लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कांकेर जिला

सूची कांकेर जिला

भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कांकेर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

6 संबंधों: नगर पालिका अध्यक्ष, ज़िला, जिलाधिकारी, कांकेर, कांकेश्वरी देवी, छत्तीसगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष

किसी भी नगर पालिका का अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष कहलता है। नगर पालिका प्रशासन की उस इकाई को कहते हैं जिसके द्वारा नगर के प्रशासन की देखभाल होती है। अध्यक्ष का चुनाव जनता मतदान द्वारा करती है। इसे मेयर भी कहते है। श्रेणी:नगरपालिका.

नई!!: कांकेर जिला और नगर पालिका अध्यक्ष · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: कांकेर जिला और ज़िला · और देखें »

जिलाधिकारी

जिलाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक प्रमुख प्रशासनिक पद है। जिसे अंग्रेजी में "डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर" या फिर सिर्फ "कलेक्टर" के नाम से भी जाना जाता है भारत के प्रत्येक जिले का एक अपना उपायुक्त होता है। अंग्रेज शासन के दौरान सन 1772 में लोर्ड वॉरेन हेस्टिंग द्वारा बुनियादी रूप से नागरिक प्रशासन और 'भू राजस्व की वसूली' के लिए गठित 'जिलाधिकारी' का पद, अब राज्य के लोक-प्रशासन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदों में प्रमुख स्थान रखता है। 'जिलाधीश' और 'कलेक्टर' के रूप में जिले में राज्य सरकार का सर्वोच्च अधिकार संपन्न प्रतिनिधि या प्रथम लोक-सेवक होता है। जो मुख्य जिला विकास अधिकारी के रूप में सारे प्रमुख सरकारी विभागों- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि, भू-संरक्षण, शिक्षा, महिला अधिकारता, ऊर्जा, उद्योग, श्रम कल्याण, खनन, खेलकूद, पशुपालन, सहकारिता, परिवहन एवं यातायात, समाज कल्याण, सिंचाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, स्थानीय प्रशासन आदि के सारे कार्यक्रमों और नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन करवाने के लिए अपने जिले के लिए अकेले उत्तरदायी होता है। वह जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस अधीक्षक के साथ प्रमुखतः जिले की संपूर्ण कानून-व्यवस्था का प्रभारी होता है और सभी तरह के चुनावों का मुख्य प्रबंधक भी। साथ ही वह जनगणना-आयोजक, प्राकृतिक-आपदा प्रबंधक, भू-राजस्व-वसूलीकर्ता, भूअभिलेख-संधारक, नागरिक खाद्य व रसद आपूर्ति-व्यस्थापक, ई-गतिविधि नियंत्रक, जनसमस्या-विवारणकर्ता, भी है। श्रेणी:नागरिक शास्त्र श्रेणी:भारतीय प्रशासनिक सेवा.

नई!!: कांकेर जिला और जिलाधिकारी · और देखें »

कांकेर

कांकेर छत्तीसगढ प्रान्त का एक शहर है। कांकेर कांकेर श्रेणी:कांकेर श्रेणी:नक्सल प्रभावित जिले‎.

नई!!: कांकेर जिला और कांकेर · और देखें »

कांकेश्वरी देवी

बस्तर संभाग के प्रथम जिले कांकेर के बस स्टेण्ड के ठीक पीछे राजापारा के ऊपर पहाडियों की ओर यहां आने और जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान बरबस चला जाता है। कंक ऋषि की तपोभूमि कांकेर प्राचिन समय मे कौकर्य, कंकण और कंकारय के नाम से प्रसिध्द थी। कांकेर चारों ओर पहाडियों से घिरा हुआ है यदि हम उसे पर्वर्तो का नगर कहे तो आतिशयोक्ति नही होगी। कांकेर का ऊत्तर भाग मे महानदी बहती है तो दक्षिण मे गढिया पहाड है। इतिहास बताता है कि प्राचिन समय मे कांकेरा राज्य का गढ अथवा किला यह पहाडी रही है। इसीलिये इस पहाडी का नाम गढिया पहाडी पडा है। इस पहाडी मे अभेद किला है। यह सोमवंश, कंड्रावंश और प्रारंभ मे चंद्रवंशी राजाओं रहा है। इन वंश के राजाओ ने आसपास के राजाओं के आक्रमण व हमलो से बचने के लिये इस पहाडी को किले का रूप प्रदान किया गया। पहले इस पहाड मे चढने के लिये भंडारीपारा का गढपिछवारे की ओर से पहाडी रास्ते थे। किन्तु अब शहर व बाहर से आने वाले लोग राजापारा से बने रास्ते से पहाडी के ऊपर सीढी के माध्यम से जाते है। यहां वर्ष मे एक बार महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला लगता है। जिसमे शामिल होने दूर-दूर से पर्यटक कांकेर आते है। कांकेर के नगरवासियों द्वारा दोनो ही नवरात्रि मे पहाडी पर स्थित योगमाया मा कांकेश्वरी देवी (मा शीतला गढिया पहाडवाली) के मंदिर मे ज्योति कलश की स्थापना एवं नवरात्रि पर्व पर मेला ऊत्सव का आयोजन किया जाता है। लगभग ६०० सीढिया चढने की बाद पहाडी पर स्थित दर्शनीय स्थल प्रारंभ होते है- .

नई!!: कांकेर जिला और कांकेश्वरी देवी · और देखें »

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था। यह भारत का २६वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। .

नई!!: कांकेर जिला और छत्तीसगढ़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कांकेर ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »