लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची

सूची अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची

अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल भारत के अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को कहते हैं जो राज्य का संज्ञात्मक प्रधान और भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए की जाती है। राज्य के वर्तमान राज्यपाल जोगिन्दर जसवन्त सिंह हैं। राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है जो राज्य की राजधानी ईटानगर में स्थित है। .

10 संबंधों: देवीदास ठाकुर, निर्भय शर्मा, भारत, भारत के राष्ट्रपति, माता प्रसाद, राजभवन (अरुणाचल प्रदेश), जोगिन्दर जसवन्त सिंह, ईटानगर, गोपाल सिंह, अरुणाचल प्रदेश

देवीदास ठाकुर

देवीदास ठाकुर (9 दिसम्बर 1929 - 3 फरवरी 2007) एक राजनीतिज्ञ तथा असम के राज्यपाल थे। वे जम्मू और कश्मीर के उप मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री भी रह चुके थे। यह जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे है। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और देवीदास ठाकुर · और देखें »

निर्भय शर्मा

निर्भय शर्मा (जन्म: १९४६) भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के १५वें राज्यपाल हैं। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और निर्भय शर्मा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और भारत · और देखें »

भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। सिद्धांततः राष्ट्रपति के पास पर्याप्त शक्ति होती है। पर कुछ अपवादों के अलावा राष्ट्रपति के पद में निहित अधिकांश अधिकार वास्तव में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्रिपरिषद् के द्वारा उपयोग किए जाते हैं। भारत के राष्ट्रपति नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रहते हैं, जिसे रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति अधिकतम कितनी भी बार पद पर रह सकते हैं इसकी कोई सीमा तय नहीं है। अब तक केवल पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने ही इस पद पर दो बार अपना कार्यकाल पूरा किया है। प्रतिभा पाटिल भारत की 12वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2007 को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। - Fadoo Post - 14 july 2017 वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और भारत के राष्ट्रपति · और देखें »

माता प्रसाद

माता प्रसाद एक दलित विद्वान हैं जो २१ अक्टूबर १९९३ से लेकर १६ मई १९९६ तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। श्री माता प्रसाद ने प्रथम स्वाधीनता संग्राम की एक अल्पज्ञात सेनानी झलकारी बाई की जीवनी की रचना की है। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और माता प्रसाद · और देखें »

राजभवन (अरुणाचल प्रदेश)

राजभवन ईटानगर भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी ईटानगर में स्थित है। अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल ज्योति प्रसाद खोवा हैं। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और राजभवन (अरुणाचल प्रदेश) · और देखें »

जोगिन्दर जसवन्त सिंह

जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी (जन्म: ११ सितम्बर १९४५) भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष थे। वह ३१ जनवरी २००५ से ३० सितम्बर २००७ तक सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे। सिंह को २७ नवंबर २००४ को जनरल एन सी विज की सेवानिवृति के बाद सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और ३१ जनवरी २००५ को सेवानिवृत्त होने तक वह इस पद पर रहे। उनके बाद जनरल दीपक कपूर थल सेना के अगले सेनाध्यक्ष बने। जोगिन्दर जसवन्त सिंह भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले पहले सिख सिपाही हैं, और चण्डीमन्दिर में स्थित पश्चिमी कमान से आने वाले ग्यारहवें सैन्य प्रमुख हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह २७ जनवरी २००८ को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और जोगिन्दर जसवन्त सिंह · और देखें »

ईटानगर

अरूणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर बहुत ही खूबसूरत है। यह हिमालय की तराई में बसा हुआ है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 350 मी.

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और ईटानगर · और देखें »

गोपाल सिंह

गोपाल सिंह राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे। 1979 से 1980 तक वो जनता पार्टी के शासन में अध्यक्ष रहे थे। जालौर जिले के आहोर से वो 1977 और 1990 में विधायक चुने गए थे। वह राजपूत समाज से थे। .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और गोपाल सिंह · और देखें »

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश ('अरुणांचल' नहीं) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी मे "उगते सूर्य का पर्वत" है (अरूण + अचल; 'अचल' का अर्थ 'न चलने वाला' .

नई!!: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपालों की सूची और अरुणाचल प्रदेश · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »