लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आसिफ़ शेख

सूची आसिफ़ शेख

आसिफ़ शेख भारतीय टेलिविजन और फिल्म अभिनेता है। उन्होंने सबसे पहले शुरुआत धारावाहिक हम लोग से की थी। उन्होंने मुकद्दर का बादशाह जैसे सहायक भूमिका से फ़िल्मों में शुरुआत की। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 1991 में यारा दिलदारा भी आई थी। ये फिल्म संगीत निर्देशक जतिन-ललित की पहली फिल्म होने के साथ-साथ गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जानी जाती है। हालांकि उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में सफलता नहीं मिली और उन्होने कई फ़िल्मों में सहायक भूमिकाएँ ही अदा की। अन्य कुछ फिल्में जिसमें वो नजर आए:- करन अर्जुन (1995), औज़ार (1997), बंधन (1998), प्यार किया तो डरना क्या (1998), हसीना मान जायेगी (1999), कुंवारा (2000), जोड़ी नं॰ 1 (2001), दिल ने जिसे अपना कहा (2004) और शादी करके फँस गया यार (2006)। वर्तमान में वो हास्य टीवी कार्यक्रम भाभी जी घर पर है! के अपने किरदार विभूति नारायण मिश्रा के लिये प्रसिद्धि पाए हैं। .

15 संबंधों: एनडीटीवी इंडिया, दिल ने जिसे अपना कहा (2004 फ़िल्म), प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म), बंधन (1998 फ़िल्म), भाभी जी घर पर है!, मुकद्दर का बादशाह (1990 फ़िल्म), यारा दिलदारा, शादी करके फँस गया यार (2006 फ़िल्म), हम लोग (टीवी धारावाहिक), हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म), जतिन-ललित, जोड़ी नम्बर वन, औज़ार (1997 फ़िल्म), करन अर्जुन, कुंवारा (2000 फ़िल्म)

एनडीटीवी इंडिया

एनडीटीवी इंडिया एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। en:NDTV India श्रेणी:भारत में हिन्दी टी वी चैनल.

नई!!: आसिफ़ शेख और एनडीटीवी इंडिया · और देखें »

दिल ने जिसे अपना कहा (2004 फ़िल्म)

दिल ने जिसे अपना कहा 2004 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और दिल ने जिसे अपना कहा (2004 फ़िल्म) · और देखें »

प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म)

प्यार किया तो डरना क्या 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और प्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म) · और देखें »

बंधन (1998 फ़िल्म)

बंधन 1998 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और बंधन (1998 फ़िल्म) · और देखें »

भाभी जी घर पर है!

भाभी जी घर पर है! एक भारतीय धारावाहिक है। इसका प्रसारण एंड टीवी पर 2 मार्च 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे से हुआ। .

नई!!: आसिफ़ शेख और भाभी जी घर पर है! · और देखें »

मुकद्दर का बादशाह (1990 फ़िल्म)

मुकद्दर का बादशाह 1990 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और मुकद्दर का बादशाह (1990 फ़िल्म) · और देखें »

यारा दिलदारा

यारा दिलदारा 1991 की मिर्ज़ा ब्रदर्स द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसमें आसिफ़ शेख, रुचिका पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में लक्ष्मीकांत बेर्डे, अमजद ख़ान, सईद जाफ़री, शक्ति कपूर, अशोक सर्राफ और अमिता नाँगिया शामिल हैं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। लेकिन इसे संगीतकार जोड़ी जतिन ललित की पहली फिल्म होने और गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जाना जाता है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और यारा दिलदारा · और देखें »

शादी करके फँस गया यार (2006 फ़िल्म)

शादी करके फँस गया यार 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और शादी करके फँस गया यार (2006 फ़िल्म) · और देखें »

हम लोग (टीवी धारावाहिक)

हम लोग (टीवी धारावाहिक): हम लोग भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला पहला सोप-ओपेरा था। यह भारत के एक-मात्र टेलीविज़न चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। इसका प्रसारण 7 जुलाई 1984 को प्रारम्भ हुआ व यह शीघ्र ही अत्यंत लोकप्रिय हो गया। भारतीय दर्शकों को यह धारावाहिक इतना पसन्द आया कि इसके चरित्र विख्यात हो गए व लोगों कि रोज़-मर्रा की बातचीत का मुद्दा बन गए। हम लोग 1980 के दशक के भारतीय मध्यम-वर्गीय परिवार व उनके दैनिक संघर्ष और आकांक्षाओं की कहानी है। हम लोग का विचार तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री वसंत साठे को उनकी 1982 की मेक्सिको यात्रा के बाद आया। हम लोग की योजना का विकास लेखक मनोहर श्याम जोशी, जिन्होनें इस धारावाहिक की पटकथा लिखी व पी.

नई!!: आसिफ़ शेख और हम लोग (टीवी धारावाहिक) · और देखें »

हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म)

हसीना मान जायेगी 1999 की डेविड धवन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की कॉमेडी फ़िल्म है। इसमें संजय दत्त, गोविन्दा, करिश्मा कपूर, पूजा बत्रा, अनुपम खेर, कादर ख़ान, अरुणा ईरानी और परेश रावल हैं। यह फिल्म 1966 की फिल्म प्यार किये जा द्वारा प्रेरित है और 1999 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। .

नई!!: आसिफ़ शेख और हसीना मान जायेगी (1999 फ़िल्म) · और देखें »

जतिन-ललित

जतिन और ललित पंडित जतिन-ललित हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। इसमें दो भाई जतिन पंडित और ललित पंडित है। दोनों का ताल्लुक उल्लेखनीय संगीत परिवार से है जिसका मूल हिसार, हरियाणा में है। उनके चाचा पण्डित जसराज है और अभिनेत्रियाँ सुलक्षणा पंडित और विजयता पंडित उनकी बहनें है। पहली फिल्म जिसमें उन्होंने संगीत दिया था वो थी 1991 की यारा दिलदारा। इस फिल्म का एक गीत बिन तेरे सनम काफी सफल हुआ था। सफलता उन्हें खिलाड़ी से मिली थी। कई सफल फ़िल्में जिसमें इन्होंने संगीत दिया वह है:- जो जीता वोही सिकंदर, कभी हाँ कभी ना, खामोशी: द म्युजकल, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, यस बॉस, जब प्यार किसी से होता है, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी ग़म और फना वगैरह। दोनों को फ़िल्मफेयर पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार की श्रेणी में 11 बार नामित किया लेकिन वह यह पुरस्कार एक बार भी नहीं जीत पाए। 2006 में दोनों भाई ने जोड़ी तोड़ दी। ललित पंडित ने कुछ फ़िल्मों में अकेले संगीत दिया जिसमें उन्हें साजिद-वाजिद के साथ दबंग के लिये अंतत ये पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: आसिफ़ शेख और जतिन-ललित · और देखें »

जोड़ी नम्बर वन

जोड़ी नम्बर वन 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और जोड़ी नम्बर वन · और देखें »

औज़ार (1997 फ़िल्म)

औज़ार 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और औज़ार (1997 फ़िल्म) · और देखें »

करन अर्जुन

करन अर्जुन 1995 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय एक्शन फ़िल्म है। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, राखी गुलज़ार, ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, आशिफ शेख और रंजीत मुख्य अभिनेता हैं। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के बाद यह 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। .

नई!!: आसिफ़ शेख और करन अर्जुन · और देखें »

कुंवारा (2000 फ़िल्म)

कुंवारा 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: आसिफ़ शेख और कुंवारा (2000 फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आशिफ शेख

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »