लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रशिक्षुता

सूची प्रशिक्षुता

प्रशिक्षुता या इन्टर्नशिप शब्द प्रायः नया व्यवसाय या नौकरी आरंभ करने वाले उन महाविद्यालयी छात्रों, विश्वविद्यालय के छात्रों या युवकों के लिये प्रयोग किया जाता है, जो इस क्षेत्र में नये उतरे होते हैं और प्रशिक्षण के साथ ही व्यवसाय आरंभ करते हैं। इन्हें हिन्दी में प्रशिक्षु भी कहा जाता है। इंटर्न एक अंग्रेज़ी शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है कैद। इस क्रिया को इंटर्नशिप कहा जाता है। यह उनके लिये एक ऐसा अवसर होता है, जो उनके लिए आकर्षक व्यवसाय की राह को सुगम बनाता है। इस काल के दौरान उन्हें व्यावसायिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जो वे अब तक मात्र अपनी पाठय़पुस्तकों में ही पढ़े हुए होते हैं।। लाइव हिन्दुस्तान। ३ जून २०१० अधिकांश नियोक्ताओं का विचार होता है कि मात्र कॉलिजों में पढ़ायी गयी पाठय़पुस्तकों की सामग्री काम के लिए उस व्यावहारिक दक्षता को उत्पन्न करने में पूरी तरह सक्षम नहीं रहती, जो किसी प्रत्याशी के लिए कार्यस्थल पर आवश्यक होती है। उन्हें व्यवहारिक ज्ञान के साथ ही विषय की बारीकियों को समझने का अवसर भी मिलता है। इंटर्नशिप की अवधि में सीखी गई मूलभूत उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिध्द होती हैं।। दैनिक भास्कर। ५ मई २०१०। कूलएज रिपोर्टर इसी कारण से इंटर्नशिप व्यावसायिक क्षेत्र के नवागन्तुकों के लिये अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है। इस अवधि में इन्टर्न गणों को अपने समय का अधिक से अधिक भाग सीखने में लगाना चाहिये। इन्टर्नशिप की अवधि ६-१२ सप्ताह या ६ माह से एक वर्ष तक हो सकती है। कॉलिजों में पढ़ायी गई पाठय़पुस्तकें और सत्र के गृहकार्य (टर्म एसाइनमेंट) छात्रों को वास्तविक कार्यस्थिति का अनुभव देने में अक्षम रहते हैं। इनकी कमी ही इन्टर्नशिप द्वारा पूरी की जाती है। किसी संगठन में इंटर्न के रूप में यह सीखने को मिलता है कि अन्य सहकर्मी किस तरह विभिन्न उत्पादों पर काम करते हैं। इस तरह कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को व्यवहार में लागू करने का अवसर मिलता है। व्यवसाय की राह में पहले चरण के रूप में इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत व्यावसायिक संबंध स्थापित करने में भी उन्हें काफी मदद मिलती है। व्यवसाय के बाद के वर्षो में यह बात काफी लाभदायक सिद्ध होती है। साथ ही अन्य साथी इन्टर्न भी साथ में अपने अनुभव बांटते हैं। इंटर्नशिप स्वयं की कार्य पद्धति, मजबूत और कमजोर पक्ष को क्षेत्र विशेष में पूर्णकालिक व्यवसाय निर्माण से पूर्व सीखने और समझने का स्वर्णिम अवसर होता है। कार्यस्थल पर काम करके इन्टर्न यह समझ पाते हैं कि वे किस क्षेत्र में बेहतर काम कर सकते हैं और बाद में उन्हें किस काम के लिए आवेदन करना चाहिए। कई ऐसी कंपनियां होती हैं जो नवागन्तुकों को अपने यहां इन्टर्न रूप में रखती हैं और उन्हें प्रशिक्षण देती हैं। इंटर्नशिप किये हुए लोगों को उस कंपनी में अन्य अनानुभवी प्रत्याशियों पर वरीयता दी जाती है। प्रायः इंटर्न्स इस आशा के साथ किसी कंपनी में जाते हैं कि संभवतः वहीं उनकी पहली नौकरी का आरंभ हो जाए। यह रास्ता इंटर्नशिप की अवधि में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। एक नियोक्ता के अनुसार इन्तर्न्स के लिए तीन बातों का ध्यान रखना अत्यावश्यक होता हैं। ये हैं - रवैया (एटिट्यूड), प्रवीणता (स्किल्स) और बर्ताव। उनके अनुसार, कंपनी में पहले से कार्यरत अन्य कर्मचारियों के मुकाबले स्वयं को बेहतर सिद्ध करने के लिए इंटर्न को सकारात्मक रवैया दर्शाना चाहिए।|नवभारत टाइम्स|२८ अप्रैल २०१० .

5 संबंधों: परियोजना, प्रशिक्षण, शिक्षुता, व्यवसाय, अंग्रेज़ी भाषा

परियोजना

किसी व्यापार, विज्ञान या इंजीनियरिंग में किसी विशेष लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जो विस्तृत कार्य-योजना बनायी और कार्यान्वित की जाती है उसे परियोजना (project) कहते हैं। इसके अन्तर्गत पूरे कार्य को छोटे-छोटे कार्यों के रूप में विभक्त करके उनका समयबद्ध क्रम प्रस्तुत किया जाता है। कौन सा काम कब आरम्भ होगा; कब समाप्त हो जायेगा; कितना धन और अन्य संसाधन लगेगा; समाप्ति पर मिलने वाला परिणाम क्या है; आदि का उल्लेख किया जाता है। परियोजना में कार्य की समयसीमा (डेडलाइन) तय करना जरूरी है। इसके साथ ही हर परियोजना के लिये एक निश्चित राशि (बजट) निर्धारित होता है। .

नई!!: प्रशिक्षुता और परियोजना · और देखें »

प्रशिक्षण

पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्रशिक्षण (Training) का अर्थ है, अपने आप को या किसी दूसरे को ऐसी शिक्षा देना और या कौशल विकसित करना जिससे किसी विशेष कार्य में प्रवीणता आजाय। श्रेणी:प्रशिक्षण.

नई!!: प्रशिक्षुता और प्रशिक्षण · और देखें »

शिक्षुता

छप्पर छाने (बनाने) की शिक्षुता नयी पीढ़ी के लोगों को किसी ट्रेड या व्यवसाय में प्रशिक्षण शिक्षुता या अप्रेन्टिस कहलता है। इसमें काम को अपने हाथ से करने के प्रशिक्षण के साथ-साथ कक्षाओं में भी कुछ-कुछ पढ़ाया जाता है। .

नई!!: प्रशिक्षुता और शिक्षुता · और देखें »

व्यवसाय

व्यवसाय (Business) विधिक रूप से मान्य संस्था है जो उपभोक्ताओं को कोई उत्पाद या सेवा प्रदान करने के लक्ष्य से निर्मित की जाती है। व्यवसाय को 'कम्पनी', 'इंटरप्राइज' या 'फर्म' भी कहते हैं। पूँजीवादी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार का प्रमुख स्थान है जो अधिकांशत: निजी हाथों में होते हैं और लाभ कमाने के ध्येय से काम करते हैं तथा साथ-साथ स्वयं व्यापार की भी वृद्धि करते हैं। किन्तु सहकारी संस्थाएँ तथा सरकार द्वारा चलायी जानी वाली संस्थाएं प्राय: लाभ के बजाय अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिये बनायी गयी होती हैं। हम व्यावसायिक वातावरण में रहते हैं। यह समाज का एक अनिवार्य अंग है। यह व्यावसायिक क्रियाओं के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा सेवाएं उपलब्ध कराकर हमारी आश्यकताओं की पूर्ति करता है। अन्य शब्द - व्यापार, व्यवसाय-प्रतिष्‍ठान, फर्म, धंधा, व्यवसाय, कारबार, कारोबार, काम-काज, काम-धंधा, उद्यम .

नई!!: प्रशिक्षुता और व्यवसाय · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: प्रशिक्षुता और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इंटर्न, इंटर्नशिप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »