लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी

सूची ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी

होरेशियो नेलसन अपने सभी पदकों के साथ ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी या चिवैलरिक ऑर्डर यूरोपीय देशों में सम्मान, संस्था या नाइट का समाज होता है। यह ऐतिहासिक तौर पर क्रूसेड (लगभग 1099 -1291) के मूल कैथोलिक सैन्य ऑर्डर (समूह) के दौरान या उससे प्रेरणा लेकर स्थापित किये गए थे। यह शौर्य की मध्ययुगीन आदर्शों के ऊपर स्थापित अवधारणा थी। 15वीं शताब्दी के दौरान, चिवैलरिक ऑर्डर के वंशवादी ऑर्डर, एक अधिक रूढ़िवादी फैशन में बनने लगे। इन संस्थाओं ने बदले में ऑर्डर ऑफ़ मेरिट जैसे आधुनिक सम्मान को जन्म दिया। .

6 संबंधों: सम्मान, ईसाई धर्म का इतिहास, ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया, ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर, क्रूसेड, कैथोलिक धर्म

सम्मान

सम्मान एक अमूर्त अवधारणा है जो योग्यता और प्रतिष्ठा का आवेश है जो किसी व्यक्ति या संस्था जैसे कि परिवार, विद्यालय, रेजिमेंट या राष्ट्र के सामाजिक स्तर और स्व-मूल्यांकन दोनों को प्रभावित करता है। तदनुसार, व्यक्तियों (या संस्थानों) को विशिष्ट कार्यों के सामंजस्य के आधार पर मूल्य और कद प्रदान किया जाता है। कामुकता के संबंध में, पारम्परिक रूप से सम्मान "शुद्धता" या "कौमार्य" के साथ जुड़ा रहा है या विवाहित पुरुषों और महिलाओं के मामले में "निष्ठा" से। सम्मान की अवधारणा के महत्व में आधुनिक दुनिया में गिरावट आई है और अंत:करण ने इस की जगह ले ली है। एक संज्ञा के रूप में, सम्मान किसी पुरस्कार का उल्लेख भी कर सकता है। उदाहरण के लिये किसी राष्ट्र द्वारा दिए गए। इस तरह के सम्मान में सैन्य पदक शामिल होते हैं, लेकिन अधिकतर आम तौर पर इसका मतलब नागरिक पुरस्कार होता है, जैसे कि पद्म श्री, नाइटहुड या पाकिस्तानी निशान-ए–पाकिस्तान। .

नई!!: ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी और सम्मान · और देखें »

ईसाई धर्म का इतिहास

चर्च (Church) शब्द यूनानी विशेषण का अपभ्रंश है जिसका शाब्दिक अर्थ है "प्रभु का"। वास्तव में चर्च (और गिरजा भी) दो अर्थों में प्रयुक्त है; एक तो प्रभु का भवन अर्थात् गिरजाघर तथा दूसरा, ईसाइयों का संगठन। चर्च के अतिरिक्त 'कलीसिया' शब्द भी चलता है। यह यूनानी बाइबिल के 'एक्लेसिया' शब्द का विकृत रूप है; बाइबिल में इसका अर्थ है - किसी स्थानविशेष अथवा विश्व भर के ईसाइयों का समुदाय। बाद में यह शब्द गिरजाघर के लिये भी प्रयुक्त होने लगा। यहाँ पर संस्था के अर्थ में चर्च पर विचार किया जायगा। .

नई!!: ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी और ईसाई धर्म का इतिहास · और देखें »

ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया

collar of a Knight Grand Commander of the Order of the Star of India. Maharaja Jagatjit Singh of Kapurthala, an Knight Grand Commander of this order. The flag of the Viceroy of India displayed the Star of the Order beneath the Imperial Crown of India. सर्वोन्नत ऑर्डर ऑफ स्टार ऑफ इंडिया एक बहादुरी के लिये दिया जाता हुआ सम्मान होता था। इसकी स्थापना महारानी विक्टोरिया द्वारा १८६१ में की गयी थी। इस सम्मान की तीन श्रेणियां थीं.

नई!!: ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी और ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इंडिया · और देखें »

ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर

ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर ब्रिटिश साम्राज्य का सर्वोच्च सम्मान हुआ करता था। इसकी स्थापना किंग जार्ज पंचम ने की थी। अब राष्ट्रकुल देशों में ये एक प्रतिष्ठित सम्मान है। यह एक प्रकार का ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी है। .

नई!!: ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी और ऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर · और देखें »

क्रूसेड

'''एन्टिओक का कब्जा''', प्रथम क्रूसयुद्ध के समय के मध्ययुगीय चित्रकर्म से लिया गया यूरोप के ईसाइयों ने 1095 और 1291 के बीच अपने धर्म की पवित्र भूमि फिलिस्तीन और उसकी राजधानी जेरूसलम में स्थित ईसा की समाधि का गिरजाघर मुसलमानों से छीनने और अपने अधिकार में करने के प्रयास में जो युद्ध किए उनको सलीबी युद्ध, ईसाई धर्मयुद्ध, क्रूसेड (crusades) अथवा क्रूश युद्ध कहा जाता है। इतिहासकार ऐसे सात क्रूश युद्ध मानते हैं। .

नई!!: ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी और क्रूसेड · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: ऑर्डर ऑफ़ चिवैलरी और कैथोलिक धर्म · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »