लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आईपैड (पहली पीढ़ी)

सूची आईपैड (पहली पीढ़ी)

| discontinued .

12 संबंधों: टैबलेट कम्प्यूटर, एप्पल इंक॰, नीदरलैण्ड, ब्लूटूथ, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, स्पर्श पटल, स्पेन, जर्मनी, जापान, आईपैड, कनाडा

टैबलेट कम्प्यूटर

Nexus 9 टेबलेट कंप्यूटर या पीसी एक स्लेटनुमा पतली मोबाइल कंप्यूटिंग युक्ति होती है। इस युक्ति को चलाने के लिए स्पर्श-पटल (टचस्क्रीन या स्टाइलस) सुविधा होती है। इसके द्वारा कम्प्यूटर चलाने में अधिक सुविधा मिलती है।। हिन्दुस्तान लाइव। २७ जनवरी २०१० टेबलेट पीसी प्रायः ऐसे स्थानों पर प्रयोग होता है जहां आम लैपटॉप या नोटबुक कंप्यूटर काम में नहीं आती या काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती हैं। टेबलेट पीसी एक छोटी सी डायरी के आकार की होती है जिसका प्रयोग डे-प्लानर, इण्टरनेट सर्फिग, प्रोजेक्ट प्लानिंग, वीडियो फिल्में देखने, टीवी देखने, संगीत सुनने या ई-रीडिंग यानी अखबार, पुस्तकें आदि पढ़ने के काम आती है। अधिकांशत: टेबलेट पीसी में २१-३६ सेंटीमीटर लंबी एलसीडी स्क्रीन लगी होती है। कई कार्यक्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और फील्डवर्क में टेबलेट पीसी का खासा चलन दिखाई देता है। फील्ड वर्क जैसे कि मार्केटिंग आदि में वैसे भी इस तरह के टेबलेट पीसी की आवश्यकता होती है जो मजबूत हों और साथ ही गर्मी, नमी सह सकें। इनके साथ ही जिनका टूट-फूट का खतरा कम हो। इस दृष्टि से वर्तमान टेबलेट पीसी काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और टैबलेट कम्प्यूटर · और देखें »

एप्पल इंक॰

ऐप्पल इंक॰ एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उत्पादों का डिजाइन और विनिर्माण करता है। ऐप्पल मैकिन्टौश, आईपॉड और आईफ़ोन जैसे हार्डवेयर उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। राजस्व के मामले में अैप्पल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है एवं सैमसंग और नोकिया के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता है। कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई और 3 जनवरी 1977 को इसे ऐप्पल कंप्यूटर इंक॰ के नाम से निगमित किया गया था। कंपनी नाम से "कंप्यूटर" शब्द 9 जनवरी 2007 को हटा दिया गया था, जिस दिन स्टीव जॉब्स ने पहला आईफ़ोन पेश कर, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर बढ़ रहे कंपनी के ध्यान को दर्शाया। मई 2013 के रूप में, एप्पल चौदह देशों में 408 रिटेल स्टोर के साथ-साथ ऑनलाइन अैप्पल स्टोर और आईट्यून्स स्टोर भी चलाता है, जो की दुनिया का सबसे बड़ा संगीत बाज़ार है। मार्च 2013 के रूप में अमरीकी $415 बिलियन के अनुमानित मूल्य के साथ ऐप्पल बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया में सबसे बड़ा सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाला निगम है। 29 सितंबर 2012 के रूप में, विश्व भर में कंपनी के 72,800 स्थायी पूर्णकालिक और 3,300 अस्थायी पूर्णकालिक कर्मचारी थे। 2012 में अैप्पल का वार्षिक राजस्व कुल $156 बिलियन था। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और एप्पल इंक॰ · और देखें »

नीदरलैण्ड

नीदरलैण्ड नीदरलैंड युरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। "द हेग" को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है एवं सामान्यतः नीदरलैंड के निवासियों तथा इसकी भाषा दोनों के लिए डच शब्द का उपयोग किया जाता है। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और नीदरलैण्ड · और देखें »

ब्लूटूथ

thumb एक ब्लूटूथ हैडसेट मोबाइल फोन से जोड़ने के लिए यूएसबी एडेप्टर ब्लूटूथ बेतार (वायरलेस) संचार के लिए एक प्रोटोकॉल है। मोबाइल फोन, लैपटॉप, संगणक, प्रिंटर, अंकीय (डिजिटल) कैमरा और वीडियो गेम जैसे उपकरण इसके माध्यम से एक दूसरे से जुड़ कर जानकारी विनिमय कर सकते हैं। जुड़ने के लिए उपकरण रेडियो तरंगों का उपयोग करते हैं। ब्लूटूथ को मूलत: संगणक से अन्य उपकरणों को जोड़ने वाले तारों (केबलों) की संख्या को कम करने के लिए विकसित किया गया था। ब्लूटूथ को अपेक्षाकृत कम दूरी यहाँ तक कि सिर्फ् कुछ मीटर के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्लूटूथ के लिए कई मानक हैं। आंकडे़ प्रसार दरें बदलती रहती हैं। वर्तमान में यह दर प्रति सेकंड 1-3 MBit पर हैं। आम तौर पर ब्लूटूथ अनुप्रयोग का उपयोग एक हेडसेट को मोबाइल फोन या एक कंप्यूटर माउस, कुंजीपटल या मुद्रक (प्रिंटर) को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए किया जाता है। ब्ल्यूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट (पीडीए), मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्सनल कम्प्यूटर, पिरन्टर, डिजिटल कैमरा और वीडियो गेम कन्सोल इत्यादि को जोड़ने एवं सूचनाओं को आदानप्रदान करने का एक तरीका प्रदान करता है। यह वास्तव में मूलरूप से एक नेटवर्किग मानक है जो दो स्तरों पर काम करता हैः.

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और ब्लूटूथ · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और सिंगापुर · और देखें »

स्पर्श पटल

निन्टेण्डो का टचस्क्रीन (निचला फलक) कंप्यूटर। स्पर्श-पटल (अंग्रेज़ी: टचस्क्रीन) एक ऐसी विद्युतीय दृश्य प्रादर्शी है जो प्रादर्श क्षेत्र में किसी स्पर्श की उपस्थिति और अवस्थिति की पहचान करने में सक्षम होती है। आसान शब्दों में स्पर्श-पटल एक ऐसा पटल या मॉनीटर होता है, जिसमें स्पर्श के माध्यम से भी डाटा भरा जा सकता है, और ऐसा करने में किसी कुंजीपटल की आवश्यकता नहीं होती। ये पटल उस निश्चित क्षेत्र में स्पर्श और उसकी स्थिति (स्थान) का ज्ञान कर लेने में सक्षम होता है। प्रायः ये शब्द पटल पर अंगुली या हाथ के स्पर्श के लिये भी प्रयोग किया जाता है। ये पटल अन्य निष्क्रिय वस्तुओं जैसे पेन आदि को भी पहचान लेता है। कंप्यूटर पर इसकी मदद से वह सारे काम हो सकते हैं जिनको करने के लिए एक माउस की आवश्यकता पड़ती है।|हिन्दुस्तान लाइव। ३ फ़रवरी २०१० प्रतिदिन विकसित हो रही स्पर्श-पटल प्रौद्योगिकी ने मोबाइल, कंप्यूटर, टैबलेट पीसी, पर्सनल मल्टीमीडिया प्लेयर, गेमिंग कंसोल में इसका प्रयोग काफी बढ़ा दिया है। कुछ आईफोन और उसके बाद आए आईपैड और कई पर्सनल कंप्यूटर निर्माता कंपनियों ने स्पर्श-पटल इंटरफेस तकनीक का आरंभ कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट का प्रोटोटाइप सरफेस कंप्यूटर एक टैबलेट पीसी है जो अंगुली के स्पर्श का उत्तर तो देगा ही साथ ही हाथ के प्राकृतिक संचालन के आधार पर भी काम करेगा। माइक्रोसॉफ्ट इसकी वस्तु पहचान (ऑब्जेक्ट रिकॉग्निशन) तकनीक पर काम कर रहा है। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और स्पर्श पटल · और देखें »

स्पेन

स्पेन (स्पानी: España, एस्पाञा), आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही (स्पानी: Reino de España), एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिणपश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है, इसके दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर सिवाय ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, जिब्राल्टर की एक छोटी से सीमा के, उत्तर में फ्रांस, अण्डोरा और बिस्के की खाड़ी (Gulf of Biscay) तथा और पश्चिमोत्तर और पश्चिम में क्रमश: अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल स्थित हैं। 674 किमी लंबे पिरेनीज़ (Pyrenees) पर्वत स्पेन को फ्रांस से अलग करते हैं। यहाँ की भाषा स्पानी (Spanish) है। स्पेनिश अधिकार क्षेत्र में भूमध्य सागर में स्थित बेलियरिक द्वीप समूह, अटलांटिक महासागर में अफ्रीका के तट पर कैनरी द्वीप समूह और उत्तरी अफ्रीका में स्थित दो स्वायत्त शहर सेउटा और मेलिला जो कि मोरक्को सीमा पर स्थित है, शामिल है। इसके अलावा लिविया नामक शहर जो कि फ्रांसीसी क्षेत्र के अंदर स्थित है स्पेन का एक ''बहि:क्षेत्र'' है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 504,030 किमी² का है जो पश्चिमी यूरोप में इसे यूरोपीय संघ में फ्रांस के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश बनाता है। स्पेन एक संवैधानिक राजशाही के तहत एक संसदीय सरकार के रूप में गठित एक लोकतंत्र है। स्पेन एक विकसित देश है जिसका सांकेतिक सकल घरेलू उत्पाद इसे दुनिया में बारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है, यहां जीवन स्तर बहुत ऊँचा है (20 वां उच्चतम मानव विकास सूचकांक), 2005 तक जीवन की गुणवत्ता सूचकांक की वरीयता के अनुसार इसका स्थान दसवां था। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विश्व व्यापार संगठन का एक सदस्य है। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और स्पेन · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और जर्मनी · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और जापान · और देखें »

आईपैड

आईपैड ऍप्पल इंक का एक डिजिटल गैजेट है जो कि मुख्यत: ई-पुस्तक रीडर के रूप में प्रचारित किया गया है। .

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और आईपैड · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: आईपैड (पहली पीढ़ी) और कनाडा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आईपैड 1, आईपैड १, आइपैड (1st generation), आइपैड (पहली पीढ़ी), आइपैड 1, आइपैड १

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »