लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कार्बन कर

सूची कार्बन कर

कार्बन कर एक अप्रत्यक्ष कर है। यह उन आर्थिक गतिविधियों पर लगाया जाता है जिनसे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जनजीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके द्वारा सरकारें अपना राजकोष भी संवर्धित करती हैं। इस कर से दो अन्य कर भी संबंधित हैं- उत्सर्जन कर और ऊर्जा कर। उत्सर्जन कर जहाँ प्रत्येक टन हरितगृह गैस के उत्सर्जन पर लगने वाला कर है, वहीं ऊर्जा कर ऊर्जा से संबंधित वस्तुओं पर आरोपित कर है। .

8 संबंधों: टन, पृथ्वी सम्मेलन, भारत, रियो डि जेनेरो, संयुक्त राष्ट्र, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस गैस, अप्रत्यक्ष कर

टन

यह वजन नापने का एक मात्रक है। .

नई!!: कार्बन कर और टन · और देखें »

पृथ्वी सम्मेलन

पर्यावरण में प्रदूषण के कारण पूरी पृथ्वी प्रदुषित हो रही है। वैज्ञानिकों और पर्यवरण विषेज्ञों का मानना है यही स्थित बनी रही तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं जिनमें पृथ्वी पर प्राणियों और वृक्षों का बने रहना कठिन होगा। इस प्रकार से भविष्य में मानव सभ्यता का जीवन ही खतरे में पड़ रहा है। इसको मद्देनजर रखते हुए सन् 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में विश्व के 172 देशों ने पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसके पश्चात सन् 2002 में दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहान्सबर्ग में पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन करके संसार के सभी राष्ट्रों को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ज़ोर कर दिया था। .

नई!!: कार्बन कर और पृथ्वी सम्मेलन · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: कार्बन कर और भारत · और देखें »

रियो डि जेनेरो

ऊपर बायें से: रियो का विहंगम दृश्य, शुगरलोफ पर्वत (ब्राज़ील), व्यापारिक क्षेत्र, क्राईस्ट द रीडिमर मूर्ति, एर्कोस डि लापा, रोड्रिगो डि फ्रेटास झील और माराकाना स्टेडियम। रियो डि जेनेरो (पुर्तगाली:Rio de Janeiro यानि "जनवरी की नदी") ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। १८०८ से १८२१ तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है। रियो डि जेनेरो अपनी प्राकृतिक अवस्थिति, अपने कार्निवल उत्सव, साम्बा और अन्य संगीत और पर्यटकों के लिए समुद्र तटों पर बने पंक्तिबद्ध होटलों वाले कोपाकबाना और इपानेमा जैसे तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट के अलावा यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में शामिल हैं कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति क्राईस्ट द रीडिमर ('क्रिस्टो रिडेंटॉर'), जिसे आधुनिक युग के विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है; केबल कार युक्त शुगरलोफ पर्वत (Pão de Açúcar); सांबोद्रोमो नामक एक विशाल स्थायी कार्निवल परेड मंच और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माराकाना (Maracanã) स्टेडियम। २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिली है और इन खेलों को आयोजित करने वाला यह दक्षिण अमेरिकी का पहला शहर होगा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र: फ्लोरेस्ता दा तिजुका, या "तिजुका वन" भी रिओ में ही है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरी वन क्षेत्र Parque Estadual da Pedra Branca, या व्हाइट स्टोन स्टेट पार्क से लगभग जुड़ा ही हुआ है। गैलिआओ-अंतोनियो कार्लोस जोबिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे आमतौर पर सिर्फ गैलिआओ (Galeão) कहा जाता है ब्राजील के कई शहरों को रियो डि जेनेरो से जोड़ता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं। अपने आकर्षण और सौंदर्य के बावजूद, रियो की गिनती विश्व के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त शहरों मे की जाती है। हिंसक अपराध की घटनायें ज्यादातर झुग्गी बस्तियों में घटित होती है लेकिन इनका असर इसके मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय इलाकों मे भी देखा जा सकता है। रिओ में अन्य बड़े शहरों के विपरीत, मलिन बस्तियों शहर के कुछ सबसे धनी इलाकों से सटी हुई हैं। .

नई!!: कार्बन कर और रियो डि जेनेरो · और देखें »

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना २४ अक्टूबर १९४५ को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। द्वितीय विश्वयुद्ध के विजेता देशों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष में हस्तक्षेप करने के उद्देश्य से स्थापित किया था। वे चाहते थे कि भविष्य में फ़िर कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की तरह के युद्ध न उभर आए। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शक्तिशाली देश (संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़्रांस, रूस और संयुक्त राजशाही) द्वितीय विश्वयुद्ध में बहुत अहम देश थे। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में १९३ देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश। इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है। .

नई!!: कार्बन कर और संयुक्त राष्ट्र · और देखें »

जलवायु परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन औसत मौसमी दशाओं के पैटर्न में ऐतिहासिक रूप से बदलाव आने को कहते हैं। सामान्यतः इन बदलावों का अध्ययन पृथ्वी के इतिहास को दीर्घ अवधियों में बाँट कर किया जाता है। जलवायु की दशाओं में यह बदलाव प्राकृतिक भी हो सकता है और मानव के क्रियाकलापों का परिणाम भी। ग्रीनहाउस प्रभाव और वैश्विक तापन को मनुष्य की क्रियाओं का परिणाम माना जा रहा है जो औद्योगिक क्रांति के बाद मनुष्य द्वारा उद्योगों से निःसृत कार्बन डाई आक्साइड आदि गैसों के वायुमण्डल में अधिक मात्रा में बढ़ जाने का परिणाम है। जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में वैज्ञानिक लगातार आगाह करते आ रहे हैं .

नई!!: कार्बन कर और जलवायु परिवर्तन · और देखें »

ग्रीनहाउस गैस

वैश्विक एन्थ्रोपोजेनिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन आठ विभिन्न क्षेत्रों से, वर्ष २००० में ग्रीन हाउस गैसें ग्रह के वातावरण या जलवायु में परिवर्तन और अंततः भूमंडलीय ऊष्मीकरण के लिए उत्तरदायी होती हैं।। दैनिक भास्कर।।६ दिसंबर, २००७। एनएन सच्चिदानंद। श्रेणी:कार्बन श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना eo:Forceja efika gazo.

नई!!: कार्बन कर और ग्रीनहाउस गैस · और देखें »

अप्रत्यक्ष कर

वह कर जिसे सीधे जनता से नहीं लिया जाता किंतु जिसका बोझ प्रकारांतर से उसी पर पड़ता है अप्रत्यक्ष कर कहलाते हैं। देश में तैयार किए गए वस्तुओं पर लगने वाला उत्पादन शुल्क, आयात या निर्यात किए जाने वाले वस्तुओं पर लगने वाले सीमा शुल्क आदि अप्रत्यक्ष कर हैं। कर, अप्रत्यक्ष श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: कार्बन कर और अप्रत्यक्ष कर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »