अतिरिक्त भारत में सबसे अधिक ग्रामीण करोड़पति भी इसी राज्य में हैं। हरियाणा आर्थिक रूप से दक्षिण एशिया का सबसे विकसित क्षेत्र है और यहाँ कृषि एवं विनिर्माण उद्योग ने १९७० के दशक से निरंतर वृद्धि का प्राप्त की है। भारत में हरियाणा यात्रि कारों, द्विचक्र वाहनों और ट्रैक्टरों के निर्माण में सर्वोपरी राज्य है। भारत में प्रति व्यक्ति निवेश के आधार पर वर्ष २००० से राज्य सर्वोपरी स्थान पर रहा है। .

नई!!: कैथल जिला और हरियाणा · और देखें »

कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के हरियाणा राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:हरियाणा के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र श्रेणी:कुरुक्षेत्र.

नई!!: कैथल जिला और कुरुक्षेत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

कैथल

कैथल हरियाणा प्रान्त का एक महाभारत कालीन ऐतिहासिक शहर है। इसकी सीमा करनाल, कुरुक्षेत्र, जीन्द और पंजाब के पटियाला जिले से मिली हुई है। पुराणों के अनुसार इसकी स्थापना युधिष्ठिर ने की थी। इसे वानर राज हनुमान का जन्म स्थान भी माना जाता है। इसीलिए पहले इसे कपिस्थल के नाम से जाना जाता था। आधुनिक कैथल पहले करनाल जिले का भाग था। लेकिन 1973 ई. में यह कुरूक्षेत्र में चला गया। बाद में हरियाणा सरकार ने इसे कुरूक्षेत्र से अलग कर 1 नवम्बर 1989 ई. को स्वतंत्र जिला घोषित कर दिया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर स्थित है। .

नई!!: कैथल जिला और कैथल · और देखें »

४८ कोस भूमि की परिक्रमा

४८ कोस भूमि की परिक्रमा का तात्पर्य कुरुक्षेत्र के चारों ओर ४८ कोस की परिक्रमा में फैले तीर्थ स्थलों से है।.

नई!!: कैथल जिला और ४८ कोस भूमि की परिक्रमा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »