लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन)

सूची ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन)

ओलम्पिक स्टेडियम ओलम्पिक पार्क, लंदन, इंग्लैंड में स्थित स्टेडियम है। 2011 में बनके तैयार हुआ यह स्टेडियम 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मुख्य केंद्र है। 2005 में लंदन को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिली थी इसके बाद 2007 में खेलों के उद्घाटन व समापन समारोह सहित एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी के लिए लंदन के स्ट्रैटफ़ोर्ड जिले की मार्शगेट लेन पे ओलम्पिक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। खेलों के लिए 80,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता रखने वाले इस स्टेडियम का निर्माण चार साल बाद 2011 में जा के खत्म हुआ। इस क्षमता के साथ स्टेडियम अस्थायी तौर पे सम्पूर्ण ब्रिटेन में वेम्बली स्टेडियम व ट्विकनम स्टेडियम के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना गया। .

9 संबंधों: एथलेटिक्स (खेल), ब्रिटेन, बीबीसी, लंदन, वेम्बली स्टेडियम, ओलम्पिक पार्क, इंग्लैण्ड, 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

एथलेटिक्स (खेल)

एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का एक विशेष संग्रह है। एथलेटिक्स के अंतर्गत समान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग, क्रॉस कंट्री रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाता है। प्रतियोगिताओं की सादगी और महंगे उपकरणों की अनुपस्थिति, एथलेटिक्स को सामान्यतः दुनिया की सबसे अधिक खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिता बनाता है। संगठित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन 776 ईसा पूर्व के प्राचीन ओलम्पिक खेलों से होता आ रहा है। निकटतम भविष्य में सबसे आधुनिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आइ॰ए॰ए॰एफ॰) के सदस्य क्लबों द्वारा किया जाता है। एथलेटिक्स आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे आइ॰ए॰ए॰एफ॰ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व इंडोर चैंपियनशिप का अभिन्न अंग है। शारीरिक विकलांगता वाले एथलीट ग्रीष्मकालीन पैरालिम्पिक्स और आई॰पी॰सी॰ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेते हैं। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और एथलेटिक्स (खेल) · और देखें »

ब्रिटेन

ब्रिटेन शब्द का प्रयोग हालाँकि आम तौर पर हिंदी में संयुक्त राजशाही अर्थात् यूनाइटेड किंगडम देश का बोध करने के लिए होता है, परंतु इसका उपयोग अन्य सन्दर्भों के लिए भी हो सकता है.

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और ब्रिटेन · और देखें »

बीबीसी

बीबीसी या ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोंरेशन (ब्रिटिश प्रसारण निगम) विश्व का सबसे बड़ा प्रसारण संघ है, दर्शकों की संख्या में, जिसके केवल ग्रेट ब्रिटेन में ही २६,००० कार्यकर्ता और बजट जीबी£ ४ अरब यूएस$ ७.८ अरब) से अधिक है। and the motto of the BBC is Nation Shall Speak Peace Unto Nation. The BBC is a quasi-autonomous Public Corporation operating as a public service broadcaster. The Corporation is run by the BBC Trust; however, the BBC is, per its charter, to be "free from both political and commercial influence and answers only to its viewers and listeners". Its domestic programming and broadcasts are primarily funded by levying television licence fees (under the Wireless Telegraphy Act 1949), although money is also raised through commercial activities such as sale of merchandise and programming. The BBC World Service, however, is funded by the Foreign and Commonwealth Office. In order to justify the licence fee the BBC is expected to produce a number of high-rating shows in addition to programmes that commercial broadcasters would not normally broadcast. Quite often domestic audiences affectionately refer to the BBC as the Beeb (coined by Kenny Everett). Auntie was a nickname used during the early years, said to originate in the somewhat old fashioned Auntie knows best attitude back when John Reith was in charge. The two terms have been used together as Auntie Beeb.--> .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और बीबीसी · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और लंदन · और देखें »

वेम्बली स्टेडियम

वेम्बली स्टेडियम जिसे कई बार केवल वेम्बली भी कहा जाता है वेम्बली, लंदन में स्थित फुटबॉल स्टेडियम है। इसकी क्षमता ९०,००० है। यह 2007 में खोला गया था और पिछले पुराना वेम्बली स्टेडियम की साइट पर बनाया गया था। स्टेडियम में आम तौर पर प्रमुख फुटबॉल मैचों जैसे एफए कप फाइनल, लीग कप फाइनल और इंग्लैंड राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के घरेलू मैचों की मेजबानी होती है। यह यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, केवल बार्सिलोना के कैम्प नोऊ के पीछे। 2012 के लंदन ओलिंपिक खेलों में, स्टेडियम ने फुटबॉल मैचों की मेजबानी की। हालाँकि, यह एक फुटबॉल स्टेडियम है लेकिन यहाँ बहुत सारे अन्य खेल भी आयोजित होते हैं। यहाँ रग्बी लीग मैचों का आयोजन भी हुआ है और 2007 के बाद से प्रतिवर्ष इसने छल्लेञे कप के फाइनल मैचों की मेजबानी की है। स्टेडियम ने यहाँ तक कि रग्बी यूनियन के मैचों की मेजबानी की है। 2007 के बाद से, प्रतिवर्ष स्टेडियम एनएफएल के 1 नियमित सत्र मैचों की मेजबानी की है। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और वेम्बली स्टेडियम · और देखें »

ओलम्पिक पार्क

ओलम्पिक पार्क एक खेल परिसर है जो लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसका निर्माण 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक और 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों के लिए किया गया था। यह शहर के पूर्व में उपनगर स्ट्रैटफ़ोर्ड के समीप है। यहाँ खिलाड़ीयों के लिए खेल गाँव होने के साथ-साथ विभिन्नखेलों के लिए आयोजन स्थल भी हैं, जैसे ओलम्पिक स्टेडियम व लंदन एक्वेटिक्स सैंटर। खेलों के पश्चात यह एलिजाबेथ द्वितीय की हीरक जयंती के पुण्यस्मरण में क्वीन एलिजाबेथ ओलम्पिक पार्क के नाम से जाना जाएगा। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और ओलम्पिक पार्क · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और इंग्लैण्ड · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक एक महत्वपूर्ण बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के बाद यूनाईटेड किंगडम के लंदन नगर में 29 अगस्त से 9 सितम्बर के मध्य हुआ। इसे चौदहवें ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेल तथा लंदन 2012 पैरालम्पिक खेलों के नाम से भी जाना जाता है। इन खेलों में कुल 164 राष्ट्रीय पैरालम्पिक समितियों के 4302 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुल 20 खेलों के 503 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और 2012 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

नई!!: ओलम्पिक स्टेडियम (लंदन) और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »