लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एबरडीन के हरित क्षेत्र

सूची एबरडीन के हरित क्षेत्र

एबरडीन लंबे समय से अपने 45 पार्कों और बगीचों के लिए प्रसिद्ध रहा है। साथ ही, शहर भर में फूलों की बहार के लिए भी यह मशहूर है। शहर में बीस लाख गुलाब, एक करोड दस लाख डैफोडिल्स और तीस लाख क्रोकस के पौधे हैं। शहर ने रॉयल हौर्टीकल्चर सोसायटी का ब्रिटेन इन ब्लूम 'सर्वश्रेष्ठ शहर' अवार्ड दस बार जीता है, समग्र स्कॉटलैंड में ब्लूम प्रतियोगिता बीस बार और 1968 से हरेक साल बड़ा शहर श्रेणी का पुरस्कार जीता है। नौ साल तक लगातार जीतने के बाद, दूसरे शहरों को मौका देने के लिए, एबरडीन को ब्रिटेन इन ब्लूम प्रतियोगिता से प्रतिबंधित कर दिया गया। इस शहर ने 2006 में स्कॉटलैंड इन ब्लूम "सर्वश्रेष्ठ शहर" पुरस्कार के साथ-साथ इंटरनेशनल सिटीज इन ब्लूम अवार्ड भी जीता.

8 संबंधों: एबरडीन, एबरडीन में धर्म, एबरडीन में परिवहन, एबरडीन की अर्थव्यवस्था, यूरोप, शहर, स्कॉट्लैण्ड, ग्रेट ब्रिटेन

एबरडीन

एबरडीन (स्कॉटलैंड का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर, स्कॉटलैंड के 32 स्थानीय सरकार परिषद क्षेत्रों में से एक और ब्रिटेन का 29वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसकी आधिकारिक आबादी गणना है। इसके उपनामों में शामिल हैं ग्रेनाईट सिटी, ग्रे सिटी और सिल्वर सिटी विथ द गोल्डेन सैंड्स. मध्य 18वीं और मध्य 20वीं सदियों के दौरान, एबरडीन की इमारतों में स्थानीय रूप से उत्खनित ग्रे ग्रेनाइट का समावेश हुआ करता था, जिसके अभ्रक चांदी की तरह चमका करते हैं। शहर में एक लंबा रेतीला समुद्र तट है। 1970 के दशक में उत्तरी सागर तेल की खोज के बाद से, इसका एक अन्य उपनाम ऑयल कैपिटल ऑफ़ यूरोप या एनर्जी कैपिटल ऑफ़ यूरोप रखा गया। कम से कम 8000 साल पहले एबरडीन के आसपास के क्षेत्र बसने लगे, जब डी और डोन नदियों के मुहानों के आसपास प्रागैतिहासिक गांव स्थापित हुए। 1319 में, रॉबर्ट द ब्रूस द्वारा एबरडीन को राजकीय नगर का दर्जा प्राप्त होने से आर्थिक रूप से शहर पूरी तरह बदल गया। 1495 में स्थापित एबरडीन विश्वविद्यालय और 1992 में विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने वाले रॉबर्ट गोर्डन विश्वविद्यालय, शहर के इन दो विश्वविद्यालयों के कारण एबरडीन उत्तर-पूर्व का शैक्षणिक केंद्र बना। मछली पकड़ने, कागज़ बनाने, जहाज निर्माण और वस्त्र जैसे उद्योगों से तेल उद्योग तथा एबरडीन बंदरगाह आगे निकल गये। एबरडीन हेलीपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्ततम वाणिज्यिक हेलीपोर्ट में से एक है और वहां का बंदरगाह स्कॉटलैंड के उत्तर-पूर्व में सबसे बड़ा है। एबरडीन ने ब्रिटेन इन ब्लूम प्रतियोगिता में दस बार रिकार्ड-तोड़ जीत हासिल की है, और एबरडीन अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया है, जो एक बड़ा अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमे लगभग 1000 सबसे प्रतिभाशाली युवा प्रदर्शनकारी कला कंपनियां भाग लेती हैं। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और एबरडीन · और देखें »

एबरडीन में धर्म

सेंट मचर कैथेड्रल एबरडीन में धार्मिक तौर पर, सबसे बड़े संप्रदायों में परंपरागत रूप से ईसाइयों के चर्च ऑफ़ स्कॉटलैंड (एबरडीन के प्रेज्बीटेरी के माध्यम से) और कैथोलिक चर्च हैं। आखिरी जनगणना से पता चला कि स्कॉटलैंड में एबरडीन बहुत कम धार्मिक शहर है, करीब 43% लोग किसी भी धर्म से जुड़े हुए नहीं हैं और अनेक पूर्व गिरजाघरों को बार तथा रेस्तरां में बदल दिया गया है। पुराने एबरडीन में एक इस्लामी मस्जिद और 1945 में स्थापित एक रूढ़िवादी यहूदी उपासनागृह भी है। कोई औपचारिक बौद्ध या हिंदू भवन नहीं हैं। एबरडीन विश्वविद्यालय में एक छोटा-सा बहाई समाज है। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और एबरडीन में धर्म · और देखें »

एबरडीन में परिवहन

एबरडीन मैं भी किसी भी विशाल नगर की तरह ही एक विस्तृत एवम व्यापक परिवहन व्यवस्था है। एबरडीन की परिवहन व्यवस्था जटिल एवं बड़े पैमाने पर फैली हुई है, जो इसे वायु, रेल, सड़क व अन्य परिवहन मार्गो द्वारा स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम एवं विश्व के अन्य नगरों व क्षेत्रों से जोड़ती है। शहर के लिए अति महत्वपूर्ण होने के बावजूद भी इस पर काफी समय तक उपयुक्त राजनैतिक तवज्जो नहीं दी जा रही थी, अतः यह काफी समय तक अल्पनिवेश एवं उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से पीड़ित थी। यद्यपि, हाल ही में इस क्षेत्र पर राजनैतिज्ञों का ध्यान गया है और मौजूदा समय में इस पर अब पूर्वत्यावश्यक तवज्जो दी जा रही है। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और एबरडीन में परिवहन · और देखें »

एबरडीन की अर्थव्यवस्था

एबरडीन, स्काॅटलैंड का सबसे विशाल नगर एवं इस नाते से यह स्काॅटलैंड की अर्थव्यवस्था का एक अती महत्वपूर्ण अंग है। परंपरागत रूप से, एबरडीन में मछली पकड़ने, कपड़ा मिलों, जहाज निर्माण और कागज बनाने के काम होते रहे हैं। इन उद्योगों का बड़े पैमाने पर प्रतिस्थापन किया जा चुका है। पिछले तीन दशकों से एबरडीन के आर्थिक विकास में आयी जबर्दस्त तेजी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विकास उद्योग में उच्च प्रौद्योगिकी विकास, कृषि व मछली पकड़ने के क्षेत्र में अनुसंधान तथा तेल उद्योग अब एबरडीन की अर्थव्यवस्था के प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं। बीसवीं सदी के अंतिम चरण में उत्तरी सागर में महत्वपूर्ण तेल भंडार की खोज के बाद से एबरडीन यूरोप के पेट्रोलियम उद्योग का केंद्र बन गया। यहाँ का पेट्रोलियम उद्योग शहर की अर्थव्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। खरीदारी के मामले में स्कॉटलैंड में यह शहर तीसरे स्थान पर है। यूनियन स्ट्रीट और जॉर्ज स्ट्रीट पारंपरिक खरीदारी के इलाके हैं, अब अन्य शॉपिंग केंद्र भी बनाये गये हैं, इनमें सेंट निकोलस एंड बॉन एकॉर्ड तथा ट्रिनिटी शॉपिंग सेंटर उल्लेखनीय हैं। यूनियन स्क्वायर नामक का एक नया खुदरा केंद्र अक्टूबर 2009 के सितंबर के अंतिम चरण तथा अक्टूबर के प्रारंभ में पूरा हो गया। प्रमुख खुदरा पार्क शहर से दूर हैं, जिनमे बेरीडेन रिटेल पार्क, किटीब्र्युस्टर रिटेल पार्क और बीच बुलवार्ड रिटेल पार्क शामिल हैं। मार्च 2004 में, एबरडीन को फेयरट्रेड फाउंडेशन की ओर से फेयरट्रेड नगर का अवार्ड मिला। ड्यूंडी के साथ, यह अवार्ड पाने वाला स्कॉटलैंड का पहला शहर बना। गतिशील और तेजी से बढ़ रहा इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विकास उद्योग भी है। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और एबरडीन की अर्थव्यवस्था · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और यूरोप · और देखें »

शहर

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और शहर · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

ग्रेट ब्रिटेन

ग्रेट ब्रिटेन (अंग्रेज़ी: Great Britain ब्रिटन्) अथवा ब्रिटेन यूरोप में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप, संयुक्त राजशाही देश का सबसे बड़ा हिस्सा है। इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स इसी द्वीप पर स्थित हैं। ग्रेट ब्रिटेन यूरोप महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम स्थित यह बृहत्‌ द्वीप है जिसमें स्कॉटलैंड, वेल्स तथा इंग्लैंड संम्मिलित हैं। 1282 ई. में इग्लैंड ने वेल्स पर विजय प्राप्त की तथा 1707 ई. में स्कॉटलैंड विधानत: इंग्लैड में मिला गया। इन संयुक्त राज्यों का नाम तभी से (1707 ई.) ग्रेट ब्रिटेन पड़ गया। ग्रेट ब्रिटेन प्राचीन रोमन ब्रिटैनिया मेजर शब्द का अनुवाद है। .

नई!!: एबरडीन के हरित क्षेत्र और ग्रेट ब्रिटेन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एबर्डीन के हरित क्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »