लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अर्श मलसियानी

सूची अर्श मलसियानी

अर्श मलसियानी (1908 – 1979) (उर्दू:عرش ملسیانی) जन्म नाम: बाल मुकंद (उर्दू: بال مکند), उर्दू के एक प्रख्यात भारतीय शायर और लेखक थे। वे उर्दू और फारसी के विद्वान तथा उर्दू शायर लाभु राम जोश मल्सियाना के पुत्र थे। वर्ष 1948 से 1968 के सेवानिवृति तक उन्होंने भारत सरकार के प्रकाशन विभाग में पहले "आज कल" उर्दू पत्रिका के सहायक संपादक और उसके बाद 1954 में जोश मलीहाबादी के बाद संपादक का दायित्व निभाया। उनकी कविता के चार संग्रह कुंदा रंग, चांग ओ अहंग, शरार ए संग और अहंग ए हिजाज़ प्रकाशित हुए हैं। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पर उनकी आत्मकथा की पुस्तक 1976 में प्रकाशित हुई। .

4 संबंधों: भारतीय, जोश मलिहाबादी, अबुल कलाम आज़ाद, उर्दू भाषा

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: अर्श मलसियानी और भारतीय · और देखें »

जोश मलिहाबादी

जोश मलिह्बादी (جوش ملیح آبادی) (जन्म नाम शब्बीर हसन खां) (५ दिसंबर, १८९८ – २२ फरवरी, १९८२)लखनऊ से उर्दु के प्रख्यात शायर रहे हैं। उनको साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्म भूषण से १९५४ में सम्मानित किया गया। श्रेणी:शायर श्रेणी:लखनऊ के लोग श्रेणी:१९५४ पद्म भूषण.

नई!!: अर्श मलसियानी और जोश मलिहाबादी · और देखें »

अबुल कलाम आज़ाद

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद या अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन (11 नवंबर, 1888 - 22 फरवरी, 1958) एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी के वाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक रहे। वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया, तथा वे अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्धांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओ में से थे। खिलाफत आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1923 में वे भारतीय नेशनल काग्रेंस के सबसे कम उम्र के प्रेसीडेंट बने। वे 1940 और 1945 के बीच काग्रेंस के प्रेसीडेंट रहे। आजादी के वाद वे भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले से 1952 में सांसद चुने गए और वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। वे धारासन सत्याग्रह के अहम इन्कलाबी (क्रांतिकारी) थे। वे 1940-45 के बीट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे जिस दौरान भारत छोड़ो आन्दोलन हुआ था। कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं की तरह उन्हें भी तीन साल जेल में बिताने पड़े थे। स्वतंत्रता के बाद वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना में उनके सबसे अविस्मरणीय कार्यों में से एक था। .

नई!!: अर्श मलसियानी और अबुल कलाम आज़ाद · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: अर्श मलसियानी और उर्दू भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »