लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इथियोपियन एयरलाइंस

सूची इथियोपियन एयरलाइंस

इथियोपियन एयरलाइंस (लघु स्थानीय रूप मेंየኢትዮጵያ አየር መንገድ; የኢትዮጵያ), पूर्व नाम इथियोपियन एयर लाइंस, प्रायः जिसे मात्र इथियोपियन भी कह दिया जाता है, बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, अदिस अबाबा आधारित इथियोपिया की एक वायुसेवा है। यह कंपनी इथियोपिया सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली है एवं राष्ट्र की आधिकारिक ध्वजवाहक वायु सेवा है। अपने बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र स्थित केन्द्र (हब) से ये कंपनी ६२ अन्तर्राष्ट्रीय एवं १६ अन्तर्देशीय गंतव्यों को सेवा देती है। यह अफ़्रीका में सेवा देने वाले किसी किसी भि अन्य वायु सेवा संचालक से अधिक अफ़्रीका गंतव्यों को सेवा देती है। ये उप-सहारन अफ़्रीका क्षेत्र की कुछ लाभ अर्जित करने वाली सेवाओं में से एक है और महाद्वीप की सबसे बड़ी वायुसेवाओं में से एक है। यह इस उद्योग के तेजी से विकासशील कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की कारगो प्रभाग को द अफ़्रीकन कारगो ऑफ़ द ईयर से २०११ में सम्मानित किया गया तथ। इथियोपियन एयरलाइन्स पूर्व इथियोपियन एयर लाइन्स (इएएल) और अक्सर बस इथियोपियन से जानी जाती है वह इथियोपिया का मुख्य वाहक है और पूरी तरह देश की सरकार के हस्तगत हैІ इएएल २१ दिसम्बर १९४५ को स्थापित किया गया था और ८ अप्रैल १९४६ को कार्य की शुरुआत की और १९५१ में अंतरराष्ट्रीय उडानो को विस्तरित किया गयाІ फर्म १९६५ में एक हिस्सेदार कंपनी बन गई और इसका नाम इथियोपियन एयर लाइन्स से बदल कर इथियोपियन एयरलाइन्स कर दिया गयाІ एयरलाइन १९५९ के बाद से इंटरनेशनल एयर ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन की सदस्य रही है और १९६८ के बाद से आफ्रिकन एयरलाइन्स एसोसिएशन (ए एफ आर ए ए) की सदस्य रही हैІ इथियोपियन दिसम्बर २०११ के बाद से एक स्टार एलायंस का सदस्य हैІ इसका केंद्र और मुख्यालय अदीस अबाबा में बोल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है जहा से यह ८० यात्री स्थल – जिसमे से १६ घरेलु और १७ मालवाहक के एक नेटवर्क के रूप में कार्यान्वित हैІ किसी भी अन्य वाहक के मुकाबले इथियोपियन आफ्रिका में अधिकतम स्थलो पर उडान भरता हैІ यह उध्योग में सबसे तेजी से बढ रही कंपनियो में से एक है और आफ्रिकी महाद्वीप पर सबसे बडे में से एक में हैІ यह उप सहारन क्षेत्र में कुछ लाभदायक एयरलाइन्स में से एक हैІ एयरलाइन के मालवाहक विभाग को २०११ की शुरुआत में साल की आफ्रिकन मालवाहक एयरलाइन से सम्मानित किया गया थाІ .

3 संबंधों: बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, इथियोपिया, अदीस अबाबा

बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

अदिस अबाबा बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र इथियोपिया के शहर अदिस अबाबा खा अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र बोले क्षेत्र में अदिस अबाबा शहर से नगर केन्द्र से दक्षिण-पूर्व दिशा में एवं डेब्रे-ज़ेविट से उत्तर में स्थित है। इसका पूर्व नाम हैल सेलासी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र था और यह देश की ध्वजवाहिका वायुसेवा इथियोपियन एयरलाइंस का प्रमुख हब है। यह वायुसेवा देश के गंतव्यों सहित अफ़्रीका के अनेक शहरों एवं एशिया, यूरोप एवं उत्तरी अमरीका को निर्बाध वायुसेवाएं प्रदान करती है। बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र को कई वायुसेवाओं द्वारा अफ़्रीका के लिये प्रवेशद्वार के रूप में देखा गया है। अतः यह एस महाद्वीप के अन्य भागों को इथियोपियन एयरलाइंस के अफ़्रीकी नेटवर्क द्वारा जोड़ने वाला महत्त्वपूर्ण विमानक्षेत्र है। यह कई स्थानीय चार्टर उड़ानों के लिये हब का उद्देश्य भी हल करता है। यह अफ़्रीका महाद्वीप के कुछ गिने हुए विमानचालक प्रशिक्षण केन्द्रों में से एक है। बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र अफ़्रीका के व्यस्ततम विमानक्षेत्रों में से एक है जहां की अंकित यात्री मात्रा २००९ में 3,497,847 थी। इस बढ़ते हुए यात्री ट्रैफ़िक के समय में बोले विमानक्षेत्र क्षेत्रफ़ल के अनुसार अफ़्रीका का तृतीय बड़ा विमानक्षेत्र है। कार्गो ट्रैफ़िक के अनुसार २००१ तक यह अफ़्रीका का तीसरा बड़ा विमानक्षेत्र था जहां 2,420,997 टन कार्गो का पंजीकरण हुआ था। यह विमानक्षेत्र एयरबस ए३८० अवतरण सक्षम है। .

नई!!: इथियोपियन एयरलाइंस और बोले अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

इथियोपिया

इथियोपिया (गिइज़: ኢትዮጵያ, इत्योप्प्या) अफ्रीका के सींग में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है जो सरकारी तौर पर इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है और इसमें 85.2 लाख से अधिक लोग बसे हुए हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी अदीस अबाबा है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है। .

नई!!: इथियोपियन एयरलाइंस और इथियोपिया · और देखें »

अदीस अबाबा

अदीस अबाबा (कभी अदीस अबेबा भी कहा जाता है) की स्थापना १८८६ में की गई थी। यह इथियोपिया और अफ्रीकी संघ की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। वर्ष २००७ की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी २७,३८,२४८ थी। एक चार्टर्ड शहर के रूप में, अदीस अबाबा को शहर और राज्य का दर्जा दिया है। शहर के ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व के कारण इसे अक्सर अफ्रीका की राजधानी या "अफ्रीकी राजधानी" कहा जाता है। शहर में इथियोपिया के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग राष्ट्रीयता, भाषा और जातीय समुदाय के आकर बसे लोग निवास करते हैं। इस स्थल का चयन महारानी ताय्तू बेतुल ने किया था, जहां उनके पति सम्राट मेनेलिक द्वितीय ने १८८६ में शहर स्थापित किया। शहर की वर्तमान में लगभग २.७ करोड़ की जनसंख्या है। इनटोटो पर्वत की तलहटी में बसे इस शहर में अदीस अबाबा विश्वविद्यालय स्थित है। .

नई!!: इथियोपियन एयरलाइंस और अदीस अबाबा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »