लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एस॰ मल्लिकार्जुनैया

सूची एस॰ मल्लिकार्जुनैया

एस॰ मल्लिकार्जुनैया (26 जून 1931 – 13 मार्च 2014) भारत की चौदहवीं लोकसभा के एक सांसद थे। वो कर्नाटक राज्य के तुमकुर से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्वाचित सदस्य थे। वो दसवीं लोकसभा (1991–1996) में लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे। वो तुमकुर से 1991, 1998 और 2004 में सांसद रहे। उन्होंने कर्नाटक विधान सभा के लिए 19711991 तुमकुर से विधायक बनकर अपना राजनीतिक जीवन आरम्भ किया। वो भारतीय जन संघ के राज्य अध्यक्ष भी रहे। उनका १३ मार्च २०१४ को तुमकुर में ८२ वर्ष की आयु में हृदयघात के कारण निधन हो गया। .

5 संबंधों: तुमकुर, तुमकुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, भारतीय जनता पार्टी, सांसद, कर्नाटक

तुमकुर

तुमकुर कर्नाटक प्रान्त का एक शहर है। श्रेणी:कर्नाटक श्रेणी:कर्नाटक के शहर.

नई!!: एस॰ मल्लिकार्जुनैया और तुमकुर · और देखें »

तुमकुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

तुमकुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के कर्नाटक राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:कर्नाटक के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: एस॰ मल्लिकार्जुनैया और तुमकुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: एस॰ मल्लिकार्जुनैया और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

सांसद

सांसद, संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि होता है। अनेक देशों में इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से निम्न सदन के सदस्यों के लिए किया जाता है। क्योंकि अक्सर उच्च सदन के लिए एक अलग उपाधि जैसे कि सीनेट एवं इसके सदस्यों के लिये सीनेटर का प्रयोग किया जाता है सांसद अपनी राजनीतिक पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर संसदीय दल का गठन करते हैं। रोजमर्रा के व्यवहार में अक्सरसांसद शब्द के स्थान पर मीडिया में इसके लघु रूप "MP"का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: एस॰ मल्लिकार्जुनैया और सांसद · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: एस॰ मल्लिकार्जुनैया और कर्नाटक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एस॰ मल्लिकार्जुनाइया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »