लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इरावदी मण्डल

सूची इरावदी मण्डल

इरावदी मण्डल (बर्मी: ချင်းပြည်နယ်) बर्मा के दक्षिणपूर्व में स्थित एक प्रशासनिक मण्डल है। इसका नाम इरावदी नदी पर रखा गया है और उस नदी का नदीमुख (डेल्टा) इस मण्डल के भूक्षेत्र का एक बड़ा भाग है। .

8 संबंधों: डेल्टा, नेग्रेस अंतरीप, पथेइन, बर्मी भाषा, बौद्ध धर्म, म्यान्मार, ईसाई, इरावती नदी

डेल्टा

नील नदी का डेल्टा नदीमुख-भूमि या डेल्टा नदी के मुहाने पर उसके द्वारा बहाकर लाय गए अवसादों के निक्षेपण से बनी त्रिभुजाकार आक्रति होती हैं। डेल्टा का नामकरणकर्त्ता हेरोडोड़स को माना जाता हैं। .

नई!!: इरावदी मण्डल और डेल्टा · और देखें »

नेग्रेस अंतरीप

नेग्रेस अंतरीप (Cape Negrais), जो पगोडा पोइंट (Pagoda Point) और मौतिन पोइंट (Mawtin Point) भी कहलाता है, बर्मा का एक अंतरीप है। यह इरावदी नदी के नदीमुख (डेल्टा) से पश्चिम में स्थित है। यह प्रीपेरिस द्वीप से उत्तर-उत्तरपूर्व में १३३ किमी की दूरी पर और भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के निकटतम छोर से १९३ किमी की दूरी पर है। .

नई!!: इरावदी मण्डल और नेग्रेस अंतरीप · और देखें »

पथेइन

पथेइन (बर्मी: ပုသိမ်မြို့), जिसे ब्रिटिश राज के काल में बसेइन (Bassein) कहते थे, बर्मा के इरावदी मण्डल की राजधानी है। यह बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक बंदरगाह नगर है जो इरावदी नदी की एक पश्चिमी शाखा - पथेइन नदी - के किनारे बसा हुआ है। यह इतिहास में मोन लोगों की राजधानी हुआ करता था लेकिन वर्तमान में यहाँ बहुत कम मोन लोग रहते हैं। पथेइन में भारतीय मूल के बहुत से लोग बसे हुए हैं। .

नई!!: इरावदी मण्डल और पथेइन · और देखें »

बर्मी भाषा

बर्मी भाषा बोलने वाले क्षेत्र बर्मी भाषा (बर्मी भाषा में: မြန်မာဘာသာ / म्रन्माभासा), स्वतंत्र देश म्यांमार (बर्मा) की राजभाषा है। यह मुख्य रूप से ब्रह्मदेश (बर्मा का संस्कृत नाम) में बोली जाती है। म्यांमार की सीमा से सटे भारतीय राज्यों असम, मणिपुर एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: इरावदी मण्डल और बर्मी भाषा · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: इरावदी मण्डल और बौद्ध धर्म · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: इरावदी मण्डल और म्यान्मार · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: इरावदी मण्डल और ईसाई · और देखें »

इरावती नदी

इरावती या इरावदी बर्मा की एक प्रमुख नदी है। यह नदी बर्मा के उत्तर से दक्षिण की दिशा मे बहते हुए बर्मा को दो भाग मे विभाजित करती है। इस नदी की लंबाई २१७० किलोमीटर है और यह बर्मा मे बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इरावती नदी एक प्रमुख व्यापारिक नौका मार्ग भी है। .

नई!!: इरावदी मण्डल और इरावती नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऎयारवाडी मण्डल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »