लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओलम्पिक ज्वाला

सूची ओलम्पिक ज्वाला

ओलम्पिक ज्वाला या ओलम्पिक मशाल ओलम्पिक खेलों का एक प्रतीक है। यूनानी देवता ज़्यूस से प्रोमेथियस द्वारा कि गई अग्नि की चोरी के स्मरणोत्सव के रूप में मनानें जाने वाली इस घटना की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीस से है, जहां प्राचीन ओलम्पिक के उत्सव के दौरान अग्नि जलती रखी जाती थी। श्रेणी:ओलम्पिक प्रतीक.

3 संबंधों: यूनानी धर्म, ज़्यूस, ओलम्पिक खेल

यूनानी धर्म

प्राचीन यूनानी धर्म (अथवा प्राचीन ग्रीक धर्म) प्राचीन यूनान (ग्रीस) देश का सबसे मुख्य- और राजधर्म था। ये एक मूर्तिपूजक और बहुदेवतावादी धर्म था। इसमें एक अदृश्य ईश्वर की अवधारणा नहीं थी। ईसाई धर्म के राजधर्म बनने के बाद ईसाइयों ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया और इसके देवी-देवताओं को शैतान करार दिया। इसके बाद ये लुप्त हो गया। ग्रीक पौराणिक कथाएं, उन प्राचीन यूनानियों, उनके देवताओं, नायकों, दुनिया की प्रकृति, अनुष्ठान प्रथाओं के महत्व के विषय में संबंधित मिथकों और किंवदंतियों का आधार हैं। वे प्राचीन ग्रीस में धर्म का एक हिस्सा थीं आधुनिक विद्वानों ने इन मिथकों का अध्ययन कर प्राचीन ग्रीस, इसकी सभ्यता की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रकाश डाला है और लाभ मिथक बनाने की प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। ग्रीक पौराणिक कथाएं कथा रूप मे भारी मात्रा में संग्रहीत हैं। इनका बड़ा संग्रह परोक्ष रूप मे फूलदानओं पर उकेरी कला कृतियों के रूप में, भित्तिचित्रों कि द्वारा दुनिया कि उत्पत्ति के विवरणओं, जीवन और देवताओं, देवी, नायकों, नायिकाओं और पौराणिक प्राणियों की एक विस्तृत विविधता के रोमांच की व्याख्या करने का प्रयास करतए है। इन कथनकों को शुरू में एक मौखिक काव्य परंपरा में फैलाया गया, आज ग्रीक मिथकों को ग्रीक साहित्य से मुख्य रूप से जाना जाता है। Iliad और ओडिसी दो महाकाव्य, प्राचीनतम ज्ञात यूनानी साहित्यिक स्रोत, ट्रोजन युद्ध के आसपास की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित हैं। होमर के समकालीन हेसियड, Theogony के आक्ख्यान दुनिया की उत्पत्ति, दिव्य शासकों व उनके उत्तराधिका्रियों के, मानव युगों के बारे में मानवीय संकट के भययोग्य उद्गम और बलि प्रथाओं केविषय मे जानकारी देते हैं। मिथक होमेर के भजनों में भी संरक्षित हैं, इस काल के काव्य खण्डों में, गेय कविताओं में, पांचवीं शताब्दी ई.पू.

नई!!: ओलम्पिक ज्वाला और यूनानी धर्म · और देखें »

ज़्यूस

ज़्यूस (Zeus, यूनानी: ज़ेउस - Ζεύς, दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लियी रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे जुपिटर जिन्हें प्राचीन संस्कृत साहित्य में वृहस्पति देवताओं के गुरु कहा गया है, समान प्रतीत होते हैं। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: ओलम्पिक ज्वाला और ज़्यूस · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: ओलम्पिक ज्वाला और ओलम्पिक खेल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »