लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची

सूची ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची

ऋतिक रोशन के फिल्मों की सूची। .

39 संबंधों: डॉन २, धूम 2, ना तुम जानो ना हम (2002 फ़िल्म), फरहान अख्तर, फराह खान, फिज़ा, बैंग बैंग, भगवान दादा (1986 फ़िल्म), मिशन कश्मीर, मुझसे दोस्ती करोगे, मोहेंजो दारो (फ़िल्म), यादें (2001 फ़िल्म), राकेश रोशन, रीडिफ.कॉम, लक बाय चांस, लक्ष्य (2004 फ़िल्म), संजय गुप्ता (निर्देशक), ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा, जोधा अकबर (2008 फ़िल्म), गुजारिश, ओम शांति ओम, आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002 फ़िल्म), आप के दीवाने (1980 फ़िल्म), आशुतोष गोवरिकर, आस पास (1981 फ़िल्म), आई सी यू (2006 फ़िल्म), कभी खुशी कभी ग़म, करन अर्जुन, कहो ना प्यार है, काबिल, काइट्स, किंग अंकल (1993 फ़िल्म), कृष (2006 फ़िल्म), कृष ३, कोयला (फ़िल्म), कोई मिल गया, अग्निपथ (2012 फ़िल्म), अकबर, ऋतिक रोशन

डॉन २

डॉन २ एक बॉलीवुड फ़िल्म है जो २१ दिसम्बर २०११ को रिलीज़ हुई जिसे फरहान अख्तर द्वारा निर्मित किया गया है। फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान व प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है और लारा दत्ता, ओम पुरी व कुणाल कपूर सह-कलाकार की भूमिका में। यह 2006 में बनी डॉन का दूसरा भाग है। इसे 21 दिसम्बर 2011 को 2डी और 3डी में व तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलिज़ किया गया। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और डॉन २ · और देखें »

धूम 2

कोई विवरण नहीं।

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और धूम 2 · और देखें »

ना तुम जानो ना हम (2002 फ़िल्म)

ना तुम जानो ना हम 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और ना तुम जानो ना हम (2002 फ़िल्म) · और देखें »

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर (فرحان اختر, जन्म - 9 जनवरी 1974), एक भारतीय फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार, फ़िल्म निर्माता और टीवी होस्ट है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007) और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2008 .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और फरहान अख्तर · और देखें »

फराह खान

फराह खान बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध नृत्य निर्देशिका और फिल्म निर्देशिका है। फराह ने आज तक ८० से अधिक फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया है। फराह ने मैं हूँ ना और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह का विवाह शिरीष कुंदर के साथ हुआ है। फराह ने ११ फ़रवरी २००८ को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और फराह खान · और देखें »

फिज़ा

फिज़ा 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसे खालिद मोहम्मद द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन हैं। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और फिज़ा · और देखें »

बैंग बैंग

बैंग बैंग! 2014 की सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित हिन्दी एक्शन रूमानी फ़िल्म है। फिल्म हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे की आधिकारिक रीमेक है और मूल में क्रमश: टॉम क्रूज़ और कैमरुन डिएज़ द्वारा निभाए गये किरदार इसमें ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने अदा करे हैं। फ़िल्म दुनिया भर में लगभग 5100 स्क्रीन में 2 अक्टूबर, 2014 को जारी की गई जो एक बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज है। फ़िल्म को मिली-जुली से नकारात्मक समीक्षा मिली। फ़िल्म ने पहले चार दिन में दुनियाभर से 175 करोड़ कमाये। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और बैंग बैंग · और देखें »

भगवान दादा (1986 फ़िल्म)

भगवान दादा 1986 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और भगवान दादा (1986 फ़िल्म) · और देखें »

मिशन कश्मीर

मिशन कश्मीर 2000 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण विधु विनोद चोपड़ा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में संजय दत्त, ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और जैकी श्रॉफ हैं। जारी होने पर मिशन कश्मीर आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता बन गई। जिस दिन मोहब्बतें जारी हुई उसी तारीख को जारी होने के बावजूद यह उस वर्ष की भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और मिशन कश्मीर · और देखें »

मुझसे दोस्ती करोगे

मुझसे दोस्ती करोगे 2002 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर द्वारा चित्रित किये गए तीन दोस्तों के प्रेम त्रिकोण के बारे में है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और मुझसे दोस्ती करोगे · और देखें »

मोहेंजो दारो (फ़िल्म)

मोहेंजो दारो (अंग्रेजी; Mohenjo Daro)(Mound of the Dead Men) वर्ष २०१६ की भारतीय रोमांचक-प्रेम गाथा आधारित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है, जिसका लेखन एवं निर्देशन आशुतोष गोवारिकर, तथा निर्माण युटीवी मोशन पिक्चर्स के सिद्धार्थ राॅय कपूर व आशुतोष गोवारिकर प्रोड्क्शन्स लिमिटेड (एजीपीपीएल) की सुनीता गोवारिकर द्वारा किया गया है, और फ़िल्म में ऋतिक रोशन व पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में अदाकारी कर रहे हैं। मोहेंजो दारो विश्व की प्रथम सिनेमाई प्रदर्शन है जो प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता को संदर्भित की गई है, तथा इस महान नगर, मोहेंजो दारो को युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के तौर पर अंकित किया गया है (अब यह क्षेत्र पाकिस्तान स्थित सिंध जिले के लरकाना में पड़ता है)। फ़िल्म की शुरुआत मुताबिक प्राचीन समय के २०१६ के ईसा पूर्व की है जब सिंधु घाटी सभ्यता चरम पर थी, कहानी एक साधारण किसान (रोशन) के मोहेंजो दारो नगर की ओर यात्रा करने और फिर नगर की संभ्रांत वर्ग की औरत (हेगड़े) से हुए प्रेम को लेकर बुना गया है, और जिसके परिणाम में वह नगर के अभिजात वर्ग को चुनौती दे डालता है तथा आखिर में उसी नगर के अपरिहार्य विनाश के विरुद्ध संघर्ष भी करता है। गोवारिकर ने अपने तीन वर्ष शोध करने तथा पटकथा के विकास में व्यतीत किए, अपनी इस काल्पनिक कहानी को प्रामाणिकता पक्का करने के लिए पुरातत्ववेत्ताओं के साथ काफी नजदीकी कार्य किया। फ़िल्मांकन का कार्य भुज एवं मुंबई के साथ संक्षिप्त समयावधि में बेड़ाघाट (जबलपुर) एवं थाणे में भी किया गया। फ़िल्म का संगीत एवं एलबम रचना ए.आर. रहमान के साथ गीत लिखने का काम जावेद अख़्तर ने भी किया। फ़िल्म का प्रदर्शन १२ अगस्त २०१६ में वैश्विक स्तर पर जारी किया गया। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और मोहेंजो दारो (फ़िल्म) · और देखें »

यादें (2001 फ़िल्म)

यादें 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और यादें (2001 फ़िल्म) · और देखें »

राकेश रोशन

राकेश रोशन एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक हैं। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और राकेश रोशन · और देखें »

रीडिफ.कॉम

रीडिफ डॉट कॉम अथवा रीडिफ.कॉम (रीडिफ.कॉम) भारतीय समाचार, सूचना, मनोरंजन और शॉपिंग वेब पोर्टल है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई। इसकी स्थापना रीडिफ ऑन द नेट (रीडिफ On The NeT) के रूप में हुई। इसका मुख्य कार्यालय मुम्बई में है जिसके शाखा कार्यालय बंगलौर, नई दिल्ली और न्यूयॉर्क नगर में स्थित हैं। एलेक्सा के अनुसार रीडिफ १७वाँ भारतीय वेब पोर्टल है। इसमें ३१६ से अधिक कर्मचारी नियुक्त हैं। इसके लाखों परिदर्शकों में से 89.1% परिदर्शक भारतीय हैं जबकि अन्यों में मुख्यतः संयुक्त राज्य अमेरिका (3.4%) और चीन शामिल हैं। अप्रैल २००१ में रीडिफ ने इंडिया अब्रॉड आरम्भ किया। फ़रवरी २०११ में अलेक्सा पर इसकी रैंक २९५ थी। रीडिफ डॉट कॉम १९९६ में भारत में पंजीकृत पहला डोमेन नाम है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और रीडिफ.कॉम · और देखें »

लक बाय चांस

लक बाय चांस ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड नाटकीय फ़िल्म है। जिसमें मुख्य अभिनय फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, ऋतिक रोशन, जूही चावला, ऋषि कपूर, संजय कपूर, डिम्पल कपाड़िया, ईशा शरवानी और शाहरुख खान ने किया है। फ़िल्म 30 जनवरी 2009 को प्रदर्शित की गई। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और लक बाय चांस · और देखें »

लक्ष्य (2004 फ़िल्म)

लक्ष्य २००४ में बनी हिन्दी भाषा की फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म है। इसके अभिनेता रितिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी है। रितिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल (बाद में कार्यवाहक कप्तान) की भूमिका में है, जो अपनी टीम का नेतृत्व (प्रारंभ में 12 सदस्य और बाद में 6) कर आतंकवादियों पर जीत पाते हैं। यह 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और लक्ष्य (2004 फ़िल्म) · और देखें »

संजय गुप्ता (निर्देशक)

संजय गुप्ता एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और संजय गुप्ता (निर्देशक) · और देखें »

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा

ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित एक 2011 बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रितिक रोशन्, फरहान अख्तर और अभय देयोल हैं। नसीरुद्दीन शाह, कैटरीना कैफ़, कल्कि कोच्लिन और अरियाड़ना कब्रोल भी फिल्म में मौजूद हैं। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा रचित है, जबकि गीत जावेद अख्तर द्वारा लिखे है। 15 जुलाई 2011 को जारी, फिल्म आलोचकों की प्रशंसा और बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा · और देखें »

जोधा अकबर (2008 फ़िल्म)

जोधा अकबर 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और जोधा अकबर (2008 फ़िल्म) · और देखें »

गुजारिश

गुजारिश २०१० की एक बॉलीवुड फ़िल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और गुजारिश · और देखें »

ओम शांति ओम

ओम शांति ओम २००७ में आई बॉलीवुड की एक फिल्म है जिसका निर्देशन और नृत्य निर्देशन फराह खान ने किया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। अर्जुन रामपाल फिल्म में खलनायक हैं। इसके अतिरिक्त बॉलीवुड के कई अन्य सितारों ने इस फिल्म में विशेष भूमिकायें की हैं। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और ओम शांति ओम · और देखें »

आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002 फ़िल्म)

आप मुझे अच्छे लगने लगे 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002 फ़िल्म) · और देखें »

आप के दीवाने (1980 फ़िल्म)

आप के दीवाने 1980 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और आप के दीवाने (1980 फ़िल्म) · और देखें »

आशुतोष गोवरिकर

आशुतोष गोवरिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक हैं। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और आशुतोष गोवरिकर · और देखें »

आस पास (1981 फ़िल्म)

आस पास 1981 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और आस पास (1981 फ़िल्म) · और देखें »

आई सी यू (2006 फ़िल्म)

आई सी यू 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और आई सी यू (2006 फ़िल्म) · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

करन अर्जुन

करन अर्जुन 1995 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलज़ार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, आशिफ शेख और रंजीत मुख्य अभिनेता हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद यह 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और करन अर्जुन · और देखें »

कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक और लेखक राकेश रोशन हैं। इस फिल्म के द्वारा ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल ने फिल्मों में अपने अभिनय के सफर को शुरू किया था। इसमें ऋतिक रोशन रोहित और राज की दोहरी भूमिका निभाएँ हैं। यह फिल्म 2000 की सबसे सफल फिल्म थी। इसे बहुत अधिक पुरस्कार भी मिले। इस फिल्म के लिए राकेश रोशन को पहली बार निर्माता और निर्देशक के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के लिए ऋतिक रोशन को एक ही फिल्म में यह दोनों पुरस्कार भी मिल गया। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और कहो ना प्यार है · और देखें »

काबिल

काबिल (अंग्रेजी Kaabil/Capable) एक भारतीय आगामी थ्रिलर फ़िल्म है जिसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है जबकि फ़िल्म के निर्माता राकेश रोशन है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन तथा यामी गौतम मुख्य किरदार है। फ़िल्म की प्रदर्शन की तिथि २६ जनवरी २०१६ रखी गई है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और काबिल · और देखें »

काइट्स

काइट्स (पतंगें) 21 मई 2010 को विश्व के 60 देशों में प्रदर्शित होने वाली एक बॉलीवुड फिल्म है जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इसके निर्माता राकेश रोशन और शरन कपूर है। फिल्म के सितारों में ऋतिक रोशन, बारबरा मोरी, कंगना राणावत और कबीर बेदी प्रमुख हैं। फिल्म का संगीत राजेश रोशन का है और गीत नसीर फ़राज़ और आसिफ अली बेग़ ने लिखे हैं। मूल हिन्दी संस्करण की अवधि 120 मिनट है जबकि अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी संस्करण 90 मिनट लंबा है और इसका संपादन हॉलीवुड के निर्देशक ब्रेट रैटनर ने किया है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और काइट्स · और देखें »

किंग अंकल (1993 फ़िल्म)

किंग अंकल 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और किंग अंकल (1993 फ़िल्म) · और देखें »

कृष (2006 फ़िल्म)

कृष 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और कृष (2006 फ़िल्म) · और देखें »

कृष ३

कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं। फ़िल्म ''कोई मिल गया'' (2003) के नायक रोहित एवं ''कृष'' (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है। इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी। फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था। हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 1 नवम्बर 2013 को जारी की गई। कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने 240.50 करोड़ रूपए का कारोबार किया था। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और कृष ३ · और देखें »

कोयला (फ़िल्म)

कोयला राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और कोयला (फ़िल्म) · और देखें »

कोई मिल गया

कोई मिल गया 2003 में बनी हिन्दी भाषा की विज्ञान कथा साहित्य फिल्म है। इसका निर्देशन और निर्माण राकेश रोशन ने किया और मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा है। रेखा की भी महत्त्वपूर्ण सहायक भूमिका है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। इसकी अगली दो कड़ी भी आई - कृष और कृष 3। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और कोई मिल गया · और देखें »

अग्निपथ (2012 फ़िल्म)

अग्निपथ 2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्माण करण जोहर द्वारा किया गया है। यह १९९० में बनी इसी नाम की फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदार विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में है जिसे पहले अमिताभ बच्चन ने अदा किया था। संजय दत्त मुख्य गुंडे की भूमिका में है। अग्निपथ को २६ जनवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया और समीक्षकों द्वारा काफ़ी सराहा गया। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और अग्निपथ (2012 फ़िल्म) · और देखें »

अकबर

जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर (१५ अक्तूबर, १५४२-२७ अक्तूबर, १६०५) तैमूरी वंशावली के मुगल वंश का तीसरा शासक था। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म (अर्थात अकबर महान), शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता है। अंतरण करने वाले के अनुसार बादशाह अकबर की जन्म तिथि हुमायुंनामा के अनुसार, रज्जब के चौथे दिन, ९४९ हिज़री, तदनुसार १४ अक्टूबर १५४२ को थी। सम्राट अकबर मुगल साम्राज्य के संस्थापक जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर का पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं एवं हमीदा बानो का पुत्र था। बाबर का वंश तैमूर और मंगोल नेता चंगेज खां से संबंधित था अर्थात उसके वंशज तैमूर लंग के खानदान से थे और मातृपक्ष का संबंध चंगेज खां से था। अकबर के शासन के अंत तक १६०५ में मुगल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकाश भाग सम्मिलित थे और उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था। बादशाहों में अकबर ही एक ऐसा बादशाह था, जिसे हिन्दू मुस्लिम दोनों वर्गों का बराबर प्यार और सम्मान मिला। उसने हिन्दू-मुस्लिम संप्रदायों के बीच की दूरियां कम करने के लिए दीन-ए-इलाही नामक धर्म की स्थापना की। उसका दरबार सबके लिए हर समय खुला रहता था। उसके दरबार में मुस्लिम सरदारों की अपेक्षा हिन्दू सरदार अधिक थे। अकबर ने हिन्दुओं पर लगने वाला जज़िया ही नहीं समाप्त किया, बल्कि ऐसे अनेक कार्य किए जिनके कारण हिन्दू और मुस्लिम दोनों उसके प्रशंसक बने। अकबर मात्र तेरह वर्ष की आयु में अपने पिता नसीरुद्दीन मुहम्मद हुमायुं की मृत्यु उपरांत दिल्ली की राजगद्दी पर बैठा था। अपने शासन काल में उसने शक्तिशाली पश्तून वंशज शेरशाह सूरी के आक्रमण बिल्कुल बंद करवा दिये थे, साथ ही पानीपत के द्वितीय युद्ध में नवघोषित हिन्दू राजा हेमू को पराजित किया था। अपने साम्राज्य के गठन करने और उत्तरी और मध्य भारत के सभी क्षेत्रों को एकछत्र अधिकार में लाने में अकबर को दो दशक लग गये थे। उसका प्रभाव लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर था और इस क्षेत्र के एक बड़े भूभाग पर सम्राट के रूप में उसने शासन किया। सम्राट के रूप में अकबर ने शक्तिशाली और बहुल हिन्दू राजपूत राजाओं से राजनयिक संबंध बनाये और उनके यहाँ विवाह भी किये। अकबर के शासन का प्रभाव देश की कला एवं संस्कृति पर भी पड़ा। उसने चित्रकारी आदि ललित कलाओं में काफ़ी रुचि दिखाई और उसके प्रासाद की भित्तियाँ सुंदर चित्रों व नमूनों से भरी पड़ी थीं। मुगल चित्रकारी का विकास करने के साथ साथ ही उसने यूरोपीय शैली का भी स्वागत किया। उसे साहित्य में भी रुचि थी और उसने अनेक संस्कृत पाण्डुलिपियों व ग्रन्थों का फारसी में तथा फारसी ग्रन्थों का संस्कृत व हिन्दी में अनुवाद भी करवाया था। अनेक फारसी संस्कृति से जुड़े चित्रों को अपने दरबार की दीवारों पर भी बनवाया। अपने आरंभिक शासन काल में अकबर की हिन्दुओं के प्रति सहिष्णुता नहीं थी, किन्तु समय के साथ-साथ उसने अपने आप को बदला और हिन्दुओं सहित अन्य धर्मों में बहुत रुचि दिखायी। उसने हिन्दू राजपूत राजकुमारियों से वैवाहिक संबंध भी बनाये। अकबर के दरबार में अनेक हिन्दू दरबारी, सैन्य अधिकारी व सामंत थे। उसने धार्मिक चर्चाओं व वाद-विवाद कार्यक्रमों की अनोखी शृंखला आरंभ की थी, जिसमें मुस्लिम आलिम लोगों की जैन, सिख, हिन्दु, चार्वाक, नास्तिक, यहूदी, पुर्तगाली एवं कैथोलिक ईसाई धर्मशस्त्रियों से चर्चाएं हुआ करती थीं। उसके मन में इन धार्मिक नेताओं के प्रति आदर भाव था, जिसपर उसकी निजि धार्मिक भावनाओं का किंचित भी प्रभाव नहीं पड़ता था। उसने आगे चलकर एक नये धर्म दीन-ए-इलाही की भी स्थापना की, जिसमें विश्व के सभी प्रधान धर्मों की नीतियों व शिक्षाओं का समावेश था। दुर्भाग्यवश ये धर्म अकबर की मृत्यु के साथ ही समाप्त होता चला गया। इतने बड़े सम्राट की मृत्यु होने पर उसकी अंत्येष्टि बिना किसी संस्कार के जल्दी ही कर दी गयी। परम्परानुसार दुर्ग में दीवार तोड़कर एक मार्ग बनवाया गया तथा उसका शव चुपचाप सिकंदरा के मकबरे में दफना दिया गया। .

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और अकबर · और देखें »

ऋतिक रोशन

हृथिक रोशन (हिन्दी: ऋतिक रोशन, उच्चारण: /10 जनवरी 1974 जन्म) एक भारतीय अभिनेता है जो बॉलीवुड में काम कर रहे हैं।इनका जन्म एक कायस्थ परिवार में हुआ था। सन 1980 में हृतिक रोशन ने एक बालकलाकार के रूप में फिल्मोमें पदर्पण होनेके बाद फिल्म कहो ना प्यार है (2000) में प्रमुख भूमिका निभाई.

नई!!: ऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूची और ऋतिक रोशन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »