लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

काय अपराध

सूची काय अपराध

कॉर्पस डेलिक्टी (Corpus delicti) जिसे हिंदी में काय अपराध अथवा कोष सार कहते हैं, एक लैटिन शब्द है जिसका आशय है "वह शरीर या काय जिसके द्वारा अपराध किया गया है।" यह शब्द पश्चिमी न्यायशास्त्र से लिया गया है। इस सिद्धांत के अनुसार किसी भी व्यक्ति को तब तक दोषी करार नहीं दिया जा सकता जब तक कि यह सिद्ध न हो जाय कि वह अपराध उसी व्यक्ति द्वारा किया गया है। यह किसी हत्या की जाँच में सबसे महत्वपूर्ण अवधारणाओं में से एक है। यदि कोई व्यक्ति गायब हो जाता है और उससे संपर्क नहीं किया जा सकता तो आवश्यक है कि पुलिस एजेंसियाँ लापता व्यक्ति की खोज आरंभ करें। जांच के दौरान यदि विश्वास है कि हत्या की गई है तो शारीरिक, ठोस और विश्वस्त सबूत प्राप्त किया जाना चाहिए तभी एक संदिग्ध हत्या का आरोप लगाया जा सकता है। श्रेणी:साक्ष्य कानून श्रेणी:आपराधिक कानून श्रेणी:लैटिन विधिक पद.

1 संबंध: लातिन भाषा

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: काय अपराध और लातिन भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कॉर्पस डेलिक्टी, कोर्पस सार, कोर्पस सार (corpus delicti), कोष सार, कोष सार(corpus delictii)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »