लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एम्बुलेंस

सूची एम्बुलेंस

एम्बुलेंस या रोगीवाहन (संस्तुत हिन्दी शब्द), एक वाहन है जिसका प्रयोग किसी रोगी या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किसी स्थान से अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुँचाने या एक उपचार केन्द्र से दूसरे उपचार केन्द्र तक ले जाने में किया जाता है। अधिकतर मामलों में एक एम्बुलेंस में, रोगी के अस्पताल पहुँचने तक, उसे चिकित्सा सेवा भी प्रदान की जाती है। एम्बुलेंस शब्द लैटिन भाषा के शब्द "एम्बुलर (ambulare)" से आता है जिसका अर्थ है "चलना" जो प्रारंभिक चिकित्सा सेवा का एक संदर्भ है जहां रोगियों को उठा कर या अश्ववाहन द्वारा स्थानांतरित किया जाता था। मूल रूप से एम्बुलेंस शब्द को एक सचल अस्पताल के लिए प्रयोग किया जाता था, और यह सचल अस्पताल, युद्ध में घायल सैनिकों को स्थानांतरित करने के लिए काम आता था। एम्बुलेंस के ऊपर चमकती बत्तियां और सायरन लगा रहता है ताकि भीड़ से भरे यातायात से गुजरते समय उसे रास्ता दिया जा सके। आजकल अंग-प्रत्यारोपण से जुड़े मामलों और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में यातायात पुलिस द्वारा एम्बुलेंस को एक "हरा गलियारा" (ग्रीन कॉरीडोर) प्रदान किया जाता है ताकि समय रहते बिना यातायात में फंसे, दाता अंग को आदाता तक ले जाया सके या फिर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल पहुँचाया जा सके। समय पर रोगी को अस्पताल पहुँचाने में आजकल हवाई-एम्बुलेंस का प्रयोग भी बढ़ रहा है। .

1 संबंध: वाहन

वाहन

वाहन वाहन का अर्थ होता है एक ऐसी मशीन जो यातायात ले लिये मनुष्यों या सामान-असबाब को ढो कर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचा सके। .

नई!!: एम्बुलेंस और वाहन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »