लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अपजल

सूची अपजल

अपजल अथवा अपशिष्ट जल, वह कोई भी जल है जिसकी गुणवत्ता, मानवीय प्रभाव के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई हो। नगरों में इस अपशिष्ट जल का वहन आमतौर से किसी संयुक्त सीवर या स्वच्छता सीवर के द्वारा किया जाता है, तथा तदोपरान्त इसका उपचार किसी अपजल उपचार संयंत्र या सेप्टिक टैंक के मार्फत किया जाता है। उपचारित अपजल का निस्तारण एक निस्सारी मलप्रणाल (सीवर) के माध्यम से किसी जल निकाय में किया जाता है। मल तथा मूत्र से संदूषित मलजल को भी अक्सर, अपजल का ही एक प्रकार माना जाता है। मलजल में घरेलू, नगरपालिका या औद्योगिक तरल अपशिष्ट उत्पाद शामिल होते है जिनका निपटान किसी नाले या मलप्रणाल के द्वारा किया जाता है। कभी कभी इसे एक निर्वात अपशिष्ट संग्राहक वाहन (ट्रक के उपर लगे टैंक पर लगा निर्वात पंप), के द्वारा भी निपटाया जाता है। मल-व्यवस्था या सीवरेज वह भौतिक बुनियादी ढांचा है जिसमें पाइपों, पंपों, स्क्रीन और नालियों की एक प्रणाली होती है जिसके द्वारा अपजल का वहन उसके उद्गम स्थल से उसके उपचार स्थल तक किया जाता है। कुछ मामलों जैसे कि सेप्टिक टैंक प्रणाली में मलजल का उपचार उसके उद्गम स्थल पर ही किया जाता है। .

6 संबंधों: निर्वात अपशिष्ट संग्राहक वाहन, मल, मूत्र, सेप्टिक टैंक, जल, अपशिष्ट जलोपचार

निर्वात अपशिष्ट संग्राहक वाहन

निर्वात अपशिष्ट संग्राहक वाहन या मलजल टैंकर एक निर्वात ट्रक है जिसका प्रयोग किसी नाबदान या मलजल टैंक को निर्वात द्वारा साफ करने के लिए किया जाता है। इस प्रकार यह नाबदान से अपजल को निकाल कर उसका अन्यत्र निपटान करता है। वाणिज्यिक विमानन और अन्य उद्योगों में, इस प्रकार के वाहन को हनी वैगन (अमेरिका में) कहा जाता है और इसका प्रयोग हवाई जहाज के शौचालय और सुवाह्य शौचालय जैसी सुविधाओं से अपशिष्ट को एकत्र करने में किया जाता है। .

नई!!: अपजल और निर्वात अपशिष्ट संग्राहक वाहन · और देखें »

मल

घोड़े की लीद (मल) एवं घोड़ा मल (Feces, faeces, or fæces) वह वर्ज्य पदार्थ (waste product) है जिसे जानवर अपने पाचन नली से मलद्वार के रास्ते निकलते हैं। .

नई!!: अपजल और मल · और देखें »

मूत्र

मानव का मूत्र-तंत्र मूत्र, मानव और अन्य कशेरुकी जीवों मे वृक्क (गुर्दे) द्वारा स्रावित एक तरल अपशिष्ट उत्पाद है। कोशिकीय चयापचय के परिणामस्वरूप कई अपशिष्ट यौगिकों का निर्माण होता है, जिनमे नाइट्रोजन की मात्रा अधिक हो स्कती है और इनका रक्त परिसंचरण तंत्र से निष्कासन अति आवश्यक होता है। आयुर्वेद अनुसार मूत्र को तीन प्रकार के मलो में शामिल किया है एवं शरीर मे इसका प्रमाण 4 अंजली माना गया है । .

नई!!: अपजल और मूत्र · और देखें »

सेप्टिक टैंक

first1.

नई!!: अपजल और सेप्टिक टैंक · और देखें »

जल

जल या पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है जिसका अणु दो हाइड्रोजन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु से बना है - H2O। यह सारे प्राणियों के जीवन का आधार है। आमतौर पर जल शब्द का प्प्रयोग द्रव अवस्था के लिए उपयोग में लाया जाता है पर यह ठोस अवस्था (बर्फ) और गैसीय अवस्था (भाप या जल वाष्प) में भी पाया जाता है। पानी जल-आत्मीय सतहों पर तरल-क्रिस्टल के रूप में भी पाया जाता है। पृथ्वी का लगभग 71% सतह को 1.460 पीटा टन (पीटी) (1021 किलोग्राम) जल से आच्छदित है जो अधिकतर महासागरों और अन्य बड़े जल निकायों का हिस्सा होता है इसके अतिरिक्त, 1.6% भूमिगत जल एक्वीफर और 0.001% जल वाष्प और बादल (इनका गठन हवा में जल के निलंबित ठोस और द्रव कणों से होता है) के रूप में पाया जाता है। खारे जल के महासागरों में पृथ्वी का कुल 97%, हिमनदों और ध्रुवीय बर्फ चोटिओं में 2.4% और अन्य स्रोतों जैसे नदियों, झीलों और तालाबों में 0.6% जल पाया जाता है। पृथ्वी पर जल की एक बहुत छोटी मात्रा, पानी की टंकिओं, जैविक निकायों, विनिर्मित उत्पादों के भीतर और खाद्य भंडार में निहित है। बर्फीली चोटिओं, हिमनद, एक्वीफर या झीलों का जल कई बार धरती पर जीवन के लिए साफ जल उपलब्ध कराता है। जल लगातार एक चक्र में घूमता रहता है जिसे जलचक्र कहते है, इसमे वाष्पीकरण या ट्रांस्पिरेशन, वर्षा और बह कर सागर में पहुॅचना शामिल है। हवा जल वाष्प को स्थल के ऊपर उसी दर से उड़ा ले जाती है जिस गति से यह बहकर सागर में पहँचता है लगभग 36 Tt (1012किलोग्राम) प्रति वर्ष। भूमि पर 107 Tt वर्षा के अलावा, वाष्पीकरण 71 Tt प्रति वर्ष का अतिरिक्त योगदान देता है। साफ और ताजा पेयजल मानवीय और अन्य जीवन के लिए आवश्यक है, लेकिन दुनिया के कई भागों में खासकर विकासशील देशों में भयंकर जलसंकट है और अनुमान है कि 2025 तक विश्व की आधी जनसंख्या इस जलसंकट से दो-चार होगी।.

नई!!: अपजल और जल · और देखें »

अपशिष्ट जलोपचार

अपशिष्ट जल (Wastewater) को उपचारित करने के प्रक्रम को अपशिष्ट जलोपचार (वेस्टवाटर ट्रीटमेन्ट) कहते हैं। अपशिष्ट जल उस जल को कहते हैं जो अब उस काम में नहीं आ सकता जो इसके ठीक पहले इससे किया गया है। अपशिष्ट जल का उपचार करने के बाद प्राप्त जल का पुनः उपयोग किया जा सकता है या उसे बहुत कम पर्यावरणीय क्षति के बहिस्रावित कर दिया जा सकता है जिससे वह पुनः जल चक्र में मिल जाता है। 'उपचार' (ट्रीटमेन्ट) का मतलब अपशिष्ट जल से अशुद्धियों को निकालना है। उपचार की कुछ विधियाँ साधारण जल और अपशिष्ट जल दोनों के उपचार में काम आतीं हैं। अपशिष्ट जल का उपचार करने वाले संयंत्र को 'अपशिष्ट जलोपचार संयंत्र' (wastewater treatment plant) कहते हैं। जर्मनी का एक अपशिष्ट जलोपचार संयंत्र श्रेणी:पर्यावरण इंजीनियरी श्रेणी:जल प्रदूषण श्रेणी:सफाई.

नई!!: अपजल और अपशिष्ट जलोपचार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अपशिष्ट जल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »