लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़

सूची इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़

इंडिया ओपेन एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो १९८१ के बाद से भारत में आयोजित की जाती रही है। २०११ में इसे बीडबल्युएफ सुपर सीरीज प्रतियोगिता का दर्ज़ा दे दिया गया। २०१४ में इसका आयोजन सीरी फ़ोर्ट बैडमिंटन कॉम्पलेक्स, नई दिल्ली में २३ से २८ अप्रैल तक आयोजित किया गया था। इसे योनेक्स सनराइज़ ने प्रायोजित किया था। इसकी कुल पुरस्कार राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर थी। .

6 संबंधों: बैडमिंटन, बीडबल्युएफ सुपर सीरीज, ली चोंग वेई, ली झुइरुई, साइना नेहवाल, अमेरिकी डॉलर

बैडमिंटन

बैडमिंटन रैकेट से खेला जानेवाला एक खेल है, जो दो विरोधी खिलाडियों (एकल) या दो विरोधी जोड़ों (युगल) द्वारा नेट से विभाजित एक आयताकार कोर्ट में आमने-सामने खेला जाता है खिलाड़ी अपने रैकेट से शटलकॉक को मारकर के अपने विरोधी पक्ष के कोर्ट के आधे हिस्से में गिराकर प्वाइंट्स प्राप्त करते हैं। एक रैली तब समाप्त हो जाती है जब शटलकॉक मैदान पर गिर जाता है। प्रत्येक पक्ष शटलकॉक के उस पार जाने से पहले उस पर सिर्फ़ एक बार वार कर सकता है। शटलकॉक (या शटल) चिड़ियों के पंखों से बना प्रक्षेप्य है, जिसकी अनोखी उड़ान भरने की क्षमता के कारण यह अधिकांश रैकेट खेलों की गेंदों की तुलना में अलग तरह से उड़ा करती है। खासतौर पर, पंख कहीं ज़्यादा ऊंचाई तक खिंची जा सकती हैं, जिस कारण गेंद की तुलना में शटलकॉक कहीं अधिक तेज़ी से अवत्वरण करता है। अन्य रैकेट के खेलों की तुलना में शटलकॉक की शीर्ष गति बहुत अधिक होती है। चूंकि शटलकॉक की उड़ान हवा से प्रभावित होती है, इसीलिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा इनडोर में ही खेलना अच्छा होता है। कभी-कभी मनोरंजन के लिए बगीचे या समुद्र तट पर भी खुले में बैडमिंटन खेला जाता है। सन् 1992 से, पांच प्रकार के आयोजनों के साथ बैडमिंटन एक ओलम्पिक खेल रहा है: पुरुषों और महिलाओं के एकल, पुरुषों और महिलाओं के युगल और मिश्रित युगल, जिसमें प्रत्येक जोड़ी में एक पुरूष और एक महिला होती है। खेल के उच्च स्तर पर, खेल उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस की मांग करता है: खिलाड़ियों को एरोबिक क्षमता, दक्षता, शक्ति, गति और दुरूस्तता की आवश्यकता होती है। यह एक तकनीकी खेल भी है, इसमें अच्छे संचालन समन्वय और परिष्कृत रैकेट जुम्बिशों के विकास की ज़रुरत होती है। .

नई!!: इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ और बैडमिंटन · और देखें »

बीडबल्युएफ सुपर सीरीज

सुपर सीरीज प्रीमियर का आधिकारिक लोगो बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज का लोकार्पण १४ दिसम्बर २००६ को हुआ और २००७ में इसकी श्रृंखला शुरु हुई। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्युएफ) से मान्यता प्राप्त यह प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रँखला है। सुपर सीरीज की एक श्रृंखला में साल में विश्व भर में १२ प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं। जिसमें से ५ सुपर सीरीज प्रीमियर होती हैं। साल के अंत में सफल खिलाडियों की सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल प्रतियोगिता होती है। .

नई!!: इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ और बीडबल्युएफ सुपर सीरीज · और देखें »

ली चोंग वेई

दातुक ली चोंग वेई (सरलीकृत चीनी: 李宗伟; जन्म 21 अक्टूबर 1982) मलेशियाई पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बुकित मर्ताजम के निवासी ली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। एकल खिलाड़ी के रूप में ली 21 अगस्त 2008 से 14 जून तक 2012 लगातार 199 हफ्तों तक विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रहे। राशिद सीडक और रोसलिन हाशिम के पश्चात वे तीसरे ऐसे मलेशियाई खिलाड़ी हैं जिन्हें प्रथम रैंक प्राप्त हुई और पहले ऐसे मलेशियाई खिलाड़ी जो दो सप्ताह से अधिक इस स्थान पर काबिज रहे। .

नई!!: इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ और ली चोंग वेई · और देखें »

ली झुइरुई

ली शुइरुई (Li Xuirui) (जन्म: जनवरी २४, १९९१ चौंगक़्विंग में) चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने समय की सफलतम खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। लंबे समय तक शीर्ष पर रहने के बाद अब वह विश्व की चौथे वरीयता की महिला एकल बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और २०१२ की ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। २०१३ विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह उपविजेता रह चुकी हैं। .

नई!!: इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ और ली झुइरुई · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ और साइना नेहवाल · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: इंडिया ओपेन सुपर सीरीज़ और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »