लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अमरेली जिला

सूची अमरेली जिला

अमरेली (અમરેલી જિલ્લો) भारतीय राज्य गुजरात का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अमरेली है। मुहफली, कपास और गेहूँ की खेती के लीए ये जिला पूरे गुजरात में मशहूर है। पीपावाव बंदरगाह ये जिले में स्थित है। राजुला में देश का सब से बडा सिमेन्ट प्लान्ट है। जिले के कुछ भाग में एशिया का प्रख्यात गीर का जंगल फैला हुआ है। यहा पे एशियाटीक सिंह और हिंसक वन्य प्रानीओ की भी बसती है।२०१५ की सिंहगणना के अनुसार अमरेली जिले में १७४ सिंह का निवास है। .

17 संबंधों: एशिया, धारी, पीपावाव बंदरगाह, बाबरा, बगसरा, राजुला, लाठी, लीलीया, सावरकुंडला, सिंह (पशु), ज़िला, जाफराबाद, खांभा, गिर वन्यजीव अभ्यारण्य, गुजरात, कुंकावाव, अमरेली

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: अमरेली जिला और एशिया · और देखें »

धारी

धारी.

नई!!: अमरेली जिला और धारी · और देखें »

पीपावाव बंदरगाह

पीपावाव भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र एवम काठियावाड़ विस्तार में स्थित अमरेली जिले के राजुला के पास आया हुआ देश का सर्वप्रथम खानगी बंदरगाह है। .

नई!!: अमरेली जिला और पीपावाव बंदरगाह · और देखें »

बाबरा

बाबरा भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र विस्तार में स्थित अमरेली जिले का एक महत्वपूर्ण तहसील है। बाबरा शहर ये तहसील का मुख्यालय है। .

नई!!: अमरेली जिला और बाबरा · और देखें »

बगसरा

बगसरा भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र एवम काठियावाड़ विस्तार में स्थित अमरेली जिले में बगसरा तहसील का वहीवटी मुख्यालय है। बगसरा भारत के राष्ट्रीय शायर झवेरचंद मेघानी की कर्मभूमि के रूप में देशभर में प्रख्यात है। गॉल्ड प्लेटिंग आभूषनो के लीए भी बगसरा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। .

नई!!: अमरेली जिला और बगसरा · और देखें »

राजुला

राजुला में भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत पुर्णिया मण्डल के अररिया जिले का एक गाँव है। बिहार के जिले .

नई!!: अमरेली जिला और राजुला · और देखें »

लाठी

लाठी सन्दिग्ध शब्द है जिनके एक से ज्यादा अर्थ होते है।.

नई!!: अमरेली जिला और लाठी · और देखें »

लीलीया

लीलीया भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र विस्तार में स्थित अमरेली जिले का महत्वपूर्ण तहसील है। लीलीया गाँव ये तहसील का मुख्यालय है। .

नई!!: अमरेली जिला और लीलीया · और देखें »

सावरकुंडला

सावरकुंडला भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र विस्तार में स्थित अमरेली जिले का महत्वपूर्ण तहसील है। सावरकुंडला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। .

नई!!: अमरेली जिला और सावरकुंडला · और देखें »

सिंह (पशु)

सिंह (पेन्थेरा लियो) पेन्थेरा वंश की चार बड़ी बिल्लियों में से एक है और फेलिडे परिवार का सदस्य है। यह बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी सजीव बिल्ली है, जिसके कुछ नरों का वजन २५० किलोग्राम से अधिक होता है। जंगली सिंह वर्तमान में उप सहारा अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं। इसकी तेजी से विलुप्त होती बची खुची जनसंख्या उत्तर पश्चिमी भारत में पाई जाती है, ये ऐतिहासिक समय में उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और पश्चिमी एशिया से गायब हो गए थे। प्लेइस्तोसेन के अंतिम समय तक, जो लगभग १०,००० वर्ष् पहले था, सिंह मानव के बाद सबसे अधिक व्यापक रूप से फैला हुआ बड़ा स्तनधारी, भूमि पर रहने वाला जानवर था। वे अफ्रीका के अधिकांश भाग में, पश्चिमी यूरोप से भारत तक अधिकांश यूरेशिया में और युकोन से पेरू तक अमेरिका में पाए जाते थे। सिंह जंगल में १०-१४ वर्ष तक रहते हैं, जबकि वे कैद मे २० वर्ष से भी अधिक जीवित रह सकते हैं। जंगल में, नर कभी-कभी ही दस वर्ष से अधिक जीवित रह पाते हैं, क्योंकि प्रतिद्वंद्वियों के साथ झगड़े में अक्सर उन्हें चोट पहुंचती है। वे आम तौर पर सवाना और चारागाह में रहते हैं, हालांकि वे झाड़ी या जंगल में भी रह सकते हैं। अन्य बिल्लियों की तुलना में सिंह आम तौर पर सामाजिक नहीं होते हैं। सिंहों के एक समूह जिसे अंग्रेजी मे प्राइड कहॉ जाता में सम्बन्धी मादाएं, बच्चे और छोटी संख्या में नर होते हैं। मादा सिंहों का समूह प्रारूपिक रूप से एक साथ शिकार करता है, जो अधिकांशतया बड़े अनग्युलेट पर शिकार करते हैं। सिंह शीर्ष का और कीस्टोन शिकारी है, हालांकि वे अवसर लगने पर मृतजीवी की तरह भी भोजन प्राप्त कर सकते हैं। सिंह आमतौर पर चयनात्मक रूप से मानव का शिकार नहीं करते हैं, फिर भी कुछ सिंहों को नर-भक्षी बनते हुए देखा गया है, जो मानव शिकार का भक्षण करना चाहते हैं। सिंह एक संवेदनशील प्रजाति है, इसकी अफ्रीकी रेंज में पिछले दो दशकों में इसकी आबादी में संभवतः ३० से ५० प्रतिशत की अपरिवर्तनीय गिरावट देखी गयी है। ^ डाटाबेस प्रवेश में एस बात का एक लंबा औचित्य सम्मिलित है कि यह प्रजाति संवेदनशील क्यों है। क्यों इस प्रजाति की दुर्दशा का एक भी सम्मिलित है सिंहों की संख्या नामित सरंक्षित क्षेत्रों और राष्ट्रीय उद्यानों के बहार अस्थिर है। हालांकि इस गिरावट का कारण पूरी तरह से समझा नहीं गया है, आवास की क्षति और मानव के साथ संघर्ष इसके सबसे बड़े कारण हैं। सिंहों को रोमन युग से पिंजरे में रखा जाता रहा है, यह एक मुख्य प्रजाति रही है जिसे अठारहवीं शताब्दी के अंत से पूरी दुनिया में चिडिया घर में प्रदर्शन के लिए रखा जाता रहा है। खतरे में आ गयी एशियाई उप प्रजातियों के लिए पूरी दुनिया के चिड़ियाघर प्रजनन कार्यक्रमों में सहयोग कर रहे हैं। दृश्य रूप से, एक नर सिंह अति विशिष्ट होता है और सरलता से अपने अयाल (गले पर बाल) द्वारा पहचाना जा सकता है। सिंह, विशेष रूप से नर सिंह का चेहरा, मानव संस्कृति में सबसे व्यापक ज्ञात जंतु प्रतीकों में से एक है। उच्च पाषाण काल की अवधि से ही इसके वर्णन मिलते हैं, जिनमें लॉसकाक्स और चौवेत गुफाओं की व नक्काशियां और चित्रकारियां सम्मिलित हैं, सभी प्राचीन और मध्य युगीन संस्कृतियों में इनके प्रमाण मिलते हैं, जहां ये ऐतिहासिक रूप से पाए गए। राष्ट्रीय ध्वजों पर, समकालीन फिल्मों और साहित्य में चित्रकला में, मूर्तिकला में और साहित्य में इसका व्यापक वर्णन पाया जाता है। .

नई!!: अमरेली जिला और सिंह (पशु) · और देखें »

ज़िला

भारत के नागालैंड राज्य के ज़िले ज़िला (district, डिस्ट्रिक्ट​) कई देशों में पाई जाने वाली एक प्रशासनिक ईकाई होती है। ज़िलों के आकार में जगह-जगह का भारी अंतर होता है - कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बनता है जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित होते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है।, United Nations Human Settlements Programme, pp.

नई!!: अमरेली जिला और ज़िला · और देखें »

जाफराबाद

जाफराबाद भारत देश में गुजरात प्रान्त के सौराष्ट्र एवम काठियावाड़ प्रदेश में स्थित अमरेली जीले में जाफराबाद तहसील का वहीवटी मुख्यालय है। भारत का प्रतिष्ठित बंदरगाह पीपावाव ये तहसील में है। पीपावाव में भारत का सब से बडा संरक्षण शिपयार्ड भी है जहां युद्धपोत का निर्माण होता है। ये तहसील के विस्तार में अरबी समुद्र फैला हुआ है। ये तहसील में एक द्रीप भी है, जो पौराणिक काल में सिंहलद्रीप के नाम से प्रसिद्ध था। अभी शियालबेट के नाम से जाना जाता है। ये प्रवासीओ के लीए आकर्षन का केन्द्र है। .

नई!!: अमरेली जिला और जाफराबाद · और देखें »

खांभा

खांभा भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र विस्तार में स्थित अमरेली जिले का एक महत्वपूर्ण तहसील है। खांभा ये तहसील का मुख्यालय है। .

नई!!: अमरेली जिला और खांभा · और देखें »

गिर वन्यजीव अभ्यारण्य

गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात राज्य में लगभग 1424 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जंगल शेरों के लिये मसहूर है इसके अतरिक्त इस वन्य अभयारण्य में अधिसंख्‍य मात्रा में पुष्प और जीव-जन्तुओं की प्रजातियां मिलती है। यहां स्तनधारियों की 30 प्रजातियां, सरीसृप वर्ग की 20 प्रजातियां और कीडों- मकोडों तथा पक्षियों की भी बहुत सी प्रजातियां पाई जाती है। दक्षिणी अफ्रीका के अलावा विश्‍व का यही ऐसा एकलौता स्थान है जहां शेरों को अपने प्राकृतिक आवास में रहते हुए देखा जा सकता है। जंगल के शेर के लिए अंतिम आश्रय के रूप में गिर का जंगल, भारत के महत्वपूर्ण वन्य अभयारण्यों में से एक है। गिर के जंगल को सन् 1969 में वन्य जीव अभयारण्य बनाया गया और 6 वर्षों बाद इसका 140.4 वर्ग किलोमीटर में विस्तार करके इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित कर दिया गया। यह अभ्‍यारण्‍य अब लगभग 258.71 वर्ग किलोमीटर तक विस्तृत हो चुका है। वन्य जीवों को सरक्षंण प्रदान करने के प्रयास से अब शेरों की संख्या बढकर 312 हो गई है। सूखें पताड़ वाले वृक्षों, कांटेदार झाड़ियों के अलावा हरे-भरे पेड़ों से समृद्ध गिर का जंगल नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां के मुख्य वृक्षों में सागवान, शीशम, बबूल, बेर, जामुन, बील आदि है। भारत के सबसे बड़े कद का हिरण, सांभर, चीतल, नीलगाय, चिंकारा और बारहसिंगा भी यहां देखा जा सकता है साथ ही यहां भालू और बड़ी पूंछ वाले लंगूर भी भारी मात्रा में पाए जाते है। कुछ ही लोग जानते होंगे कि गिर भारत का एक अच्छा पक्षी अभयारण्य भी है। यहां फलगी वाला बाज, कठफोडवा, एरीओल, जंगली मैना और पैराडाइज फलाईकेचर भी देखा जा सकता है। साथ ही यह अधोलिया, वालडेरा, रतनघुना और पीपलिया आदि पक्षियों को भी देखने के लिए उपयुक्त स्थान है। इस जंगल में मगरमच्छों के लिए फॉर्म का विकास किया जा रहा है जो यहां के आकर्षण को ओर भी बढा देगा। दर्शकों के लिए गिर वन्य अभयारण्य मध्य अक्टूबर महीने से लेकर मध्य जून तक खोला जाता है लेकिन मानसून के मौसम में इसे बन्द कर दिया जाता है। .

नई!!: अमरेली जिला और गिर वन्यजीव अभ्यारण्य · और देखें »

गुजरात

गुजरात (गुजराती:ગુજરાત)() पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, पाकिस्तान से लगी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं। इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र अहमदाबाद के समीप स्थित है। गुजरात का क्षेत्रफल १,९६,०७७ किलोमीटर है। गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। कच्छ, सौराष्ट्र, काठियावाड, हालार, पांचाल, गोहिलवाड, झालावाड और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। इसके उपरांत गुजरात में अट्ठाइस आदिवासी जातियां हैं। जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है। .

नई!!: अमरेली जिला और गुजरात · और देखें »

कुंकावाव

कुंकावाव भारत देश में गुजरात प्रान्त में सौराष्ट्र एवम काठियावाड़ विस्तार में स्थित अमरेली जिले का एक महत्वपूर्ण तहसील है। जीस का मुख्यालय वडीया में है। .

नई!!: अमरेली जिला और कुंकावाव · और देखें »

अमरेली

अमरेली (અમરેલી.) भारत देश में गुजरात प्रान्त में स्थित सौराष्ट्र भाग के अमरेली जिले का मुख्य शहर है। गुजरात के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ॰ जीवराज महेता का जन्म ये शहर में हुआ था। .

नई!!: अमरेली जिला और अमरेली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »