लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एली एवराम

सूची एली एवराम

एली एवराम (जन्म: २९ जुलाई १९९०; अंग्रेजी: Elli AvrRam) स्वेडिश ग्रीक मूल की अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में कार्यरत हैं। मिकी वायरस फिल्म से इन्होने बॉलीवुड में डेब्यू किया। एली कलर्स प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस सीजन ७ की प्रतियोगी भी रही हैं। सितम्बर, २०१२ से वे मुंबई में रह रही हैं। किस किसको प्यार करूँ फिल्म में एली ने स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की लेडी लव का किरदार निभाया है। 1999 की सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित से दलेर मेंहदी का हिट ट्रैक 'कुड़ियां शहर दियां' का पुनर्गठन किया गया था और एली एवरम फिल्म पोस्टर बॉयज में इस गीत में दिखाई दिया। .

16 संबंधों: दलेर मेंहदी, नुसरत जहान, मिकी वायरस, मुम्बई, राय लक्ष्मी, रागिनी द्विवेदी, शाज़ान पद्मसी, सनी देओल, स्टॉकहोम, स्वीडन, हिन्दी सिनेमा, हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री), ज़ोया अफ़रोज़, कपिल शर्मा, किस किसको प्यार करूँ, अर्जुन पण्डित (१९९९ फ़िल्म)

दलेर मेंहदी

यह भारत के पंजाब प्राँत के विख्यात लोक संगीत, भांगडा व पॉप गायक हैं। .

नई!!: एली एवराम और दलेर मेंहदी · और देखें »

नुसरत जहान

नुसरत जहान (जन्म: ८ जनवरी १९९०; নুসরাত জাহান) भारतीय अभिनेत्री है जो बंगाली भाषा की फ़िल्मों में काम करती है। इनकी कुछ फ़िल्में है: शोत्रू (२०११), खोका ४२० (२०१३), खिलाड़ी (२०१३)। .

नई!!: एली एवराम और नुसरत जहान · और देखें »

मिकी वायरस

मिकी वायरस २०१३ की एक हिन्दी थ्रिलर हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है। इस फ़िल्म को लिखा भी सौरभ वर्मा ने है और यह 25 अक्टूबर 2013 को सिनेमाघरों में उतारी गई। मिकी वायरस के निर्माता ऑसम फ़िल्म्स के साथ डार मोशन पिक्चर्स ने किया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में मनीष पॉल, एली अवराम, मनीष चौधरी, पूजा गुप्ता और वरुण बडोला हैं। .

नई!!: एली एवराम और मिकी वायरस · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: एली एवराम और मुम्बई · और देखें »

राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। वह मुख्यत: कन्नड़ फिल्मों में नजर आतीं हैं। लक्ष्मी राय का का जन्म 5 मई 1989 को में हुआ था। बैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। वह 15 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही हैं। वह सोनाक्षी सिन्हा की फिल्‍म 'अकीरा' में कैमियो किया था। अभिनेत्री राय लक्ष्मी फिल्म 'जूली 2' में नजर आने वाली हैं। जूली 2 राय लक्ष्मी की 50वीं फिल्म है। पहलाज निहलानी जूली 2 के डिस्ट्रीब्यूशन को अपने हाथों में ले लिया है। .

नई!!: एली एवराम और राय लक्ष्मी · और देखें »

रागिनी द्विवेदी

रागिनी द्विवेदी (जन्म:24 मई 1990) भारतीय मॉडल और फ़िल्म अभिनेत्री है जो दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम करती है पर मुख्य तौर पर कन्नड़ फ़िल्मों में। एक मॉडल के रूप में, वह 2008 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रही थी और 2009 पैंटालून फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फेमिना मिस ब्यूटीफुल हेयर का पुरस्कार जीता था। वीर मदकरी (2009) नामक फ़िल्म उनकी पहली फ़िल्म थी। उन्होनें कई सफल कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय करके प्रसिद्धि प्राप्त की, केम्पे गौड़ा (2011), शिव (2012), बंगारी (2013) और रागिनी आईपीएस (2014), इस प्रकार उन्होनें खुद को कन्नड़ सिनेमा में अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। .

नई!!: एली एवराम और रागिनी द्विवेदी · और देखें »

शाज़ान पद्मसी

शाज़ान पद्मसी (जन्म:1987) भारतीय मूल की फ्रांसीसी फिल्म और रंगमंच अभिनेत्री है, जिन्होनें मॉडल के रूप में भी काम किया है। रॉकेट सिंह उनकी पहली फ़िल्म थी। उसके बाद इन्होनें कुछ दक्षिण भारतीय फ़िल्में की। वो दिल तो बच्चा है जी और हाउसफुल २ में भी दिखी। .

नई!!: एली एवराम और शाज़ान पद्मसी · और देखें »

सनी देओल

अजय सिंह देओल (जन्म: 19 अक्टूबर, 1956) हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। वह बीते जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र के पुत्र है। तथा इनकी माता का नाम प्रकाश कौर तथा हेमा मालिनी इनकी सौतेली मां है। सनी देओल के भाई का नाम बॉबी देओल है। .

नई!!: एली एवराम और सनी देओल · और देखें »

स्टॉकहोम

स्टॉकहोम या स्टॉकहोल्म (Stockholm) उत्तरी यूरोप में स्थित स्वीडन देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूरे स्कैन्डीनेविया इलाके का भी सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। २०१० में इसके नगर निगम के तहत रहने वाले नागरिकों की आबादी ८,५१,१५५ अनुमानित की गई थी। उस समय इसके पूरे शहरी इलाके में १३.७ लाख लोग और पूरे स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग २१ लाख बस रहे थे। कुल मिलकर स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में पूरे स्वीडन के २२% नागरिक रहते हैं। स्टॉकहोम की स्थापना सन् ११८७ ईसवी में अनुमानित की गई है और यह सदियों से स्वीडन का सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनैतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। यह शहर स्वीडन के दक्षिण-मध्यपूर्व तट पर १४ द्वीपों पर मैलारन झील के मुख के समीप विस्तृत है। यह अपनी सुन्दरता, शानदार इमारतों, खुली आब-ओ-हवा और उद्यानों के लिए जाना जाता है। २००८ के विश्व शहरी सूची में इसे स्कैन्डीनेविया में पहला, यूरोप में १०वाँ और विश्वभर में २४वाँ सब से बढ़िया शहर ठहराया गया।, Foreign Policy, November 2008 स्वीडन की राष्ट्रीय संसद (जिसे रिक्स्दाग/Riksdag कहते हैं) इसी शहर में स्थित है और स्वीडन के राजा-रानी और प्रधान मंत्री भी यहीं निवास करते हैं। .

नई!!: एली एवराम और स्टॉकहोम · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

नई!!: एली एवराम और स्वीडन · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: एली एवराम और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री)

हुमा क़ुरैशी (English: Huma Qureshi; जन्म २८ जुलाई १९८६) हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने फ़िल्मों में अभिनय करने से पहले नाटकों में भी अभिन्य किया और वो एक मॉडल हैं। कुछ वर्षों नाटकों में काम करने के बाद वो मुम्बई चली गई और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के साथ टेलीविज़न प्रचार के लिए दो वर्ष का समझौता किया। सैमसंग मोबाइल के विज्ञापन को फिल्माये जाते समय अनुराग कश्यप ने उनकी अभिन्य क्षमता को देखा और फिल्मों में काम दिया। हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्‍म 'पार्टिशन: 1947', काला करिकालन है। .

नई!!: एली एवराम और हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री) · और देखें »

ज़ोया अफ़रोज़

ज़ोया अफ़रोज़ (जन्म: १० जनवरी १९९४) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। हम साथ-साथ हैं और 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम करने वाली जोया ने नौ साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो 'सोन परी' में भी काम किया है। .

नई!!: एली एवराम और ज़ोया अफ़रोज़ · और देखें »

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं। फरवरी 2013 में, कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों के बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96 वें स्थान पर थे। अनिल कपूर ने कपिल शर्मा को अपनी फिल्म में एक भूमिका भी दी थी। वे जल्द ही अनीस बज़मी की चलचित्र(फ़िल्म) "इट्स माय लाइफ", अब्बास मस्तान की किस किसको प्यार करूँ व करन जौहर की फ़िल्म में भी नज़र आऐ है वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते हैं। वह उनके चुटकुले कृत्रिम सामाजिक निर्माणों को ही निशाना बनाते हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल एक भारतीय हास्य शो है, जो कलर्स टीवी चैनेल पर प्रसारित किया जाता है। इस शो के मेज़बान हास्य अभिनेता कपिल शर्मा हैं। यह शो एक अंग्रेज़ी चैनेल "कुमार्स एट न° 42" के समान बनाया गया है। .

नई!!: एली एवराम और कपिल शर्मा · और देखें »

किस किसको प्यार करूँ

किस किसको प्यार करूँ 2015 में एक भारतीय हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है। इसमें इंडियन टीवी स्टैंड अप कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा अपना फ़िल्म डेब्यूए किया। .

नई!!: एली एवराम और किस किसको प्यार करूँ · और देखें »

अर्जुन पण्डित (१९९९ फ़िल्म)

अर्जुन पंडित 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: एली एवराम और अर्जुन पण्डित (१९९९ फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एली अवराम

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »