लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुमामोटो भूकंप 2016

सूची कुमामोटो भूकंप 2016

कुमामोटो भूकंप क्यूशू, जापान, के द्वीप पर कुमामोटो नामक शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। यह 16 अप्रैल 2016 को जापान के समयानुसार 1 बजकर 25 मिनट में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले 14 अप्रैल को 21:26 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप 11 किलोमीटर की गहराई में आया था। इस भूकंप में कुल 29 लोगों कि मौत हो गई और 1,880 लोग घायल हुए। इसके कारण इस स्थान से 44,000 लोगों को हटा लिया गया। .

5 संबंधों: भूस्खलन, संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण, जापान, जापान मानक समय, क्यूशू

भूस्खलन

कैल्फोर्निया में १९९७ के जनवरी माह में हुए भूस्खलन का कम्प्यूटर सिमुलेशन भूस्खलन भूस्खलन (landslide) एक भूवैज्ञानिक घटना है। धरातली हलचलों जैसे पत्थर खिसकना या गिरना, पथरीली मिटटी का बहाव, इत्यादि इसके अंतर्गत आते है। भू-स्खलन कई प्रकार के हो सकते हैं और इसमें चट्टान के छोटे-छोटे पत्थरों के गिरने से लेकर बहुत अधिक मात्रा में चट्टान के टुकड़े और मिटटी का बहाव शामिल हो सकता है तथा इसका विस्तार कई किलोमीटर की दूरी तक हो सकता है। भारी वर्षा तथा बाढ़ या भूकम्प के आने से भू-स्खलन हो सकता है। मानव गतिवधियों, जैसे कि पेड़ों आैर वनस्पति के हटाने, सड़क किनारे खड़ी चट्टान के काटने या पानी के पाइपों में रिसाव से भी भू-स्खलन हो सकता है।;भू-स्खलन से पहले भू-स्खलन से पहले की गई तैयारी से आपको अपने घर तथा व्यापार को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी तथा आपकी जीवित बच निकलने में सहायक होगी। अपनी काउंसिल से पता लगाएं कि आपके इलाके में पहले भी कभी भू-स्खलन हुआ है तथा उनके दुबारा कहाँ होने की संभावना है। धरती के हिलने के चिन्हों की जाँच करें। इन चिन्हों में निम्नलिखित शामिल हैं.

नई!!: कुमामोटो भूकंप 2016 और भूस्खलन · और देखें »

संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण

संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण (अंग्रेज़ी: United States Geological Survey या USGS) अमेरिकी सरकार की वैज्ञानिक संस्था है। यूएसजीएस के वैज्ञानिक अमेरिकी धरती, प्राकृतिक संसाधन और प्राकृतिक आपदाओं इत्यादि के बारे में शोधकार्य करते हैं। इस संस्था की चार प्रमुख विज्ञान शाखाएं है जो हैं: भूगोल, जीव विज्ञान, भूगर्भविद्या और जलविज्ञान। यूएसजीएस एक अनुसंधान संस्था है और इसपर कोई विनियामक दायित्व नहीं है। यह संयुक्त राज्य का एकमात्र आंतरिक वैज्ञानिक विभाग है। यूएसजीएस में लगभग १०,००० लोग कार्यरत हैं और इसका मुख्यालय रेस्टन (वर्जीनिया) में स्थित है और अन्य प्रमुख कार्यालय डेनवर (कोलोरैडो) और मेन्लो पार्क (कैलीफोर्निया) में भी स्थित हैं। यूएसजीएस का भूकम्प सूचना केन्द्र गोल्डन (कोलोरैडो) में स्थित है और यह विभाग विश्वभर में भूकम्पों की स्थिति और तीव्रता का पता लगाने का काम करता है। .

नई!!: कुमामोटो भूकंप 2016 और संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: कुमामोटो भूकंप 2016 और जापान · और देखें »

जापान मानक समय

जापान मानक समय या जेएसटी (日本標準時 Nihon Hyōjunji या 中央標準時 Chūō Hyōjunji) जापान का मानक समय मंडल है जो यूटीसी से ९ घंटे आगे रहता है। यह यूटीसी समय मंडल यूटीसी+०९:०० के कूट से भी जाना जाता है क्योंकि यूटीसी के समय से ९ घंटे जोड़ने पर जापान का समय मिलता है। यहाँ पर कोई दिवालोक बचत समय नहीं है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इसे अक्सर टोक्यो मानक समय भी कहा जाता था। जापान मानक समय कोरिया मानक समय इंडोनेशियाई पूर्वी मानक समय और याकुत्सक समय के समान है। .

नई!!: कुमामोटो भूकंप 2016 और जापान मानक समय · और देखें »

क्यूशू

जापान का क्यूशू द्वीप (लाल रंग में, जिसके अन्दर प्रान्त दिखाए गए हैं) बॅप्पु के गरम पानी के चश्मों से उठती हुई भाप क्यूशू का नक़्शा क्यूशू (जापानी: 九州, "नौ प्रान्त") जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से तीसरा सब से बड़ा और सब से दक्षिणपश्चिमी द्वीप है। कुल मिलकर क्यूशू का क्षेत्रफल ३५,६४० वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् २००६ में १,३२,३१,९९५ थी। यह होन्शू और शिकोकू द्वीपों के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। प्राचीनकाल में क्यूशू को कुछ अन्य नामों से भी बुलाया जाता था, जैसे के क्यूकोकु (九国, "नौ राज्य"), चिनज़इ (鎮西, "अधिकृत क्षेत्र से पश्चिम") और त्सुकुशी-नो-शीमा (筑紫島,"त्सुकुशी का द्वीप")। क्यूशू और इसके इर्द-गिर्द के छोटे द्वीपों को इतिहास में साऍकाऍदो (西海道, "पश्चिमी समुद्री घेरा") भी बुलाया जाता था। .

नई!!: कुमामोटो भूकंप 2016 और क्यूशू · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »