लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली

सूची अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली (आईईटी) उत्तर प्रदेश, बरेली में राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित इंजीनियरिंग कॉलेज है। यह एम॰जे॰पी॰ रोहिलखंड विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है। यह बिहार प्रान्त में स्थित प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्थानों में से एक है जिसमें विभिन्न शाखाएं है। प्रारंभ में (१९९५-२००७ तक) प्रवेश एम.जे.पी.

7 संबंधों: दूरशिक्षा परिषद, बरेली, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत की शिक्षा प्रणाली, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद

दूरशिक्षा परिषद

दूरशिक्षा परिषद (DEC) (अंग्रेज़ी:डिस्टेन्स एड्युकेशन काउन्सिल) नई दिल्ली, भारत में स्थित संगठन है, जो मुक्त विश्वविद्यालयों एवं दूरशिक्षा प्रणाली के समन्वय एवं विकास के लिये तथा उनके मानकों की स्थापना के लिये उत्तरदायी है। इस परिषद की स्थापना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अधिनियम (१९८५) के अन्तर्गत की गई थी। इसके वर्तमान अध्यक्ष प्रो॰वी एन राजशेखरन पिल्लै हैं। .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और दूरशिक्षा परिषद · और देखें »

बरेली

बरेली उत्तरी भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले में स्थित एक शहर है। यह उत्तर प्रदेश में आठवां सबसे बड़ा महानगर, और भारत का ५०वां सबसे बड़ा शहर है। रामगंगा नदी के तट पर बसा यह शहर रोहिलखंड के ऐतिहासिक क्षेत्र की राजधानी था। .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और बरेली · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत की शिक्षा प्रणाली

भारत के स्कूली बच्चे .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और भारत की शिक्षा प्रणाली · और देखें »

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय (अंग्रेजी: M. J. P. Rohilkhand University) की स्थापना 1975 में एक सम्बद्ध विश्वविद्यालय के रूप में की गयी थी। तत्कालीन आगरा विश्वविद्यालय इस क्षेत्र की साक्षरता दर में आवश्यकता के अनुरूप बृद्धि करने की सामर्थ्य नहीं रखता था अत: राष्ट्रीय साक्षरता दर के स्तर पर लाने की दृष्टि से इस विश्वविद्यालय की नींव रक्खी गयी। सन् 1985 में जब चार विभाग इसमें और बढाने पडे तब इसे आवासीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया। इसके बाद 1987 में तीन विभाग इसमें और बढ गये। अगस्त 1997 में महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ जोडते हुए इसका नाम बदलकर एम०जे०पी० रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय कर दिया गया। लगभग दो सौ छ्ह एकड में बना यह आवासीय विश्वविद्यालय बरेली शहर से थोडा हटकर बरेली-पीलीभीत मार्ग पर स्थित है। .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

आयोग की स्थापना के समय मौलाना आजाद एवं डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ फ़रवरी २०१० .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) · और देखें »

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education / AICTE) भारत में नई तकनीकी संस्थाएं शुरू करने, नए पाठयक्रम शुरू करने और तकनीकी संस्थाओं में प्रवेश-क्षमता में फेरबदल करने हेतु अनुमोदन देती है। यह ऐसी संस्थाओं के लिए मानदंड भी निर्धारित करती है। इसकी स्थापना 1945 में सलाहकार निकाय के रूप में की गई थी और बाद में संसद के अधिनियम द्वारा 1987 में इसे संविधिक दर्जा प्रदान किया गया। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है जहाँ इसके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के कार्यालय हैं। कोलकाता, चैन्नई, कानपुर, मुम्बई, चंडीगढ़, भोपाल और बंगलौर में इसके 7 क्षेत्रीय कार्यालय स्थित हैं। हैदराबाद में एक नया क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया है। यह तकनीकी संस्थाओं के प्रत्यायन या कार्यक्रमों के माध्यम से तकनीकी शिक्षा के गुणवत्ता विकास को भी सुनिश्‍चित करती है। अपनी विनियामक भूमिका के अलावा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की एक बढ़ावा देने की भी भूमिका है जिसे यह तकनीकी संस्थाओं को अनुदान देकर महिलाओं, विकलांगों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए तकनीकी शिक्षा का विकास, नवाचारी, संकाय, अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं के माध्यम से कार्यान्वित करती है। परिषद 21 सदस्यों वाली कार्यकारी समिति के माध्यम से अपना कार्य करती है। 10 सांविधिक अध्ययन बोर्ड द्वारा सहायता प्राप्त है जो नामत: इंजीनियरी और प्रौद्योगिकी में अवर स्नातक अध्ययन, इंजीनियरी और प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर और अनुसंधान, प्रबंध अध्ययन, व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, फर्मास्युटिकल शिक्षा, वास्तुशास्त्र, होटल प्रबंधन और कैटरिंग प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, टाउन एवं कंट्री पलैनिंग परिषद की सहायता करते हैं। .

नई!!: अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अभियान्त्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान बरेली, अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान बरेली, अभियंत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संसथान बरेली, अभियंत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान बरेली

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »