लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इन्सेप्शन (२०१०)

सूची इन्सेप्शन (२०१०)

इंसेप्शन (हिन्दी अनुवाद: शुरुआत/ अंग्रेजी; Inception) 2010 की विज्ञान-फंतासी प्रधान, थ्रिलर आधारित अमेरिकी फ़िल्म है, जिसमें क्रिस्टोफर नोलन निर्देशक के साथ बतौर निर्माता एवं लेखक भी है। फ़िल्म में कई प्रतिष्ठित अदाकारों की कास्टिंग की गई है जिनमें लियोनार्डो डी कैप्रियो, ऐलेन पेज, जाॅसेफ गाॅर्डन-लेविट, मैरियोन काॅटिलार्ड, केन वातानाबे, टाॅम हार्डी, दिलीप राव, सिलियन मर्फी, टाॅम बेरेन्गेर, और मायकल केन शामिल है। डीकैप्रियो एक ऐसे प्रोफेशनल चोर की भूमिका है जो अपने संगठित गुप्त जासूसी दल के जरिए अपने टार्गेट के अवचेतन मन में सपनों के रास्तों से घुसपैठ करता है। फिर उसे उसके आपराधिक रिकॉर्डों को मिटाने के बदले ऐसा न्यौता मिलता है, एक ऐसी नामुमकिन सी 'शुरुआत': जिसमें उसे एक अन्य टार्गेट के अवचेतन में किसी और के नए ईजाद शुरू करने को प्रेरित करना है। अपनी फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) के काम समाप्त होने पर नोलन ने 80-पृष्ठों का आलेख लिखा जो "सपनों के चोरों" के बारे में था जिसे उन्होंने एक हाॅर्रर फ़िल्म के बाद उन्हीं डरावने सपनों में महसूस किया और इसी सुझे आइडिए को उन्होंने वाॅर्नर ब्रोस को पेश किया। उनको लगा कि उन्हें और बड़े पैमाने के फ़िल्म निर्माण का अनुभव लेना चाहिए, नोलान अपने अन्य परियोजनाओं जैसे बैटमैन बिगेन्स (2005), द प्रेस्टिज (2006), और द डार्क नाईट (2008) का काम खत्म कर इनसे सेवानिवृत्त होकर इस पर जल्द योजना शुरू करना चाहते थे। उन्होंने छह महीने पटकथा पर दुबारा संशोधन किया जब तक वाॅर्नर ब्रोस ने फरवरी 2009 तक उन्हें खरीद न लिया। इंसेप्शन के फ़िल्मांकन के लिए चार महाद्वीपों के छह देशों को चुना गया, जिसकी शुरुआत जून 19, 2009 से टोक्यो, और आखिर में नवंबर 22, 2009 को कनाडा में जाकर पूर्ण हुई। फ़िल्म का आधिकारिक बजट $160 करोड़ डाॅलर आंका गया था, जिसकी लागत ने वाॅर्नर ब्रदर्स और लिजेण्ड्री पिक्चर्स के मध्य दरार लगाई थी। हाँलाकि नोलन की ख्याति और फ़िल्म द डार्क नाईट की कामयाबी से मिली $100 करोड़ की कमाई ने इसकी अतिरिक्त विज्ञापन खर्चों से काफी सुरक्षित कर दिया। फ़िल्म 'इंसेप्शन' का प्रिमियर लंदन में जुलाई 8, 2010 को हुआ; और वैश्विक रूप से इसे जुलाई 16, 2010 को परंपरागत और IMAX फाॅर्मेट में रिलीज किया गया। बाॅक्स ऑफिस में फ़िल्म ने $800 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित कर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की और सदी की सर्वाधिक कमाई करनेवाली फ़िल्म के रूप में 45वीं पायदान पर रही। वहीं घरेलू विडियो मार्केटिंग में डीवीडी और ब्लू-रे कैसेटों की बिक्री में इसने $68 करोड़ का कारोबार कर इजाफा किया। इंसेप्शन की ओपनिंग पर समीक्षकों ने फ़िल्म की कहानी, स्कोर एवं प्रतिष्ठित अभिनेताओं की प्रभावशाली मौजूदगी की काफी सराहना की। फ़िल्म को अकादमी पुरस्कारों की ओर से बतौर तकनीकी चार श्रेणीयों से नवाजा गया जिनमें सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफैक्टस शामिल हैं, और नामांकन के रूप में और चार श्रेणी दर्ज रहें जिनमें सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजिनल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा शामिल हैं। .

31 संबंधों: चेतन्य अदीब, टॉम हार्डी, टोक्यो, ऐलेन पेज, डबिंग, डीवीडी, द डार्क नाईट (फ़िल्म), द मार्शियन (फ़िल्म), दूरदर्शन, फ़िल्म, बैटमैन बिगिन्स (फ़िल्म), मायकल केन, यूटीवी एक्शन, लियोनार्डो डिकैप्रियो, सिडनी, हिन्दी, वॉर्नर ब्रॉस., गुरुत्वाकर्षण, इन्सेप्शन (२०१०), इंटरस्टेलर, कनाडा, करण त्रिवेदी, किलियन मर्फ़ी, क्रिस्टोफ़र नोलन, अपोलो अभियान, अमर बबरिया, अमी त्रिवेदी, अवचेतन, १६ जुलाई, २०१०, २०१४

चेतन्य अदीब

चेतन्य अदीब (जन्म: 10 नवंबर, १९७१) एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता, गायक और मॉडल है। वह अंग्रेजी और हिन्दी में बात कर सकते हैं। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और चेतन्य अदीब · और देखें »

टॉम हार्डी

एडवर्ड थॉमस "टॉम" हार्डी (Edward Thomas "Tom" Hardy) (जन्म 15 सितंबर 1977) एक अंग्रेज़ अभिनेता होने के साथ पटलेखक और निर्माता भी है। उनकी पहली नवांगुतक के रूप में रिड्ली स्काॅट की 2001 में रिलिज खाड़ी युद्ध आधारित फ़िल्म ब्लैक हाॅक डाउन से हुई थी। हार्डी की अन्य चर्चित अभिनीत फ़िल्में जो रही, उनमें शामिल है; विज्ञान-फंतासी फ़िल्म स्टार ट्रेक: नेमेसिस (2002), अपराध फ़िल्म राॅकएनराॅला (2008), बायोग्राफिक्ल सायकोलाॅजिक्ल ड्रामा ब्रोनसन (2008), विज्ञान-फंतासी थ्रिलर इंसेप्शन (2010), खेल ड्रामा वाॅरियर (2011), शीत युद्ध आधारित फ़िल्म टिंकर टेलर साॅल्जर स्पाई (2011), अपराध ड्रामा लाॅलेस़ (2012), ड्रामा लाॅके (2013), माफिया आधारित द ड्राॅप (2014), और बायोग्राफिक्ल वेस्टर्न थ्रिलर द रेवेनैंट (2015), जिनके लिए अकादमी अवार्ड में बतौर उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता से नामांकित किया गया। उनकी कुछ सर्वाधिक लोकप्रिय किरदार बेन का था, जिसमें उन्होंने सूपरहीरो फ़िल्म द डार्क नाईट राइसेस (2012) में मुख्य खलनायक की भूमिका की थी, फिर भविष्यकालीन एक्शनपैक्ड फ़िल्म मैड मैक्स: फ्युरी राॅड (2015) के नायक "मैड" मैक्स राॅकटेनस्की के बाद, अपराध थ्रिलर लेजेण्ड (2015) में उन्होंने क्रैय ट्विन की अदाकारी भी की। वहीं टेलीविजन पर हार्डी की बतौर अभिनेता की शुरुआत एचबीओ चैनल की युद्ध ड्रामा धारावाहिक बैण्ड ऑफ ब्रदर्स (2001) से की, फिर बीबीसी की ऐतिहासिक ड्रामा धारावाहिक द वर्जिन क्वीन (2005), आईटीवी की वुदरिंग हाइट्स (2008), द स्काई 1 के ड्रामा धारावाहिक द टेक (2009), और फिर बीबीसी की ब्रिटिश हिस्ट्रीकल अपराध ड्रामा की टेलीविजन धारावाहिक पिकी ब्लायंडर्स (2013) इसमें शामिल है। हार्डी अक्सर ब्रिटिश एवं अमेरिकी स्टेज पर अपनी परफाॅर्मेंस देते रहे हैं। उन्हें 2003 मे निर्मित अरेबिया वी वुड ऑल बी किंग्स में निभाए किरदार स्कैंक के लिए द लाॅरेंस ऑलिवर अवार्ड से बतौर सर्वश्रेष्ठ समर्पित नव-अभिनेता के रूप में नामांकित के लिए गया, और फिर 2003 में उन्हें "अरेबिया वी वुड बी किंग्स" और "लुका इन ब्लड" के लिए लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड थियेटर अवार्ड की ओर से बतंर बेहतरीन नव-अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। उनकी पहली बतौर नाटक निर्माता 2007 "द मैन ऑफ मोड" और 2010 में नाट्य निर्देशक फिलिप सेमाॅर हाॅफमैन की "द लांग रेड रोड" में अदाकारी के लिए समीक्षकों की ओर से भरपूर प्रशंसा मिली। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और टॉम हार्डी · और देखें »

टोक्यो

टोक्यो (जापानी: 東京, उच्चारणः तोउक्योउ) जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग ८६ लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में १.२८ करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित ३.७ करोड़ लोग रहते हैं जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र बनाता है। टोक्यो लगभग ८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। टोक्यो को अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह "महानगरीय प्रान्त" के रूप में जाना जाता हैं। टोक्यो महानगरीय प्रशासन, टोक्यो के 23 विशेष वार्डों (प्रत्येक वार्ड़ एक अलग शहर के रूप में शासित) का संचालन करती हैं। महानगरीय सरकार, प्रान्त के पश्चिमी भाग और दो बाहरी द्वीप श्रृंखलाएं के 39 नगरपालिका का भी प्रशासन करती हैं। विशेष वार्ड की आबादी 90 लाख मिलाकर, प्रान्त की कुल जनसंख्या 130 लाख से अधिक हैं। यह प्रान्त दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 37.8 मिलियन लोग और विश्व के सबसे बड़े शहरी ढांचे की अर्थव्यवस्था शामिल हैं। शहर की 51 कंपनी, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में आती हैं, जोकि दुनिया के किसी भी शहर की सबसे बड़ी संख्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र विकास सूचकांक में टोक्यो का तीसरा स्थान हैं। यह शहर फ़ुजी टीवी, टोक्यो एमएक्स, टीवी टोक्यो, टीवी असाही, निप्पॉन टेलीविजन, एनएचके और टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम जैसे विभिन्न टेलीविजन नेटवर्कों का घर भी हैं। ग्लोबल इकनॉमिक पावर इंडेक्स में टोक्यो पहले स्थान पर और ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में चौथा स्थान पर हैं। जीएडब्ल्युसी की 2008 की सूची में इसे वैश्विक शहर बताया गया और 2014 में ट्रिपएडवियर्स के विश्व शहर सर्वेक्षण, टोक्यो को सबसे "सर्वश्रेष्ठ समग्र अनुभव" के रूप में सूचीबद्ध किया गया। मर्सर कंसल्टेंसी फर्म और अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट के क्रय शक्ति के आधार पर, 2015 में टोक्यो को 11वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान दिया गया था। 2015 में, टोक्यो को मोनोकले पत्रिका द्वारा दुनिया में सर्वाधिक जीवंत शहर कहा गया।.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और टोक्यो · और देखें »

ऐलेन पेज

ऐलेन पेज (जन्म 21 फ़रवरी 1987) कैनडा की एक अभिनेत्री हैं। जूनो (2007) में शीर्षक चरित्र की भूमिका के लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला था। इसी फ़िल्म के लिए उन्होंने ऑस्टिन फ़िल्म क्रिटिक्स असोसिअशन (फ़िल्म आलोचक एसोसिएशन) का "सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" पुरस्कार जीता था। यही आवार्ड उन्होंने हार्ड कैन्डी (2005) के लिए भी जीता था। इन्सेप्शन (2010) में ऐलेन पेज ने लियोनार्डो डि कैप्रियो के साथ काम करते हुए ऐरीआड्नी की भूमिका अदा की थी। एक्स-मैनः द लास्ट स्टैन्ड में उन्होंने कैथरीन 'किटि' प्राइड का चरित्र निभाया था। उनकी अन्य उल्लेखनीय फ़िल्मों में स्मार्ट पीपल और व्हिप इट शामिल हैं। कैनडा की टीवी सीरीज़ पिट पोनी और मैरियन ब्रिज के लिए उन्हें कई आवार्ड मिले थे। एफएचएम (FHM) की "सेक्सिएस्ट विमेन इन द वर्ल्ड" ("विश्व की सर्वाधिक सैक्सी महिलाएँ") सूची में 2010 में उन्हें #70 स्थान पर रखा गया था। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और ऐलेन पेज · और देखें »

डबिंग

एक डबिंग (या वर्तनी: टकोर) (अंग्रेज़ी में: Dubbing) एक है रिकॉर्डिंग और एक फिल्म या टीवी ध्वनि मूल शूटिंग के लिए बाद में पर आवाज की जगह के बाद उत्पादन प्रक्रिया। शब्द सबसे अधिक विभिन्न कलाकारों, जो एक अलग भाषा बोल हो सकता है की उन लोगों द्वारा स्क्रीन पर दिखाया अभिनेताओं की आवाज के प्रतिस्थापन के लिए संदर्भित करता है। प्रक्रिया कभी कभी संगीत में अभ्यास किया था, जब अभिनेता एक असंतोषजनक गाने की आवाज़ थी और उपयोग में रहता है के देशों में एक व्यापक दर्शकों जहां दर्शकों मूल कलाकारों के रूप में एक ही भाषा बोलते नहीं है करने के लिए श्रव्य दृश्य सामग्री की जांच कर सकें। "डबिंग" यह भी एक अभिनेता के पुन: रिकॉर्डिंग लाइनों की प्रक्रिया के दौरान बोली जाती वर्णन फिल्म और जो करने के लिए ऑडियो गुणवत्ता में सुधार या बदलाव को प्रतिबिंबित संवाद प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को स्वचालित संवाद प्रतिस्थापन कहा जाता है, या एडीआर कम करने के लिए। संगीत भी एक फिल्म पर करार दिया है के बाद संपादन पूरा हो गया है। फिल्मों, वीडियो और कभी कभी वीडियो गेम अक्सर एक विदेशी बाजार की स्थानीय भाषा में डब कर रहे हैं। डबिंग नाट्यरूप जारी फिल्म, टीवी श्रृंखला, कार्टून और विदेशी वितरण दिया ऐनिमे में आम है। एक अच्छा उदाहरण होगा कि कई फिल्मों के अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी में भारत के बाजारों के लिए करार कर रहे हैं। भारत, जहां "विदेशी फिल्मों" हॉलीवुड की फिल्मों के साथ पर्याय हैं, डबिंग ज्यादातर हिंदी में किया जाता है और तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं। समाप्त काम करता कस्बों और संबंधित (जहां अंग्रेजी पैठ कम है) अक्सर अंग्रेजी भाषा के महानगरीय क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है मूल के साथ राज्यों के निचले टियर बस्तियों में जारी किए हैं। अन्य सभी राज्यों में, अंग्रेजी मूल के साथ अक्सर जहां डब संस्करण संग्रह मूल की तुलना में बकाया हैं डब संस्करणों के साथ जारी कर रहे हैं। सबसे स्पाइडर मैन 3 की डबिंग हाल ही में भोजपुरी, उत्तरी भारत में एक लोकप्रिय भाषा में भी किया गया था। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और डबिंग · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और डीवीडी · और देखें »

द डार्क नाईट (फ़िल्म)

द डार्क नाईट (The Dark Night) 2008 की सुपरहीरो प्रधान, अंग्रेजी भाषा की फिल्म हैं जिसमें क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशक-निर्माता एवं सह-लेखक काम किया है। डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक नायक बैटमैन पर आधारित, नोलान द्वारा बैटमैन फिल्म सिरिज का यह दूसरी भाग है जो 2005 की बैटमैन बिगेन्स का सिक्विल है, जिसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आराॅन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और माॅर्गन फ्रीमैन अभिनय कर रहे हैं। शहर में व्याप्त माफिया के संगठित अपराधियों के उन्मूलन के लिए बैटमैन (बेल), पुलिस लेफ्टिनेंट जेम्स गाॅर्डन (ऑल्डमैन) और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (वकील अधिवक्ता) हार्वी डेन्ट (एक्हार्ट) इस जंग को जीतने के लिए सर्वस्व दाँव लगा देते हैं। जब तक उनकी यह साझेदारी कारगर साबित होती, माफिया अपने बचाव के लिए बैटमैन का रुख "द जोकर"(लेजर) नाम के एक मास्टरमाइंड और अर्धविक्षिप्त अपराधी के साथ भिड़ा देते हैं, जिसे अब गाॅथम शहर में उसके उपद्रवों द्वारा अराजकता जैसी परिस्थिति फैलने से रोकना हैं। नाॅलान ने फिल्म की कहानी के अधिकांश हिस्से 1940 की 'द जोकर' और 1988 की ग्राफिक नाॅवेल 'द किलिंग जाॅक' और 'द टू-फेस' हार्वे डेन्ट के लिए 1996 की 'द लाॅन्ग हैलोविन' से प्रभावित होकर आपस में पिरोया है। 'द डार्क नाईट' का नाम 1940 के बैटमैन काॅमिक्स (लेखक बिल फिगर) के पहले सिरिज के तौर पर ली गई है। फिल्म 'द डार्क नाईट' के काल्पनिक शहर गाॅथम की रूप सरंचना के लिए शिकागो को मुख्य रूप से चुना गया, अधिकांश भाग युनाइटेड स्टेट, युनाइटेड किंगडम और हाँगकाँग में फिल्माया गया। जोकर की अपियरिंस और कई विहंगम एक्शन दर्श्यों के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नाॅलान ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग किया हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता हिथ लेजर को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका फिल्म के सम्पूर्ण होने के बाद प्रदर्शन होने के छह माह पूर्व जनवरी 22, 2008, को देहांत हो गया। जिसका कारण उनके दैनिक ड्रग के विषैले मिश्रणों को बताया जाता है, मिडिया में इस आकस्मिक खबर का फिल्म दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ाl वाॅर्नर ब्रोस.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और द डार्क नाईट (फ़िल्म) · और देखें »

द मार्शियन (फ़िल्म)

द मार्शियन (हिन्दी: मंगल ग्रह का वासी The Martian) वर्ष 2015 की अमेरिकी साइंस-फिक्शन आधारित फिल्म है जिसे रिड्ली स्काॅट ने निर्देशित किया है और अभिनेता मैट डैमन ने मुख्य भूमिका की है। फिल्म 2011 को एण्डी विएर की उपन्यास के नाम का समानारूपांतरण है, जिसके आधार पर ड्रयु गोडेर्ड ने पटकथा लिखी है। डैमन एक एस्ट्राॅनाॅट की भूमिका में हैं, जिनके मंगल अभियान में दुर्घटनावश मृत मान लिया था। पर जल्द ही बचने के जद्दोजहद नजर आने पर, उन्हें वापस लाने की कोशिशें की जाती हैं। फिल्म में उनके सहयोगी अदाकारों में जेसिका चेसटेन, क्रिस्टन वीग, जेफ़ डेनियल्स, माइकल पेऩा, केट मारा, सिन बिन, स्बेस्चियन स्टेन, एक्सेल हेऩी, डाॅनाल्ड ग्लोवर, मैक़ेन्ज़ी डेविस और च्वेटेल इज़्योफाॅर आदि शामिल हैं। निर्माता सिमाॅन किनबर्ग, 20th सेंचुरी फाॅक्स द्वारा मार्च 2013 में उपन्यास के विकल्प चुनाव के बाद ही इसके विकास में जुट चुके थे। ड्रयु गोडेर्ड ने मूल उपन्यास को पटकथा में रुपांतरण करने बाद फिल्म निर्देशन करना चाहते थे, पर इससे आगे कोई बात नहीं बढ़ी। स्काॅट को गोडेर्ड के जिम्मे पर स्थानांतरित किया गया और डेमन को मुख्य भूमिका में जगह दी गई, जिससे निर्माण के कार्य को हरी झंडी मिल गई। नवंबर 2014 को फिल्मांकन का शुरू किया गया कार्य, आखिर के 70 दिनों बाद संपन्न हुआ। हंगरी देश के बुडापेस्ट राज्य में, तकरीबन 20 बड़े विश्वस्तरीय साउन्ड स्टुडियो तैयार किए गए। वहीं व्यावहारिक पृष्ठभूमि के लिए जाॅर्डन के "वादी रम" को चुना गया। फिल्म का प्रिमियर 2015 को टोरांटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सितम्बर 11, 2015 में किया गया। फिर 20th सेंचुरी फाॅक्स द्वारा अक्टूबर 2, 2015 को संयुक्त राष्ट्र के थियटरों में प्रदर्शित किया गया। फिल्म को 2D, 3D, IMAX 3D और 4DX वर्जन में रिलीज किया गया। फ़िल्म को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और वैश्विक तौर पर $624 करोड़ का कारोबार कर, स्काॅट की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फ़िल्म के रूप में जानी गई, तो वहीं यह साल 2015 की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म की कतार में 10वें पायदान पर रही। फ़िल्म को काफी सारे पुरस्कारों, जिनमें गोल्डन ग्लोब अवार्ड की ओर से सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - संगीतमय और हास्यप्रधान के खिताब से नवाजे जाने साथ और अकादमी अवार्ड की ओर से अन्य सात श्रेणियों में भी नामांकित रही, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पिक्चर और गोडेर्ड की सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा शामिल रही। अभिनेता मैट डेमन भी कई पुरस्कारों के लिए नामांकित रहे, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए बाफ्टा अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक च्वाइस अवार्ड और फिर उन्हें गोल्डन ग्लोब की ओर से सर्वश्रेष्ठ संगीतमय एवं हास्यप्रधान अभिनेता की उपाधि से नवाजा गया। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और द मार्शियन (फ़िल्म) · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और दूरदर्शन · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और फ़िल्म · और देखें »

बैटमैन बिगिन्स (फ़िल्म)

बैटमैन बिगेन्स (Batman Begins) वर्ष 2005 की एपिक सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक पात्र बैटमैन पर आधारित है, जिसे क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशन और पटकथा सह लेखन की कमान संभाली है और अदाकारों में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन, लियाम निसन, कैटी हाॅम्स, गैरी ऑल्डमैन, किलेन मर्फी, टाॅम विल्किन्सन, रुटगेर हेयुर के साथ केन वातानाबे और माॅर्गन फ्रीमैन शामिल है। यह 'बैटमैन' फिल्म सीरिज का नया संस्करण हैं, जिसमें शीर्षक किरदार (बेल) के प्रारंभिक उद्गम के साथ उसके वास्तविक रूप, ब्रुस वेयन के बचपन में चमगादड़ो के प्रति भय, माता-पिता की मृत्य, अपनी एकांत सफर बैटमैन बनने की प्रेरणा से लेकर, लीग ऑफ शैडो के मास्टर राश'अल गुल (वातानाबे) के साथ भिड़न्त और दहशतगर्द स्केयरक्रो (मर्फी) द्वारा गाॅथम शहर की जल-आपुर्ति लाइन के जरिए एक डर पैदा करने वाली ड्रग को वाष्पीकृत कर लोगों में जबरदस्त डर और हिस्टेरिया (मृगि का दौरा) की परिस्थिति खड़ी कर शहर में विनाशकारी हिंसक फैलाने पर उल्लेख किया गया है। फिल्म की पटकथा का अधिकांश भाग, बैटमैन की क्लासिक काॅमिक्स से ही प्रेरित बताया गया, जिनमें 'द मैन हु फाॅल्स', 'बैटमैन: ईयर वन और 'बैटमैन: द लाॅन्ग हेलाॅवीन' आदि का समावेश है। हाँलाकि 'बैटमैन' सिरिज की फिल्मों की असफलता की तरह गत 'बैटमैन एण्ड राॅबिन' (1997) भी व्यावसायिक एवं समीकाक्षात्मक रूप से निराशाजनक प्रर्दशन कल चुकी थी, सो इस बार नोलान और डेविड एस.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और बैटमैन बिगिन्स (फ़िल्म) · और देखें »

मायकल केन

एक प्रसिद्ध अभिनेता.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और मायकल केन · और देखें »

यूटीवी एक्शन

यूटीवी एक्शन (अंग्रेजी: UTV Action) (पूर्व के रूप में जाना जाता है: "यूटीवी बिंदास मूवीस") एक भारतीय फिल्म चैनल जो हॉलीवुड एक्शन फिल्मों की सुविधाएँ डब में हिंदी और बॉलीवुड एक्शन फिल्मों। यह मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित बिंदास ब्रांड से एक भेंट है। यूटीवी एक्शन भी दक्षिण भारतीय हिंदी डब फिल्में दिखाएं। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और यूटीवी एक्शन · और देखें »

लियोनार्डो डिकैप्रियो

लियोनार्डो विल्हेम डिकैप्रियो (Leonardo Wilhelm DiCaprio, जन्म ११ नव्मबर १९७4) एक अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हे एविएटर (२००४) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार प्रदान किया गया है और अन्य आठ बार वे इसके लिए नामांकित हो चुके है। इसके अलावा इन्हें अकादमी पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स व ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकन मिल चूका है। इनका बचपन लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में पले बढ़े डी कैप्रियो ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविज़न विज्ञापनों से की और बाद में टीवी शृंखलाओं जैसे सांता बार्बरा और ग्रोइंग पैरिस से १९९० के दशक में की। उन्होंने फ़िल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत विज्ञान पर आधारित फ़िल्म क्रीटर्स (१९९१) से की और दिस बॉयज़ लाइफ (१९९३) के लिए काफ़ी सराहा गया। डी कैप्रियो को वाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप (१९९३) और मार्विनस रूम (१९९६) में सहायक कलाकार के रूप में और द बास्केटबॉल डायरीज़ (१९९५) व रोमियो + जूलियट (१९९६) में मुख्य भूमिका के लिए सराहा गया परन्तु उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याती जेम्स कैमरून की फ़िल्म टाइटैनिक (१९९७) से मिली। २००० के बाद से डीकैप्रियो को अपनी कई फ़िल्मों के लिए अनेक पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है जिनमे कैच मी इफ़ यु कैन (२००२), गैंग्स ऑफ न्यू यॉर्क (२००२), द एविएटर (२००४), ब्लड डायमण्ड (२००६), द डिपार्टेड (२००६) और रिवोल्यूशनरी रोड (२००८) शामिल है। उनकी नई फ़िल्में शटर आइलैंड (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) उनके करियर की व्यापारिक दृष्टी से सबसे सफल फ़िल्मों में है। वर्ष 2015 की फिल्म "द रेवेनैंट के लिए 73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब नवाजा गया। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और लियोनार्डो डिकैप्रियो · और देखें »

सिडनी

सिडनी का दृश्य सिडनी का ओपेरा हाउस, हार्बर सेतु से दृश्य सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। न्यू साउथ वेल्स का सबसे सुंदर माना जाने वाला यह शहर आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। यह शहर मरे-डार्लिंग बेसिन का सबसे सुंदर नगर है। ब्राउन रेत के खूबसूरत बीच, सुहावना मौसम और डार्लिंग हार्बर के लिए प्रसिद्ध है सिडनी। दर्शनीय स्थलों में प्रमुख हैं- आस्ट्रेलियन म्यूजियम, रॉयल बोटेनिक गार्डन, बॉन्डी बीच, निल्सन पार्क इसके अलावा आस्ट्रेलियन नेशनल मैरिटाइम म्यूजियम, चाइनीज गार्डन, म्यूजियम ऑफ कंटैम्परेरी आर्ट, म्यूजियम ऑफ सिडनी, पॉवर हाउस म्यूजियम, सिडनी एक्वेरियम, सिडनी हार्बर ब्रिज पाइलोन लुक आउट, सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी ऑब्जरवेशन लेवल, राष्ट्रीय उद्यान के अलावा 40 से भी अधिक खूबसूरत रेतीले बीच हैं जिनमें से कूजी, क्रोन्यूला, कोलोरॉयल और पाम बीच प्रमुख हैं। सिडनी हार्बर को चारों तरफ से घेरे रहस्यमय सैंड स्टोन से बने क्लिफ और कव्स हैं। श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के शहर.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और सिडनी · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और हिन्दी · और देखें »

वॉर्नर ब्रॉस.

वॉर्नर ब्रॉस.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और वॉर्नर ब्रॉस. · और देखें »

गुरुत्वाकर्षण

गुरुत्वाकर्षण के कारण ही ग्रह, सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा पाते हैं और यही उन्हें रोके रखती है। गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटेशन) एक पदार्थ द्वारा एक दूसरे की ओर आकृष्ट होने की प्रवृति है। गुरुत्वाकर्षण के बारे में पहली बार कोई गणितीय सूत्र देने की कोशिश आइजक न्यूटन द्वारा की गयी जो आश्चर्यजनक रूप से सही था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया। न्यूटन के सिद्धान्त को बाद में अलबर्ट आइंस्टाइन द्वारा सापेक्षता सिद्धांत से बदला गया। इससे पूर्व वराह मिहिर ने कहा था कि किसी प्रकार की शक्ति ही वस्तुओं को पृथिवी पर चिपकाए रखती है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और गुरुत्वाकर्षण · और देखें »

इन्सेप्शन (२०१०)

इंसेप्शन (हिन्दी अनुवाद: शुरुआत/ अंग्रेजी; Inception) 2010 की विज्ञान-फंतासी प्रधान, थ्रिलर आधारित अमेरिकी फ़िल्म है, जिसमें क्रिस्टोफर नोलन निर्देशक के साथ बतौर निर्माता एवं लेखक भी है। फ़िल्म में कई प्रतिष्ठित अदाकारों की कास्टिंग की गई है जिनमें लियोनार्डो डी कैप्रियो, ऐलेन पेज, जाॅसेफ गाॅर्डन-लेविट, मैरियोन काॅटिलार्ड, केन वातानाबे, टाॅम हार्डी, दिलीप राव, सिलियन मर्फी, टाॅम बेरेन्गेर, और मायकल केन शामिल है। डीकैप्रियो एक ऐसे प्रोफेशनल चोर की भूमिका है जो अपने संगठित गुप्त जासूसी दल के जरिए अपने टार्गेट के अवचेतन मन में सपनों के रास्तों से घुसपैठ करता है। फिर उसे उसके आपराधिक रिकॉर्डों को मिटाने के बदले ऐसा न्यौता मिलता है, एक ऐसी नामुमकिन सी 'शुरुआत': जिसमें उसे एक अन्य टार्गेट के अवचेतन में किसी और के नए ईजाद शुरू करने को प्रेरित करना है। अपनी फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) के काम समाप्त होने पर नोलन ने 80-पृष्ठों का आलेख लिखा जो "सपनों के चोरों" के बारे में था जिसे उन्होंने एक हाॅर्रर फ़िल्म के बाद उन्हीं डरावने सपनों में महसूस किया और इसी सुझे आइडिए को उन्होंने वाॅर्नर ब्रोस को पेश किया। उनको लगा कि उन्हें और बड़े पैमाने के फ़िल्म निर्माण का अनुभव लेना चाहिए, नोलान अपने अन्य परियोजनाओं जैसे बैटमैन बिगेन्स (2005), द प्रेस्टिज (2006), और द डार्क नाईट (2008) का काम खत्म कर इनसे सेवानिवृत्त होकर इस पर जल्द योजना शुरू करना चाहते थे। उन्होंने छह महीने पटकथा पर दुबारा संशोधन किया जब तक वाॅर्नर ब्रोस ने फरवरी 2009 तक उन्हें खरीद न लिया। इंसेप्शन के फ़िल्मांकन के लिए चार महाद्वीपों के छह देशों को चुना गया, जिसकी शुरुआत जून 19, 2009 से टोक्यो, और आखिर में नवंबर 22, 2009 को कनाडा में जाकर पूर्ण हुई। फ़िल्म का आधिकारिक बजट $160 करोड़ डाॅलर आंका गया था, जिसकी लागत ने वाॅर्नर ब्रदर्स और लिजेण्ड्री पिक्चर्स के मध्य दरार लगाई थी। हाँलाकि नोलन की ख्याति और फ़िल्म द डार्क नाईट की कामयाबी से मिली $100 करोड़ की कमाई ने इसकी अतिरिक्त विज्ञापन खर्चों से काफी सुरक्षित कर दिया। फ़िल्म 'इंसेप्शन' का प्रिमियर लंदन में जुलाई 8, 2010 को हुआ; और वैश्विक रूप से इसे जुलाई 16, 2010 को परंपरागत और IMAX फाॅर्मेट में रिलीज किया गया। बाॅक्स ऑफिस में फ़िल्म ने $800 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित कर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की और सदी की सर्वाधिक कमाई करनेवाली फ़िल्म के रूप में 45वीं पायदान पर रही। वहीं घरेलू विडियो मार्केटिंग में डीवीडी और ब्लू-रे कैसेटों की बिक्री में इसने $68 करोड़ का कारोबार कर इजाफा किया। इंसेप्शन की ओपनिंग पर समीक्षकों ने फ़िल्म की कहानी, स्कोर एवं प्रतिष्ठित अभिनेताओं की प्रभावशाली मौजूदगी की काफी सराहना की। फ़िल्म को अकादमी पुरस्कारों की ओर से बतौर तकनीकी चार श्रेणीयों से नवाजा गया जिनमें सर्वश्रेष्ठ छायांकन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफैक्टस शामिल हैं, और नामांकन के रूप में और चार श्रेणी दर्ज रहें जिनमें सर्वश्रेष्ठ पिक्चर, सर्वश्रेष्ठ ऑरिजिनल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा शामिल हैं। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और इन्सेप्शन (२०१०) · और देखें »

इंटरस्टेलर

इंटरस्टेलर (अंग्रेज़ी;Interstellar) वर्ष 2014 की एपिक विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसकी सहलेखन, सह-निर्माण, और निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन ने किया है। फ़िल्म में मैथ्यू मैक'काॅन्फ, एना हैथवे, जेसिका चेस्टेन, बिल एर्विन, एलेन बर्सटिन तथा माइकल केन ने मुख्य अदायगी की है। फ़िल्म की कहानी अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल एक वर्महाॅल के जरीए सभी मानवों के नए घर की खोज हेतु यात्रा पर रवाना होते हैं। क्रिस्टोफर एवं जोनाथन नोलन ने साथ मिलकर पटकथा पर कार्य किया है, जोकि मूल रूप से जोनाथन को यह विचार 2007 में आया था। नोलान ने यह फ़िल्म आपनी पत्नी एमा थाॅमस के साथ आपनी प्रोड्कशन कंपनी सिनकाॅपी और लिण्डा ओब्स के लिण्डा ओब्स प्रोड्कशन साथ संयुक्त रूप से निर्माण किया है। कैलटेक के भौतिक सिद्धांत किप थाॅर्न, से प्रेरित होकर जिनपर यह फ़िल्म बनी है, वे इसके एक्जेक्युटिव निर्माता और इसके वैज्ञानिक सलाहकार की भी भूमिका में हैं। इसके बाद, उन्होंने इस पर किताब भी लिख भी डाली थी, द साइंस ऑफ इंटेरस्टेलर । फ़िल्म के प्रमुख निर्माण में पारामाउंट पिकचर्स वाॅर्नर ब्राॅस, एवं लिजेण्ड्री पिकचर्स जैसे सह-निर्माता भी जुड़े हैं। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और इंटरस्टेलर · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और कनाडा · और देखें »

करण त्रिवेदी

करण त्रिवेदी एक भारतीय टेलीविजन और थिएटर कलाकार है। उन्होंने हिंदी और गुजराती बोलती है। वह बड़ी अभिनेत्री भाई, अमी त्रिवेदी है। वह कार्टून के लिए डबिंग भूमिकाओं है एक दशक से अधिक.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और करण त्रिवेदी · और देखें »

किलियन मर्फ़ी

किलियन मर्फ़ी (Cillian Murphy), एक आयरिश थियेटर एवं फ़िल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी व्यवसयिक जीवन का आरम्भ एक रॉक सङ्गीतकार के रूप में की थी। १९९० मे एक गाने के रिकॉर्दड के सौदे को ठुकराने के बाद, उन्होंने, थियेटर और मुक्त लघुचित्रों मे अभिनय कर्ना शुरु किया। सन २००० के दशक मे, ट्वेण्टी-एट डेज़ लेटर (२००२), कोळ्ड माउण्टेन (२००३), इण्टरमिशन (२००३), रॆड आइ (२००३) और ब्रेकफ़स्ट ऑन प्लूटो (२००५) जैसी फ़िल्मों में अपने प्रगर्शन के सहारे ख्यती प्रप्त की। ब्रेकफ़स्ट ऑन प्लूटो (२००५) के लिए उन्होंने गोल्डेन ग्लोब पुरस्कर कि श्रेष्ठ अभिनेत, म्यूज़िकल या हास्य किर्दार में के श्रेणि में नामांकन प्रप्त किया था। द डर्क नाइट ट्रिलॉजी (२००५-२०१२) कि अत्यन्त कामयाब फ़िल्मों मे उन्होंने डॉ॰ जॉनथन क्रेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा, उन्होंने द विण्ड दैट शेक्स द बार्ली (२००६), सनशाइन (२००७), द ऎज ऑफ़ लव (२००८) और इन्सेप्शन (२०१०) जैसी कामयाब फ़िल्मों में भी मुख्य किरदार निभाए थे। २०११ में मर्फ़ी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत के लिये आइरिश टाइम्स थियेटर अवॉर्ड और मिस्टरमैन में उत्कृष्ट एकल प्रदर्शन के लिये ड्रामा डेस्क अवॉर्ड से भी पुरस्कृत किया गया। तथा आयरलैण्ड कि राष्ट्रीय विश्वविद्यलय में वे, युनेस्को शिशु एवं परिवार शोध केन्द्र के पोषक भी बने। वे, यूसीऍफ़आसी और यूनेस्को के शिशु, युवा एवं जन जुड़ाव चेयर के निर्देशक, प्रो० पैट डोलान से भी करीबी तौर्पर जुड़े हैं। इसके अलावा वे इन टाइम (२०११), रिट्रीट (२०११) और रेड लाइट्स जैसी फ़िल्मो में भी अभिनय किय है। सन २०१३ से वे बीबीसी की घारावाहिक पीकी ब्लाइण्डर्स का मुख्य पात्र, थॉम्स शॆल्बी का किरदार अदा कर रहे हैं। उन्होने, ट्रान्स्डेन्स (२०१४), इन द हार्ट ऑफ़ द सी (२०१५), ऍन्थ्रोपॉइड (२०१६) ऑर डंकर्क (२०१७) में भी अभिनय किया है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और किलियन मर्फ़ी · और देखें »

क्रिस्टोफ़र नोलन

क्रिस्टोफ़र "एडवर्ड" नोलेन (Christopher Edward Nolan) (उच्चारण; /ˈnoʊlən/; जन्मतिथि 30 जुलाई 1970) एक अंग्रेज-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं। उन्हें इतिहास में व्यावसायिक रूप सबसे कामयाब निर्देशक, तथा 21वीं सदी के बेहद सफल और प्रशंसनीय फ़िल्मकारों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी पहली निर्देशकीय पारी फ़िल्म फाॅलोइंग (1998) से शुरूआत की, लेकिन नोलेन की दूसरी फ़िल्म मोमेन्टो (2000) ने, उनके प्रति ध्यानाकर्षण दिलाया। अपनी स्वतंत्र तौर पर निर्मित फ़िल्मों को मिली प्रशंसा ने अगली बार नोलेन को बड़े बजट की थ्रिलर फ़िल्म इन्सोमनिया (2002) और मिस्ट्री-ड्रामा प्रधान द प्रेस्टिज में फ़िल्मांकन का अवसर प्राप्त हुआ। हालाँकि उनकी प्रसिद्धि और समीक्षात्मक सफलता तब चरम पर आई जब उनकी द डार्क नाईट ट्रायलाॅजी (2005-2012), इंसेप्शन (2010), और इंटरस्टेलर (2014) रिलीज हुई। उनकी नौ फ़िल्मों ने वर्ल्डवाईड अमेरिकी $4.2 बिलियन डाॅलर से अधिक की कमाई बटोरी और ऑस्कर अवार्ड में 26 नामांकन और सात खिताबों के साथ कामयाब रही। नोलेन की अधिकांश फ़िल्मों के सह-लेखन में उनके छोटे भाई, जोनाथन नोलेन ने सहयोग दिया है और साथ उनकी निर्माता कंपनी सिनकाॅपी इनकाॅर्पेरेट के संचालन में उनकी पत्नी एमा थाॅमस भी भागीदारी निभाती है। नोलेन की फ़िल्मों में कई विषयों पर आधारित होते हैं जैसे दर्शनशास्त्र, समाजिक-विज्ञान और नीतिपरक अवधारणाओं, मानवीय सदाचार की खोज, काल-निर्माण तथा स्मृतियों का लचीला स्वभाव एवं निजी पहचान। उनके काम करने के ढंग में कई सारे अकाल्पनिक तत्वों जैसे लौकिक परिवर्तन, आत्मावादी दृष्टिकोण, अरेखित कहानियाँ, व्यवहारपूर्ण स्पेशल इफैक्टस, और दृश्यात्मक भाषाओं एवं भावात्मक वर्णनों के बीच उनके अनुरूप संबंध व्यक्त करना आदि का समावेश रहता है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और क्रिस्टोफ़र नोलन · और देखें »

अपोलो अभियान

अपोलो कार्यक्रम यह संयुक्त राज्य अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मानव उड़ानो की एक श्रंखला थ। इस में सैटर्न राकेट और अपोलो यानो का प्रयोग किया गया था। यह श्रंखला उड़ान १९६१-१९७४ के मध्य में हुयी थी। यह श्रंखला अमरीकी राष्ट्रपति जान एफ केनेडी के १९६० के दशक में चन्द्रमा पर मानव के सपने को समर्पित थी। यह सपना १९६९ में अपोलो ११ की उड़ान ने पूरा किया था। यह अभियान १९७० के दशक के शुरुवाती वर्षो में भी चलता रहा, इस कार्यक्रम में चन्द्रमा पर छः मानव अवतरणो के साथ चन्द्रमा का वैज्ञानिक अध्ययन कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के बाद आज २००७ तक पृथ्वी की निचली कक्षा के बाहर कोई मानव अभियान नहीं संचालित किया गया है। बाद के स्कायलैब कार्यक्रम और अमरीकी सोवियत संयुक्त कार्यक्रम अपोलो-सोयुज जांच कार्यक्रम जिन्होने अपोलो कार्यक्रम के उपकरणो का प्रयोग किया था, इसी अपोलो कार्यक्रम का भाग माना जाता है। बहुत सारी सफलताओ के बावजूद इस कार्यक्रम को दो बड़ी असफलताओ को झेलना पड़ा। इसमे से पहली असफलता अपोलो १ की प्रक्षेपण स्थल पर लगी आग थी जिसमे विर्गील ग्रीसम, एड व्हाईट और रोजर कैफी शहीद हो गये थे। इस अभियान का नाम AS२०४ था लेकिन बाद में शहीदो की विधवाओं के आग्रह पर अपोलो १ कर दिया गया था। दूसरी असफलता अपोलो १३ में हुआ भीषण विस्फोट था लेकिन इसमे तीनो यात्रीयों को सकुशल बचा लीया गया था। इस अभियान का नाम सूर्य के ग्रीक देवता अपोलो को समर्पित था। नील आर्मस्ट्रांग २० जुलाई १९६९ को चन्द्रमा की धरती पर पहला कदम रखा यह अमेरिकी नागरिक थे १ .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और अपोलो अभियान · और देखें »

अमर बबरिया

अमर बबरिया (जन्म १० मई, १९७५ में मुंबई) एक भारतीय अभिनेता, डबिंग कलाकार और एक मंच पर कलाकार है जो सांगो कला के साथ संबद्ध है। वे अपनी मातृभाषा के रूप में हिंदी बोलते है। उन्होंने यह भी अंग्रेजी, मराठी, गुजराती और उर्दू बोलती है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और अमर बबरिया · और देखें »

अमी त्रिवेदी

अमी त्रिवेदी एक भारतीय टीवी और थिएटर कलाकार है। वह कई वर्षों के लिए गुजराती थिएटर किया है। उन्होंने हिन्दी धारावाहिकों की संख्या में भी छपी है। उसके पिता है एक प्रसिद्ध थिएटर कलाकार, तुषार त्रिवेदी जो गुजराती में शामिल किया गया है 20 साल के लिए खेलता है। उसके बड़े भाई, करण त्रिवेदी थिएटर में भी है। श्रेणी:हिन्दी अभिनेता श्रेणी:अभिनेता श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:1982 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय आवाज अभिनेत्रियों श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और अमी त्रिवेदी · और देखें »

अवचेतन

अवचेतन (सब-कांशस) - जो चेतना में न होने पर भी थोड़ा प्रयास करने से चेतना में लाया जा सके। उन भावनाओं, इच्छाओं तथा कल्पनाओं का संगठित नाम जो मानव के व्यवहार को अचेतन की भाँति अज्ञात रूप से प्रभावित करती रहने पर भी चेतना की पहुँच के बाहर नहीं हैं और जिनको वह अपनी भावनाओं, इच्छाओं तथा कल्पनाओं के रूप में स्वीकार कर सकता है। मानसिक जगत में इसका स्थान अहम्‌ तथा अचेतन के बीच माना गया है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और अवचेतन · और देखें »

१६ जुलाई

१६ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १९७वॉ (लीप वर्ष में १९८ वॉ) दिन है। साल में अभी और १६८ दिन बाकी है। .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और १६ जुलाई · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और २०१० · और देखें »

२०१४

कोई विवरण नहीं।

नई!!: इन्सेप्शन (२०१०) और २०१४ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Inception, इन्सेप्शन, इंसेप्शन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »