लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

करारा स्टेडियम

सूची करारा स्टेडियम

करारा स्टेडियम (व्यवसायिक रूप से मॆट्रिकॉन स्टेडियम) ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रान्त के गोल्ड कोस्ट नगर में स्थित एक स्टेडियम है। यहाँ पर 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का उद्घाटन व समापन समारोह के साथ एथलेटिक्स की सभी स्पर्धाएँ आयोजित की गयी थी। .

5 संबंधों: एथलेटिक्स (खेल), गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, क्वीन्सलैण्ड, 2018 राष्ट्रमण्डल खेल

एथलेटिक्स (खेल)

एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का एक विशेष संग्रह है। एथलेटिक्स के अंतर्गत समान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाता है। प्रतियोगिताओं की सादगी और महंगे उपकरणों की अनुपस्थिति, एथलेटिक्स को सामान्यतः दुनिया की सबसे अधिक खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिता बनाता है। संगठित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन 776 ईसा पूर्व के प्राचीन ओलम्पिक खेलों से होता आ रहा है। निकटतम भविष्य में सबसे आधुनिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आइ॰ए॰ए॰एफ॰) के सदस्य क्लबों द्वारा किया जाता है। एथलेटिक्स आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे आइ॰ए॰ए॰एफ॰ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व इंडोर चैंपियनशिप का अभिन्न अंग है। शारीरिक विकलांगता वाले एथलीट ग्रीष्मकालीन पैरालिम्पिक्स और आई॰पी॰सी॰ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेते हैं। .

नई!!: करारा स्टेडियम और एथलेटिक्स (खेल) · और देखें »

गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड

गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में एक शहर है। यह राज्य का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और देश का छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यह देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला गैर-राजधानी शहर भी है। यह अपने उपोष्णकटिबंधीय मौसम, फेनिल समुद्र तट, नहर और जलमार्ग प्रणालियां, गगनचुंबी इमारतों को छूनेवाले क्षितिज, नाइटलाइफ और घने वर्षा-वनों के कारण गोल्ड कोस्ट एक प्रमुख पर्यटन स्थलकहलाया जाता है। गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक उम्मीदवार शहर भी है। .

नई!!: करारा स्टेडियम और गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: करारा स्टेडियम और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

क्वीन्सलैण्ड

SUBPAGENAME राज्य का ध्वज SUBPAGENAME, ऑस्ट्रेलिया का एक राज्य है। इसकी राजधानी ब्रिस्बेन नगर है। .

नई!!: करारा स्टेडियम और क्वीन्सलैण्ड · और देखें »

2018 राष्ट्रमण्डल खेल

2018 राष्ट्रमण्डल खेल या 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 के मध्य में आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है| ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी बार, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करी। .

नई!!: करारा स्टेडियम और 2018 राष्ट्रमण्डल खेल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »