लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओपरक्यूलम

सूची ओपरक्यूलम

ओपरक्यूलम (Operculum) हड्डीदार मछलियों में क्लोम (गिल) के ऊपर स्थित हड्डी का एक ढाप होता है जो क्लोम को सुरक्षित रखता है। अधिकतर मछलियों में ओपरक्यूलम की पिछली धार सिर और धड़ के बीच की विभाजन रेखा भी समझी जाती है। ओपरक्यूलम की संरचना चार जुड़ी हुई हड्डीयों से होती है: ओपर्कल (opercle), प्रीओपर्कल (preopercle), इंटरोपर्कल (interopercle) और सबोपर्कल (subopercle)। रक्षा के अलावा, ओपरक्यूलम का एक ओर कार्य भी होता है। इसे हिलाकर मछली अपने क्लोम की ओर पानी धकेलती है, जिस से उसमें से ऑक्सीजन प्राप्त हो सके। .

5 संबंधों: मछली, सिर, ऑक्सीजन, ओस्टीइक्थीज़​, क्लोम

मछली

अमरीकी प्रान्त जॉर्जिया के मछलीघर में एक विशालकाय ग्रूपर अन्य मछलियों के साथ तिरती हुई। मछली शल्कों वाला एक जलचर है जो कि कम से कम एक जोडा़ पंखों से युक्त होती है। मछलियाँ मीठे पानी के स्त्रोतों और समुद्र में बहुतायत में पाई जाती हैं। समुद्र तट के आसपास के इलाकों में मछलियाँ खाने और पोषण का एक प्रमुख स्रोत हैं। कई सभ्यताओं के साहित्य, इतिहास एवं उनकी संस्कृति में मछलियों का विशेष स्थान है। इस दुनिया में मछलियों की कम से कम 28,500 प्रजातियां पाई जाती हैं जिन्हें अलग अलग स्थानों पर कोई 2,18,000 भिन्न नामों से जाना जाता है। इसकी परिभाषा कई मछलियों को अन्य जलीय प्रणी से अलग करती है, यथा ह्वेल एक मछली नहीं है। परिभाषा के मुताबिक़, मछली एक ऐसी जलीय प्राणी है जिसकी रीढ़ की हड्डी होती है (कशेरुकी जन्तु), तथा आजीवन गलफड़े (गिल्स) से युक्त होती हैं तथा अगर कोई डालीनुमा अंग होते हैं (लिंब) तो वे फ़िन के रूप में होते हैं। alt.

नई!!: ओपरक्यूलम और मछली · और देखें »

सिर

एक चीता का सिर प्राणियों के शरीर के सबसे शीर्ष भाग को आमतौर पर सिर कहते हैं, इसमें नाक, कान, आँख इत्यादि ज्ञानेन्द्रियाँ स्थित होती हैं। .

नई!!: ओपरक्यूलम और सिर · और देखें »

ऑक्सीजन

ऑक्सीजन या प्राणवायु या जारक (Oxygen) रंगहीन, स्वादहीन तथा गंधरहित गैस है। इसकी खोज, प्राप्ति अथवा प्रारंभिक अध्ययन में जे.

नई!!: ओपरक्यूलम और ऑक्सीजन · और देखें »

ओस्टीइक्थीज़​

ओस्टीइक्थीज़​ (Osteichthyes) या हड्डीदार मछलियाँ (bony fish) ऐसी मछलियों की वह श्रेणी होती है जिनके अंदरूनी ढाँचे (सख़्त) हड्डी के बने होते हैं। इनसे विपरीत वह मछलियाँ होती हैं जिनके भीतरी ढाँचे हड्डियों की बजाय उपास्थि (कार्टिलेज) के बने होते हैं, यानि उपास्थिदार मछलियाँ। दुनिया के अधिकतर मछलियाँ ओस्टीइक्थीज़​ हैं और इस विस्तृत और विविध श्रेणी में २९,००० से ज़्यादा जातियाँ आती हैं। अगर रज्जुकी (रीढ़ की हड्डी वाले) जानवरों का पूरा संघ देखा जाए तो हड्डीदार मछलियाँ उसकी सबसे बड़ी श्रेणी है। इनके सबसे प्राचीन मिले जीवाश्म (फ़ॉसिल​) ४२ करोड़ वर्ष पुराने हैं और वे शार्कों (हाँगरों) और हड्डीदार मछलियों दोनों के दन्त-ढांचों के पहलु दिखाते हैं जिस से हड्डीदार मछलियों के क्रम-विकास (एवोल्यूशन) के बारे में भी संकेत मिलता है। .

नई!!: ओपरक्यूलम और ओस्टीइक्थीज़​ · और देखें »

क्लोम

क्लोम (gill) या गलफड़ा जलीय जीवों में पाया जाने वाला एक श्वसन अंग है। इसका प्रयोग कर जलचर पानी से ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड का त्याग करते हैं। गलफड़े की सूक्ष्म संरचना बाहरी वातावरण के लिए एक बहुत बड़ा तल क्षेत्र प्रस्तुत करती है। श्रेणी:श्वसन श्रेणी:जलचर श्रेणी:प्राणी शारीरिकी.

नई!!: ओपरक्यूलम और क्लोम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

क्लोम पर्दों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »