लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कर्षण (भौतिकी)

सूची कर्षण (भौतिकी)

तरल गतिकी में किसी तरल के अन्दर गति करने वाले किसी वस्तु पर सापेक्ष गति के विपरीत दिशा में लगने वाले बल को कर्षण (drag) कहते हैं। कभी-कभी इसे वायु-प्रतिरोध, या तरल-प्रतिरोध भी कहा जाता है। कर्षण बल तरल के दो स्तरों के बीच में भी लगता है और तरल और ठोस के तलों के बीच में भी। अन्य प्रतिरोधी बलों (जैसे घर्षण) से यह इस मामले में अलग है कि कर्षण बल का मान वेग पर निर्भर करता है जबकि घर्षण का मान वेग पर बहुत सीमा तक निर्भर नहीं करता। .

5 संबंधों: तरल गतिकी, बल, घर्षण, वायुपत्रक, वेग

तरल गतिकी

तरल गतिकी तरल यांत्रिकी की एक शाखा है। इसका प्रयोग गतिशील तरलों (द्रव तथा गैस) की प्रकृति तथा उस पर लगने वाले बलों के आकलन के लिए किया जाता है। जटिल तरल गतिकी के सवालों के हल के लिए गणकीय तरलगतिकी का प्रयोग होता है जिसमें संगणकों के सहारे तरल समीकरणों का संख्यात्मक हल किया जाता है। तरलगतिकी का मूल समीकरण सातत्य समीकरण (equation of continuity) कहलाता है जो निम्न प्रकार से लिखा जाता है- तरल गतिकी में प्रयुक्त गणितीय समीकरणों में नेवियर स्टोक्स समीकरण सबसे सामान्य (generalised) रूप है। इसके सरलीकृत रूपों को कई नामों से जाना जाता है। तरलों का बलों के प्रति आचरण उनके घनत्व, श्यानता तथा अन्य गुणों पर निर्भर करता है। यदि द्रव की श्यानता बहुत कम हो तो घर्षण बलों को नगण्य मानते हुए छोड़ा जा सकता है। इस प्रकार प्राप्त समीकरण यूलर का समीकरण कहलाता है जो इस प्रकार है- .

नई!!: कर्षण (भौतिकी) और तरल गतिकी · और देखें »

बल

भौतिकि संबंधी बल के लिए देखें बल (भौतिकी) बल, जिसे ताकत भी कहा जाता है, कार्य करने की शक्ति है। परंपरागत रूप से इसे शरीर से जोड़कर देखा जाता रहा है। इसलिए प्रायः यह शारिरिक बल का प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन इसके अतिरिक्त मानसिक एवं आध्यात्मिक बल की संकल्पना भी की गई है। .

नई!!: कर्षण (भौतिकी) और बल · और देखें »

घर्षण

धरती पर रखे एक ब्लाक के लिये फ्री-बॉडी आरेख घर्षण (Friction) एक बल है जो दो तलों के बीच सापेक्षिक स्पर्शी गति का विरोध करता है। घर्षण बल का मान दोनों तलों के बीच अभिलंब बल पर निर्भर करता है। घर्षण के दो प्रकार हैं: स्थैतिक और गतिज। स्थैतिक घर्षण दो पिण्डों के संपर्क-पृष्ठ की समान्तर दिशा में लगता है, लेकिन गतिज घर्षण गति की दिशा पर निर्भर नही करता। .

नई!!: कर्षण (भौतिकी) और घर्षण · और देखें »

वायुपत्रक

किसी वायुयान के पंख (wing) आदि के अनुप्रस्थ काट (cross-section) के आकार का नाम वायुपत्रक (airfoil या aerofoil) है। वायुयान के पंख के अलावा प्रोपेलर, रोटर या टर्बाइन के ब्लेड के अनुप्रस्थ काट के आकार को भी वायुपत्रक कहते हैं। इस आकार का बहुत महत्व है क्योंकि गति के समय बलों का परिणाम व दिशा इस पर निर्भर करती है। इस वायुयान के पंख के सबसे दाहिनी ओर इसके अनुप्रस्थ काट का प्रोफाइल (वायुपत्रक) दिखाई दे रहा है। एक वायुपत्रक वायुपत्रकों के कुछ उदाहरण NACA 0012 के परितः (इर्दगिर्द) स्ट्रीमलाइनों की दशा लिफ्ट-ड्रैग ग्राफ श्रेणी:वायुगतिकी.

नई!!: कर्षण (भौतिकी) और वायुपत्रक · और देखें »

वेग

किसी वस्तु की एक खास दिशा में जो चाल होती है उसे उस वस्तु का उस दिशा में वेग कहा जाता है। छात्रों में एक सामान्य अवधारणा पाई जाती है कि वेग सिर्फ उसी दिशा में ही निकाला जाता है जिस दिशा में वस्तु चलती हुई प्रतीत होती है। ऐसा नहीं है, वेग उस दिशा में भी निकाला जा सकता है जिस दिशा में वस्तु की चाल प्रतीत नहीं होती है। जबकि चाल वेग का परिमाण होता है। श्रेणी:शब्दार्थ श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:गतिविज्ञान.

नई!!: कर्षण (भौतिकी) और वेग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »