लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इनायत ख़ान

सूची इनायत ख़ान

अयानत ख़ान (या इनायत ख़ान, उर्दू- عنایت خان १८८२-१९२७) उन्नीसवीं सदी के एक प्रमुख संगीतज्ञ थे जो पश्चिमी दुनिया में सूफ़ीवाद के विचारों को स्थापित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। गुजरात के वड़ोदरा में शिक्षित इनायत को हैदराबाद के निज़ाम ने तानसेन की उपाधि दी थी। श्रेणी:1882 में जन्मे लोग श्रेणी: हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत श्रेणी:१९२७ में निधन.

4 संबंधों: तानसेन, बड़ोदरा, सूफ़ीवाद, हैदराबाद के निज़ाम

तानसेन

तानसेन या मियां तानसेन या रामतनु पाण्डेय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता थे। उन्हे सम्राट अकबर के नवरत्नों में भी गिना जाता है। संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर के लिए कहावत प्रसिद्ध है कि यहाँ बच्चे रोते हैं, तो सुर में और पत्थर लुढ़कते हैं तो ताल में। इस नगरी ने पुरातन काल से आज तक एक से बढ़कर एक संगीत प्रतिभायें संगीत संसार को दी हैं और संगीत सूर्य तानसेन इनमें सर्वोपारि हैं। तानसेन को संगीत का ज्ञान कैसे प्राप्त हुआ? प्रारम्भ से ही तानसेन मे दूसरों की नकल करने की अपूर्व क्षमता थी। बालक तानसेन पशु-पक्षियों की तरह- तरह की बोलियों की सच्ची नकल करता था और हिंसक पशुओं की बोली से लोगों को डरवाया करता था। इसी बीच स्वामी हरिदास से उनकी भेंट हो गयी । मिलने की भी एक मनोरंजक घटना है। उनकी अलग-अलग बोलियों को बोलने की प्रतिभा को देखकर वो काफी प्रभावित हुए। स्वामी जी ने उन्हें उनके पिता से संगीत सिखाने के लिए माँग लिया। इस तरह तानसेन को संगीत का ज्ञान हुआ। .

नई!!: इनायत ख़ान और तानसेन · और देखें »

बड़ोदरा

बड़ोदरा गुजरात राज्य का तीसरा सबसे अधिक जनसन्ख्या वाला शहर है। यह एक शहर है जहा का महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय अपने सुंदर स्थापत्य के लिए जाना जाता है। वड़ोदरा गुजरात का एक महत्त्वपूर्ण नगर है। वड़ोदरा शहर, वडोदरा ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय, पूर्वी-मध्य गुजरात राज्य, पश्चिम भारत, अहमदाबाद के दक्षिण-पूर्व में विश्वामित्र नदी के तट पर स्थित है। वडोदरा को बड़ौदा भी कहते हैं। इसका सबसे पुराना उल्लेख 812 ई. के अधिकारदान या राजपत्र में है, जिसमें इसे वादपद्रक बताया गया है। यह अंकोत्तका शहर से संबद्ध बस्ती थी। इस क्षेत्र को जैनियों से छीनने वाले दोर राजपूत राजा चंदन के नाम पर शायद इसे चंदनवाटी के नाम से भी जाना जाता था। समय-समय पर इस शहर के नए नामकरण होते रहे, जैसे वारावती, वातपत्रक, बड़ौदा और 1971 में वडोदरा। .

नई!!: इनायत ख़ान और बड़ोदरा · और देखें »

सूफ़ीवाद

सूफ़ीवाद या तसव्वुफ़ इस्लाम का एक रहस्यवादी पंथ है। इसके पंथियों को सूफ़ी(सूफ़ी संत) कहते हैं। इनका लक्ष्य आध्यात्मिक प्रगति एवं मानवता की सेवा रहा है। सूफ़ी राजाओं से दान-उपहार स्वीकार नहीं करते थे और सादा जीवन बिताना पसन्द करते थे। इनके कई तरीक़े या घराने हैं जिनमें सोहरावर्दी (सुहरवर्दी), नक्शवंदिया, कादिरी, चिष्तिया, कलंदरिया और शुस्तरिया के नाम प्रमुखता से लिया जाता है। माना जाता है कि सूफ़ीवाद ईराक़ के बसरा नगर में क़रीब एक हज़ार साल पहले जन्मा। राबिया, अल अदहम, मंसूर हल्लाज जैसे शख़्सियतों को इनका प्रणेता कहा जाता है - ये अपने समकालीनों के आदर्श थे लेकिन इनको अपने जीवनकाल में आम जनता की अवहेलना और तिरस्कार झेलनी पड़ी। सूफ़ियों को पहचान अल ग़ज़ाली के समय (सन् ११००) से ही मिली। बाद में अत्तार, रूमी और हाफ़िज़ जैसे कवि इस श्रेणी में गिने जाते हैं, इन सबों ने शायरी को तसव्वुफ़ का माध्यम बनाया। भारत में इसके पहुंचने की सही-सही समयावधि के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन बारहवीं-तेरहवीं शताब्दी में ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती बाक़ायदा सूफ़ीवाद के प्रचार-प्रसार में जुट गए थे। .

नई!!: इनायत ख़ान और सूफ़ीवाद · और देखें »

हैदराबाद के निज़ाम

आसफ़ जाह I हैदराबाद के निज़ाम-उल-मुल्क (उर्दू:نظام - ال - ملک وف حیدرآبا, तेलुगु: నిజాం - ఉల్ - ముల్క్ అఫ్ హైదరాబాద్, मराठी: निझाम-उल-मुल्क ऑफ हैदराबाद, कन्नड़: ನಿಜ್ಯಮ್ - ಉಲ್ - ಮುಲ್ಕ್ ಆಫ್ ಹೈದರಾಬಾದ್), हैदराबाद स्टेट की एक पूर्व राजशाही थी, जिसका विस्तार तीन वर्तमान भारतीय राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में था। निज़ाम-उल-मुल्क जिसे अक्सर संक्षेप में सिर्फ निज़ाम ही कहा जाता है और जिसका अर्थ उर्दू भाषा में क्षेत्र का प्रशासक होता है, हैदराबाद रियासत के स्थानीय संप्रभु शासकों की पदवी को कहा जाता था। निज़ाम 1719 से हैदराबाद रियासत के शासक थे और आसफ़ जाही राजवंश से संबंधित थे। इस राजवंश की स्थापना मीर क़मर-उद-दीन सिद्दीकी, ने की थी जो 1713 से 1721 के बीच मुग़ल साम्राज्य के दक्कन क्षेत्र का सूबेदार था। क़मर-उद-दीन सिद्दीकी ने असंतत रूप से 1724 में आसफ जाह के खिताब के तहत हैदराबाद पर शासन किया और 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद जब मुगल साम्राज्य कमज़ोर हो गया तो युवा आसफ जाह ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया। 1798 से हैदराबाद, ब्रिटिश भारत की रियासतों में से एक था, लेकिन उसने अपने आंतरिक मामलों पर अपना नियंत्रण बनाए रखा था। सात निजामों ने लगभग दो शताब्दियों यानि 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक हैदराबाद पर शासन किया। आसफ जाही शासक साहित्य, कला, वास्तुकला, संस्कृति, जवाहरात संग्रह और उत्तम भोजन के बड़े संरक्षक थे। निजाम ने हैदराबाद पर 17 सितम्बर 1948 तक शासन किया, जब इन्होने भारतीय बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया और इनके द्वारा शासित क्षेत्र को भारतीय संघ में एकीकृत किया गया। .

नई!!: इनायत ख़ान और हैदराबाद के निज़ाम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »