लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

केबीटीवी-सीए (KBTV-CA)

सूची केबीटीवी-सीए (KBTV-CA)

केबीटीवी-सीए, जो प्रसारण में केबीटीवी ग्लोबल टेलीविज़न व क्रॉसिंगस् टीवी के नाम से भी जाना जाता है, सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया में आधारित दूरदर्शन केन्द्र (टेलीविज़न स्टेशन) है। स्टेशन स्थानीय स्तर पे अति उच्च आवृति पे बहुसांस्कृतिक स्वतंत्र स्टेशन के तौर पे प्रसारण करता है। स्टेशन सम्पूर्ण कैलिफ़ोर्निया की केन्द्रीय घाटी में कॉमकास्ट केबल ऑपरेटर के चैनल 238 और ग्रेटर न्यूयॉर्क शहर में टाइम वार्नर केबल के चैनल 503 पर प्रसारित होता है। इसका स्वामित्व टॉवर ऑफ बैबल ब्रॉडकास्टिंग के पास है। स्टेशन विभिन्न नस्लीय भाषाओं में अपने कार्यक्रम प्रसारित करता है तथा इसके साथ ही देर रात के घंटों में अंग्रेज़ी भाषा के इन्फोमर्शियल भी। .

4 संबंधों: दूरदर्शन, न्यूयॉर्क नगर, सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया, अति उच्च आवृति

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: केबीटीवी-सीए (KBTV-CA) और दूरदर्शन · और देखें »

न्यूयॉर्क नगर

न्यूयॉर्क के अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यू यार्क अमेरिका का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह न्यूयार्क राज्य में है, जो अमेरिका के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। न्यूयार्क नगर १७९० से अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है, जबकि न्यूयार्क का महानगरीय क्षेत्र विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरीय क्षेत्रों में से एक है। यह विश्व का एक प्रमुख महानगर है और विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर इसका बहुत प्रभाव है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहाँ स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। अटलांटिक की ओर मुख किए हुए विशाल बंदरगाह बाले इस महानगर में पाँच बरो (प्रशासनिक इकाईयाँ) हैं: ब्रॉन्क्स, ब्रुक्लिन, मैनहटन, क्वींस और स्टेटन द्वीप। नगर की अनुमानित जनसंख्या लगभग ८२ लाख है, जो ७९० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसी हुई है, जो न्यूयार्क को अमेरिका का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला नगर बनाता है। न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र की अनुमानित १.८८ करोड़ की जनसंख्या भी अमेरिका में सर्वाधिक है, जो १७,४०० किमी२ क्षेत्रफल में बसी हुई है। .

नई!!: केबीटीवी-सीए (KBTV-CA) और न्यूयॉर्क नगर · और देखें »

सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया

सैक्रामेण्टो, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य की राजधानी है। यह नगर कैलिफ़ोर्निया की सरकार और विधानमण्डल का गृह-नगर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या ४,५०,००० (२००७) से अधिक है। इसके अतिरिक्त इसके आसपास के क्षेत्रों में (उपनगरों में) १७ लाख के लगभग लोग और रहते हैं। २००४ में टाइम पत्रिका ने इस नगर को संराअमेरिका के सबसे विविध नगर का दर्जा दिया था। सैक्रामेण्टो शब्द स्पेनी और पुर्तगाली भाषाओं से आया है जिसका अर्थ होता है पवित्र विधियाँ। सैक्रामेण्ट एक प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान है जिससे लोगों को ईश्वरीय प्रेम प्राप्त होता है। सैक्रामेण्टो की स्थापना १८४८ में जॉन सुट्टर द्वारा की गई थी। यह स्थान कैलिफ़ोर्निया की स्वर्ण होड़ (द गोल्ड रश) के दौरान बहुत महत्वपूर्ण था। स्वर्ण होड़ वह समय था जब कैलिफ़ोर्निया में सोने की खोज हुई। बहुत से लोग सोना पाने की लालसा में कैलिफ़ोर्निया आए। उस समय में, सैक्रामेण्टो वह स्थान था जहाँ पर रेलमार्ग का अन्त होता था। इसी स्थान पर पॉनी एक्सपेस का अन्तिम स्टेशन था। सैक्रामेण्टो उस स्थान पर हैं जहाँ पर अमेरिका नदी, सैक्रामेण्टो नदी से मिलती थी। सैक्रामेण्टो की स्थापना के समय में यह बात बहुत महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे जहाज़ माल को प्रशांत महासागर से इस स्थान तक ला सकते थे। सैक्रामेन्टो एक प्रकार का रेलमार्गों का कस्बा था। इस कारण सैक्रामेन्टो एक पोतगाह कस्बा बना और इस कारण सैक्रामेण्टो व्यापार करने का एक बहुत महत्वपूर्ण केन्द्र बना। केविन जॉनसन, सैक्रामेण्टो के महापौर हैं। सैक्रामेण्टो नदी और पृष्ठभूमि में गगनचुम्बी अट्टालिकाएं .

नई!!: केबीटीवी-सीए (KBTV-CA) और सैक्रामेण्टो, कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

अति उच्च आवृति

अति उच्च आवृति (VHF) वे रेडियो आवृत्ति होती हैं, जो 30 MHz से 300 MHz तक होती हैं। इसे मीट्आर बैण्ड या तरंग भी कहा जाता है क्योंकि इसकी तरंग दस से एक मीटर के दैर्घ्य की होती है। इसके एकदम नीचे की आवृत्तियाँ उच्चावृत्ति कहलाती हैं, व एकदम ऊपर की परा उच्च आवृति (UHF) कहलाती हैं। इसके सामान्य प्रयोग हैं एफ एम रेडियो जो कि 88–108 MHz तक होता है। दूरदर्शन प्रसारण (परा उच्च आवृति के साथ)। पार्थिव नैविगेशन (VOR), सागरीय संचार, एवं हवाई यातायात संचार। आवृति, अति उच्च आवृति, अति उच्च आवृति, अति उच्च आवृति, अति उच्च श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: केबीटीवी-सीए (KBTV-CA) और अति उच्च आवृति · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »