लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आशा रावत

सूची आशा रावत

आशा रावत (Asha Rawat) (जन्म;१६ फ़रवरी १९८२, दिल्ली, भारत) एक भारतीय टेस्ट, वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी प्रारूप में खेल रही महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करती है। जिन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक टेस्ट और १६ वनडे मैच खेले है। .

9 संबंधों: ट्वेन्टी ट्वेन्टी, टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय, दिल्ली, भारत, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरफनमौला (ऑल-राउण्डर), ईएसपीएन क्रिकइन्फो, क्रिकेट आर्काइव

ट्वेन्टी ट्वेन्टी

ट्वेन्टी ट्वेन्टी (टी ट्वेन्टी) क्रिकेट का वह रूप है जिसमें दो टीमों के बीच में अधिकतम 20 ओवर (षटक) का मुकाबला होता है। इसमें केवल एक ही पारी का खेल होता है। इसका आरम्भ संयुक्त राजशाही में सन 2003 में हुआ था। हाल ही में खेल के इस प्रारूप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है, क्योंकि खेल का समय नाटकीय ढंग से घट गया है जहां पहले एक दिवसीय मुकाबले मे लगभग पूरा दिन लग जाता था वहां इसका फैसला महज कुछ घंटों में ही हो जाता है। .

नई!!: आशा रावत और ट्वेन्टी ट्वेन्टी · और देखें »

टेस्ट क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट, क्रिकेट का सबसे लम्बा स्वरूप होता है। इसे खिलाड़ियों की खेल क्षमता की वास्तविक परीक्षा माना गया है, हालाँकि आजकल इस खेल का एकदिवसीय स्वरूप अधिक लोकप्रिय है। .

नई!!: आशा रावत और टेस्ट क्रिकेट · और देखें »

एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड ने ओडीआई (ODI) मैच होस्ट किया। पीले कपड़ों में बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलियाई है जबकि नीले कपड़ों में भारतीय क्षेत्ररक्षण टीम हैं। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई (ODI)) क्रिकेट की एक शैली है, जिसमें दो राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के बीच प्रति टीम 50 ओवर खेले जाते हैं। क्रिकेट विश्व कप इसी प्रारूप के अनुसार खेला जाता है। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को "लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (एलओआई (LOI))" भी कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय टीमों के बीच सीमित ओवर के क्रिकेट मैच खेले जाते हैं और यदि मौसम की वजह से व्यवधान उत्पन्न होता है तो वे हमेशा एक दिन में समाप्त नहीं होते.

नई!!: आशा रावत और एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: आशा रावत और दिल्ली · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: आशा रावत और भारत · और देखें »

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India women's national cricket team) जो विमन इन ब्लू के नाम से भी जानी जाती है एक भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम है। जिसका संचालन बीसीसीआई करती है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट क्रिकेट मैच ३१ अक्तूबर १९७६ को बैंगलोर में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था जबकि पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय १ जनवरी १९७८ को कलकत्ता में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था और पहला ट्वेन्टी-ट्वेन्टी मैच ५ अगस्त २००६ को डर्बी में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। .

नई!!: आशा रावत और भारतीय महिला क्रिकेट टीम · और देखें »

हरफनमौला (ऑल-राउण्डर)

एक हरफनमौला (ऑल-राउन्डर) ऐसा क्रिकेट खिलाड़ी है जो नियमित तौर पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करता है। हालांकि सभी गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजी जरूरी होती है और कुछ बल्लेबाज कभी-कभार गेंदबाजी भी करते हैं, ज्यादातर खिलाड़ी इन दो चीजों में से सिर्फ किसी एक में ही निपुण होते हैं और वे विशेषज्ञ माने जाते हैं। कुछ विकेट-कीपरों में विशेषज्ञ बल्लेबाजों की निपुणता होती है और वे भी हरफनमौला कहे जाते हैं, लेकिन उनके लिए विकेट-कीपर बल्लेबाज शब्दावली का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महानतम हरफनमौला (ऑल-राउन्डरों) में इमरान खान, जॉर्ज हर्स्ट, विल्फ्रेड रॉड्स, मुश्ताक मोहम्मद, कीथ मिलर, गारफील्ड सोबर्स, शाहिद आफरीदी, इयान बॉथम, जैक्स कैलिस, कपिल देव, रिचर्ड हैडली, डब्ल्यू. जी. ग्रेस और वॉल्टर हैमंड का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: आशा रावत और हरफनमौला (ऑल-राउण्डर) · और देखें »

ईएसपीएन क्रिकइन्फो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो (ESPNcricinfo) क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ी वेबसाइट है। इसमें समाचार और लेख, जीवंत स्कोरकार्ड, 18वीं सदी से वर्तमान तक ऐतिहासिक मैचों तथा खिलाड़ियों का एक व्यापक तथा प्रश्नीय डेटाबेस शामिल है। 11 जून 2007, को ईएसपीएन (ESPN) ने घोषणा की कि उसने विज्डन समूह से क्रिकइन्फो को खरीद लिया था। .

नई!!: आशा रावत और ईएसपीएन क्रिकइन्फो · और देखें »

क्रिकेट आर्काइव

क्रिकेट आर्काइव (CricketArchive) एक क्रिकेट से सम्बंधित वेबसाइट है जहां पर अंग्रेजी भाषा में क्रिकेट की ख़बरें और खिलाडियों के बारे जानकारी लिखी मिलती है। .

नई!!: आशा रावत और क्रिकेट आर्काइव · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »