लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओसिरिस मिथक

सूची ओसिरिस मिथक

दाएँ से बाएँ: ईसिस, उनका पति ओसिरिस, और उनका बेटा होरस, बाइसवें राजवंश की प्रतिमा में ओसिरिस मिथक के मुख्य पात्र ओसिरिस मिथक प्राचीन मिस्र के पौराणिक कथाओं में सबसे व्यापक और प्रभावशाली कहानी हैं। यह भगवान ओसिरिस, मिस्र के एक आदिम राजा, और उनकी हत्या के परिणामों से संबंधित है। ओसिरिस के कातिल, उसके भाई सेत, उनका सिंहासन हड़प लेता हैं। इस बीच, ओसिरिस की पत्नी ईसिस अपने पति के शरीर को पुनर्स्थापित करती है व मरणोपरांत उससे एक बेटा गर्भ धारण करती है।  कहानी का शेष हिस्सा होरस पर केंद्रित रहता हैं, जो ओसिरिस और ईसिस के संगम का परिणाम हैं, और जो प्रथम तो अपनी माँ द्वारा संरक्षित कमज़ोर बालक रहता हैं, परन्तु बाद में सिंहासन के लिए सेत का प्रतिद्वंद्वी बनता हैं। उनके अक्सर हिंसक संघर्ष, होरस  की जीत के साथ समाप्त होते हैं, जो सेत के महरूम शासनकाल के बाद, मिस्र में व्यवस्था पुनर्स्थापित करते हैं और ओसिरिस के पुनस्र्ज्जीवन की प्रक्रिया पूर्ण करते हैं। अपने जटिल प्रतीकों के साथ, यह मिथक शाशन और उत्तराधिकार की, व्यवस्था और अव्यवस्था के संघर्ष की, तथा विशेष रूप से मृत्यु और पुनर्जन्म की मिस्र की धारणाओं का अभिन्न हिस्सा हैं। इसके मध्य के चारों देवताओं में से प्रत्येक का आवश्यक स्वरुप यह व्यक्त करता हैं, और प्राचीन मिस्र के धर्म में उनकी पूजा के कई तत्त्व इस मिथक से लिए गए हैं।  .

6 संबंधों: पुनर्जन्म, प्राचीन मिस्र, मृत्यु, होरस, ओसिरिस, उत्तराधिकार

पुनर्जन्म

पुनर्जन्म एक भारतीय सिद्धांत है जिसमें जीवात्मा के जन्म और मृत्यु के बाद पुनर्जन्म की मान्यता को स्थापित किया गया है। विश्व के सब से प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद से लेकर वेद, दर्शनशास्त्र, पुराण, गीता, योग आदि ग्रंथों में पूर्वजन्म की मान्यता का प्रतिपादन किया गया है। इस सिद्धांत के अनुसार शरीर का मृत्यु ही जीवन का अंत नहीं है परंतु जन्म जन्मांतर की श्रृंखला है। ८४ लाख या ८४ प्रकार की योनियों में जीवात्मा जन्म लेता है और अपने कर्मों को भोगता है। आत्मज्ञान होने के बाद जन्म की श्रृंखला रुकती है; फिर भी आत्मा स्वयं के निर्णय, लोकसेवा, संसारी जीवों को मुक्त कराने की उदात्त भावना से भी जन्म धारण करता है। ईश्वर के अवतारों का भी वर्णन किया गया है। पुराण से लेकर आधुनिक समय में भी पुनर्जन्म के विविध प्रसंगों का उल्लेख मिलता है। .

नई!!: ओसिरिस मिथक और पुनर्जन्म · और देखें »

प्राचीन मिस्र

गीज़ा के पिरामिड, प्राचीन मिस्र की सभ्यता के सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले प्रतीकों में से एक हैं। प्राचीन मिस्र का मानचित्र, प्रमुख शहरों और राजवंशीय अवधि के स्थलों को दर्शाता हुआ। (करीब 3150 ईसा पूर्व से 30 ई.पू.) प्राचीन मिस्र, नील नदी के निचले हिस्से के किनारे केन्द्रित पूर्व उत्तरी अफ्रीका की एक प्राचीन सभ्यता थी, जो अब आधुनिक देश मिस्र है। यह सभ्यता 3150 ई.पू.

नई!!: ओसिरिस मिथक और प्राचीन मिस्र · और देखें »

मृत्यु

मानव खोपड़ी मौत के लिए एक सार्वभौमिक प्रतीक है। किसी प्राणी के जीवन के अन्त को मृत्यु कहते हैं। मृत्यु सामान्यतः दुर्घटना, चोट, बीमारी, कुपोषण के परिणामस्वरूप होती है। आँख "अनन्त जीवन के लिए प्राचीन मिस्र के प्रतीक है।" वे और कई अन्य संस्कृतियों के बाद से एक पोर्टल के रूप में एक जीवन के बाद में जैविक मौत देखी है। .

नई!!: ओसिरिस मिथक और मृत्यु · और देखें »

होरस

होरस प्राचीन मिस्र में आकाश के देवता माने जाते थे और सूर्य को होरस की शक्ति का प्रतीक माना जाता था। होरस को बाज़ के सर के साथ दिखाया जाता है और बाज़ होरस का प्रतीक है। मिस्र में होरस की पूजा 2925 ईसा पूर्व से पहले और प्राचीन मिस्र के राजघरानों की स्थापना से पहले शुरू हुई थी। होरस की पूजा मिस्र में सन् 400 तक होती रही। होरस को ओसिरिस और ईसिस का पुत्र माना जाता है। होरस और सेत के युद्ध को अच्छाई और बुराई के युद्ध का प्रतीक माना जाता है। .

नई!!: ओसिरिस मिथक और होरस · और देखें »

ओसिरिस

ओसिरिस का प्रातिनिधिक चित्रण ओसिरिस मिस्र के धर्म का एक प्रमुख देवता था। इसकी हत्या इसके भ्राता सेत ने की। इसलिये इसे मृत्यु और पुनर्जन्म का देवता माना जाता था। ईसिस मिस्र के धर्म में ओसिरिस की पत्नी और होरस कि माता मानी जाती है। श्रेणी:मिस्र का धर्म श्रेणी:धर्म श्रेणी:मिस्र के देवी-देवता.

नई!!: ओसिरिस मिथक और ओसिरिस · और देखें »

उत्तराधिकार

संपत्ति के स्वामी की मृत्यु के उपरांत, उसके द्वारा किसी दानपत्र (हिब्बा) या वसीयतनामा न संपादित करने की स्थिति में, उसकी संतान या संबंधी द्वारा स्वामित्व अधिकार प्राप्त कर स्थानापन्न होना ही उत्तराधिकार है। आंग्ल भाषा में इसे "सेक्सेशन" (Succession) कहते हैं जिसके समकक्ष अंग्रेजी शब्द "इन्हेरिटेन्स' (Inheritance) (जन्म ग्रहण करने के साथ-साथ पैतृक संपत्ति पर उत्तराधिकार प्राप्त करना) इसी उत्तराधिकार शब्द का पर्यायवाची शब्द है। .

नई!!: ओसिरिस मिथक और उत्तराधिकार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »