लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एरिह वॉरशेल

सूची एरिह वॉरशेल

एरिह वॉरशेल (Arieh Warshel) (जन्म नवम्बर 20, 1940) एक इज़रायली-अमेरिकी दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान और जैव रसायन के प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं। मार्टिन कारप्लस और माइकल लेविट के साथ उन्होंने "जटिल रासायनिक प्रणालियों के लिए बहुस्तरीय मॉडल का विकास के लिए" 2013 का रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। .

11 संबंधों: दि न्यू यॉर्क टाइम्स, मार्टिन कारप्लस, माइकल लेविट, रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार, रसायन विज्ञान, राजस्थान पत्रिका, संयुक्त राज्य, जीवरसायन, विजमान विज्ञान संस्थान, इज़राइल, किबूत

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

मार्टिन कारप्लस

मार्टिन कारप्लस (जन्म मार्च 15, 1930) ऑस्ट्रियाई मूल के अमेरिकी सैद्धान्तिक रसायनज्ञ हैं। कारप्लस के बचपन में ही उनका परिवार ऑस्ट्रिया में नात्सीवाद के कब्जे के कारण भाग गये; संयुक्त राज्य अमेरिका में बसने से पहले उनका परिवार वियना मे "एक बौद्धिक और सफल धर्मनिरपेक्ष यहूदी परिवार" के रूप में जाना जाता था।। उनके दादा, जोहान पॉल कारप्लस (1866-1936) वियना विश्वविद्यालय में मनोरोग विज्ञान के एक अत्यधिक प्रशंसित प्रोफेसर थे। मार्टिन कारप्लस ने एरिह वॉरशेल और माइकल लेविट के साथ "जटिल रासायनिक प्रणालियों के लिए बहुस्तरीय मॉडल का विकास के लिए" 2013 का रसायन में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और मार्टिन कारप्लस · और देखें »

माइकल लेविट

माइकल लेविट, (जन्म 9 मई 1947) एक अमेरिकी-ब्रितानी-इज़रायली जैव भौतिक विज्ञानी और १९८७ से स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में संरचनात्मक जीवविज्ञान के प्रोफेसर हैं उनका शोध कार्य अभिकलनी जीवविज्ञान के क्षेत्र में है। और वो संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सदस्य हैं। मार्टिन कारप्लस और माइकल लेविट के साथ "जटिल रासायनिक प्रणालियों के लिए बहुस्तरीय मॉडल का विकास के लिए" उन्हें 2013 का रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और माइकल लेविट · और देखें »

रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार

रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry) रसायन विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा वार्षिक रूप से दिया जाने वाला पुरस्कार है। श्रेणी:नोबेल पुरस्कार श्रेणी:रसायन विज्ञान.

नई!!: एरिह वॉरशेल और रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार · और देखें »

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और रसायन विज्ञान · और देखें »

राजस्थान पत्रिका

राजस्थान पत्रिका हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला एक भारतीय समाचार पत्र है। यह अखबार भारत के सात राज्यों से प्रकाशित हो रहा है। यह जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और सीकर सहित कई अन्य क्षेत्रों से राजस्थान से प्रकाशित होता है और राजस्थान के अलावा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, रायपुर, अहमदाबाद, ग्वालियर, कोलकाता, चेन्नई, नई दिल्ली और बंगलौर से प्रकाशित होता है। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और राजस्थान पत्रिका · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: एरिह वॉरशेल और संयुक्त राज्य · और देखें »

जीवरसायन

जीवरसायन (en:Biochemistry) रसायन शास्त्र की वह शाखा है जो पेड़-पौधों और जानवरों और उनके जैविक प्रक्रमों से सम्बन्धित है। श्रेणी:रसायन शास्त्र श्रेणी:विज्ञान श्रेणी:जैवरसायनिकी श्रेणी:जीव विज्ञान .

नई!!: एरिह वॉरशेल और जीवरसायन · और देखें »

विजमान विज्ञान संस्थान

200px विजमान विज्ञान संस्थान (हिब्रू: מכון ויצמן למדע Machon Weizmann LeMada), इजराइल के रेहोवोत (Rehovot) नगर में स्थित विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान है। यह संस्थान इजराइल के अन्य संस्थानों से इस मामले में भिन्न है कि यहाँ केवल विज्ञान की स्नातक एवं परास्नातक स्तर की शिक्षा दी जाती है। यह विश्व के अग्रणी शोध केन्द्रों में से एक है जहाँ २५०० वैज्ञानिक, पोस्टडॉक्टोरल फेलो, पीएचडी एवं एम्एससी छात्र एवं अन्य कर्मचारी हैं। सन् २०११ में न्यू साइंटिस्ट नामक पत्रिका ने इस संस्थान को विश्व के गैर-अमेरिकी संस्थानों में सर्वश्रेष्ठ काम करने लायक संस्था बताया है। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और विजमान विज्ञान संस्थान · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: एरिह वॉरशेल और इज़राइल · और देखें »

किबूत

किबूत कफर मसार्यक किबूत, इज़राइल में एक प्रकार का संगठित ग्रामजीवन जिसमें सैकड़ों नरनारी एक साथ रहकर अन्नादि उपजाते हैं। उनके आहार विहार सामान और एकस्थ हैं, लेन देन एकस्थ। उनकी भूमि जायदाद एकजाई होती है, बँटी नहीं। एक ही साथ सैकड़ों लोग जमीन का पट्टा लेकर खेती आदि करते हैं और आवश्यकता के अनुसार अन्न आदि बाँट लिया करते हैं। रुपए-पैसे या जरूरत से अधिक वस्त्रादि भी वे नहीं रखते। जिनके पास धन अथवा आधुनिक सभ्यता के उपकरण रेडियो आदि होते हैं वे उनको सर्वार्थ अपर्ण कर देते हैं। किबूत आदिम साम्यवाद की दिशा में संकेत करते हैं। किबूतों में पति पत्नी तो साथ रहते और काम करते हैं पर बच्चे नर्सरियों में रख दिए जाते हैं जहाँ भली प्रकार उसकी देखभाल होती है। आठ नौ वर्ष के हो जाने के बाद यदि वे चाहें तो, अपने माता-पिता के साथ रहकर उनके काम में हाथ बँटा सकते हैं या स्वयं अपनी मेहनत का लाभ अपने प्रिय किबूत को दे सकते हैं। इसी परंपरा पर आधारित इस्रायल में एक और संस्था है, मोशाब। मोशाब में ऐसे लोग रहते हैं जो खेती आदि तो सामूहिक रूप से करते हैं पर परिणाम में उपज या लाभ अन्नादि अपने पावने के अनुपात के अनुसार बाँट लेते हैं। उन्हें अपना धन आदि वैयक्तिक रूप से बढ़ाने का अधिकार और अवसर होता है। इस्रायल में इसी प्रकार का एक तीसरा संगठन और है जिसे कुसा कहते हैं। यह किबूत और मोशाब के बीच का संगठन है। किबुत्ज़ बरकाई का विहंगम दृष्य .

नई!!: एरिह वॉरशेल और किबूत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »