लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कटवार (हिमाचल प्रदेश)

सूची कटवार (हिमाचल प्रदेश)

कटवार हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले का एक ग्राम पंचायत है। यह चौरा तहसील के अन्तर्गत्त आता है। .

2 संबंधों: चंबा जिला, हिमाचल प्रदेश

चंबा जिला

चंबा भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय चंबा है। उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों से लोगों के लिए चम्बा जिले के डलहौजी और खज्जियार नगर लोकप्रिय हिल स्टेशन व छुट्टीयां विताने के स्थान हैं। उत्तर भारत में केवल चम्बा ही एक मात्र जिला है जिसका 500 ई से अच्छी तरह से प्रलेखित इतिहास संरक्षित है। इसकी उच्च पर्वत श्रृंखला ने इसे एक अच्छा आश्रय स्थान दिया है और इसके सदियों पुराने अवशेषों और कई शिलालेख को संरक्षण प्रदान करने में मदद की है। एक हजार वर्ष से अधिक पहले चंबा के राजाओं द्वारा बनवाए गए  मन्दिरों में अभी भी पूजा होती है और भूमि अनुदान कर्मों जोकि उस समय उनके द्वारा तांबे की प्लेट पर लिखी गई थी वर्तमान में भी कानून के तहत वैध हैं। इस क्षेत्र के प्रारंभिक इतिहास के बारे में, यह माना जाता है कि इस क्षेत्र में कुछ कोलियन (Koliyan) जनजातियों जो बाद खासों से वशीभूत थे, बसे हुए था। एक समय बाद खासों पर भी अयुदम्बरास (Audumbaras) (2 शताब्दी ई.पू.) का बोलबाला था। अयुदम्बरास में सरकार का रूप गणतन्त्र था और वह प्रमुख देवता के रूप में शिव की पूजा करते थे। गुप्त काल (4 शताब्दी ईस्वी) से चंबा क्षेत्र ठाकुरों और राणों के नियंत्रणाधीन था जो खुद को कोली और खासों की निम्न जनजातियों से बेहतर मानते थे। गुर्जर प्रतिहार (7 वीं शताब्दी ईस्वी) के उदय के साथ राजपूत राजवंश सत्ता में आए। हिमाचल के प्राचीन इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी प्राचीन महाकाव्यों महाभारत व रामायण और पुराण व वेद जैसे अन्य शास्त्रों में मिलती है। महाभारत में कुल्लूत (Kuluta) (कुल्लू), त्रिगर्त (Trigarta) (कांगड़ा), कुल्लिन्द (Kulind) (शिमला और सिरमौर हिल्स), युगान्धार (Yugandhar) (बिलासपुर और नालागढ़), गोवदिका (Gobdika) (चंबा) और अयुदम्बर (Audumbar) (पठानकोट) के जनपदों (एक राज्य के कुछ प्रकार) का उल्लेख है। ऋग्वेद में जो नदियाँ हिमाचल में प्रवाहित होती हैं का उल्लेख है। लेख राजा दिवोदास व उसके व्यास व यमुना के मध्य क्षेत्र में उसके 99 दृढ़ किलों से पहले दैत्य शाम्वरा के वारे में उल्लेख करते हैं जोकि इन पहाडी क्षेत्र का शक्तिशाली राजा राजा था।  क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: कटवार (हिमाचल प्रदेश) और चंबा जिला · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: कटवार (हिमाचल प्रदेश) और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »