लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एस्पानॉला (गैलापागोस)

सूची एस्पानॉला (गैलापागोस)

गार्डनर खाड़ीएस्पानॉला द्वीप का यह नाम स्पेन के सम्मान में रखा गया था। इसको विस्काउंट सैमुएल हुड के नाम पर हुड नाम से भी जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल 60 वर्ग किलोमीटर (23 वर्ग मील) और अधिकतम ऊंचाई 206 मीटर (676 फुट) है। एस्पानॉला गैलापागोस द्वीपसमूह का सबसे पुराना द्वीप है जो लगभग 35 लाख वर्ष पुराना है और समूह के सबसे दक्षिण में स्थित है। इस द्वीप के दूरस्थ स्थानों में स्थानीय वनस्पति प्रचुर संख्या में पाई जाती है। अन्य द्वीपों से अलग होने के कारण एस्पानॉला पर वन्यजीव द्वीप के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के अनुसार अनुकूलित हो गये हैं। एस्पानॉला के समुद्री गोह ही द्वीपसमूह के ऐसे गोह हैं जो प्रजननकाल के दौरान अपने शरीर का रंग परिवर्तित कर सकते हैं। एस्पानॉला पर दो आगंतुक क्षेत्र हैं। गार्डनर खाड़ी और पुंटा सुआरेज़। जहाँ गार्डनर खाड़ी एक बेहतरीन समुद्रतट है जहाँ पर्यटक तैराकी कर सकते हैं वहीं पुंटा सुआरेज़ में विभिन्न वन्य जीव जैसे लहरदार एल्बाट्रॉस, समुद्री गोह, एस्पानॉला लावा छिपकली, हुड मॉकिंगबर्ड, अबाबील-पुच्छ गल, नीले और लाल पैरों वाले बूबी पक्षी, नाज़्का बूबी पक्षी, गैलापागोस बाज़ आदि देखे जा सकते हैं। .

1 संबंध: गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीपसमूह

गैलापागोस द्वीप समूह (आधिकारिक नाम: Archipiélago de Colón; अन्य स्पेनिश नाम: Islas de Colón या Islas Galápagos) प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास फैले ज्वालामुखी द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जो महाद्वीपीय ईक्वाडोर के 972 किमी पश्चिम में स्थित है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है: वन्यजीवन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता है। गैलापागोस द्वीप समूह ईक्वाडोर के गैलापागोस प्रांत का निर्माण करते हैं साथ ही यह देश की राष्ट्रीय उद्यान प्रणाली का हिस्सा हैं। इस द्वीप की प्रमुख भाषा स्पेनिश है। इस द्वीपों की जनसंख्या 40000 के आसपास है, जिसमें पिछले 50 वर्षों में 40 गुना वृद्धि हुई है। भौगोलिक रूप से यह द्वीपसमूह नये हैं और स्थानीय प्रजातियों की अपनी विशाल संख्या के लिए प्रसिद्ध है, जिनका चार्ल्स डार्विन ने अपने बीगल के खोजी अभियान के दौरान अध्ययन किया था। उनकी टिप्पणियों और संग्रह ने डार्विन के प्राकृतिक चयन द्वारा क्रम-विकास के सिद्धांत के प्रतिपादन में योगदान दिया। विश्व के नये सात आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा गैलापागोस द्वीपसमूह को प्रकृति के सात नए आश्चर्यों में से एक के लिए एक उम्मीदवार के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। फ़रवरी 2009 तक द्वीप की श्रेणी, समूह बी में द्वीपसमूह की वरीयता प्रथम थी। .

नई!!: एस्पानॉला (गैलापागोस) और गैलापागोस द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एस्पानॉला(गैलापागोस)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »