लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अफ़गान गर्ल

सूची अफ़गान गर्ल

अफ़गान गर्ल (हिंदी: अफगानी लड़की) अफगान गर्ल एक 1984 की फोटोग्राफिक पोट्रेट है जिसे पत्रकार स्टीव मैकरी द्वारा खींचा गया था। यह फोटी जून 1985 को नेशनल जियोग्राफिक के कवर पेज पर दिखाई गयी थी। लाल स्कार्फ़ पहने, हरी आँखों वाली जवान युवती जो कैमरे की तरफ काफी गंभीर रूप से देख रही है। इसे लियोनार्डो दा विन्ची की पेंटिंग मोना लीसा से भी जोड़कार देखा गया है। इसे फर्स्ट वर्ल्ड की थर्ड वर्ल्ड मोना लीसा भी कहा गया। इस चित्र को किसी दूर के शिविर में स्थित एक ऐसी औरत जो पश्चिमी दर्शक की दया के योग्य एक शरणार्थी लड़की/औरत है, का द्योतक (एम्ब्लेम) कहा गया। 2002 के अंत में इस फोटो की शरबत गुल (जन्म: 1972) उर्फ शरबत बीबी की फोटो के तौर पर पहचान कर ली गयी। .

4 संबंधों: मोना लीज़ा, लिओनार्दो दा विंची, हिन्दी, अफ़गान गर्ल

मोना लीज़ा

मोनालिसा मोना लिसा (Mona Lisa या La Gioconda या La Joconde)) लिओनार्दो दा विंची के द्वारा कृत एक विश्व प्रसिद्ध चित्र है। यह एक विचारमग्न स्त्री का चित्रण है जो अत्यन्त हल्की मुस्कान लिये हुए हैं। यह संसार की सम्भवत: सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग है जो पेंटिंग और दृष्य कला की पर्याय मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इतालवी चित्रकार लियोनार्दो दा विंची ने मोना लीज़ा नामक यह तस्वीर 1503 से 1506 के बीच बनाई थी। ये तस्वीर फ्लोरेंस के एक गुमनाम से व्यापारी 'फ़्रांसेस्को देल जियोकॉन्डो' की पत्नी 'लीज़ा घेरार्दिनी' को देखकर बनाई गई है। सम्प्रति यह छवि फ्रांस के लूविरे संग्रहालय में रखी हुई है। संग्रहालय के इस क्षेत्र में 16वीं शताब्दी की इतालवी चित्रकला की कृतियाँ रखी गई हैं। मोनालिसा की असल पेंटिंग केवल 21 इंच लंबी और 30 इंच चौड़ी है। तस्वीर को बचाए रखने के लिए यह एक ख़ास किस्म के शीशे के पीछे रखी गई है जो ना तो चमकता है और ना टूटता है। .

नई!!: अफ़गान गर्ल और मोना लीज़ा · और देखें »

लिओनार्दो दा विंची

फ्लोरेंस में लिओनार्दो की मूर्ति लिओनार्दो दा विंची (Leonardo da Vinci, 1452-1519) इटलीवासी, महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक था। .

नई!!: अफ़गान गर्ल और लिओनार्दो दा विंची · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: अफ़गान गर्ल और हिन्दी · और देखें »

अफ़गान गर्ल

अफ़गान गर्ल (हिंदी: अफगानी लड़की) अफगान गर्ल एक 1984 की फोटोग्राफिक पोट्रेट है जिसे पत्रकार स्टीव मैकरी द्वारा खींचा गया था। यह फोटी जून 1985 को नेशनल जियोग्राफिक के कवर पेज पर दिखाई गयी थी। लाल स्कार्फ़ पहने, हरी आँखों वाली जवान युवती जो कैमरे की तरफ काफी गंभीर रूप से देख रही है। इसे लियोनार्डो दा विन्ची की पेंटिंग मोना लीसा से भी जोड़कार देखा गया है। इसे फर्स्ट वर्ल्ड की थर्ड वर्ल्ड मोना लीसा भी कहा गया। इस चित्र को किसी दूर के शिविर में स्थित एक ऐसी औरत जो पश्चिमी दर्शक की दया के योग्य एक शरणार्थी लड़की/औरत है, का द्योतक (एम्ब्लेम) कहा गया। 2002 के अंत में इस फोटो की शरबत गुल (जन्म: 1972) उर्फ शरबत बीबी की फोटो के तौर पर पहचान कर ली गयी। .

नई!!: अफ़गान गर्ल और अफ़गान गर्ल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शरबत बीबी, शरबत गुल, अफगान गर्ल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »