लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अकोसोम्बो बाँध

सूची अकोसोम्बो बाँध

अकोसोम्बो बाँध अफ्रीका के घाना देश में स्थित हाइड्रोइलेक्ट्रिक बाँध है। यह वोल्टा नदी पर बनाया गया है। इसको 1961 में प्रारम्भ किया गया। यह 114 मीटर ऊँचा और 660 मीटर लंबा है। यह रॉक -फिल बाँध है। इस बाँध के कारण दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील वोल्टा झील का निर्माण हुआ है। श्रेणी:अफ्रीका के बाँध.

3 संबंधों: घाना, वोल्टा झील, वोल्टा नदी

घाना

घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पश्चिम में कोट द' आईवोर (आइवरी कोस्ट), उत्तर में बुर्किना फासो, पूर्व में टोगो और दक्षिण में गिनी की खाड़ी से मिलती है। घाना शब्द का अर्थ "लड़ाकू राजा" है। औपनिवेशिक समय से पूर्व घाना पर अनेक प्राचीन राजवंशों का प्रभुत्व था, जिनमें पूर्वी तट पर गा-दामेस और अंदरुनी क्षेत्र में अशांति साम्राज्य के अलावा तटीय और अंदरुनी क्षेत्रों में अनेक फान्ते और इवे राज्य शामिल थे। १५ वीं सदी में पुर्तगालियों के साथ संपर्क में आने के बाद यूरोपिय देशों के साथ व्यापार की बढ़ोतरी हुई और ब्रिटेन ने १८७४ में गोल्ड कोस्ट, के नाम से राजशाही उपनिवेश की स्थापना की। गोल्ड कोस्ट १९५७ में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल करने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी राष्ट्र बना। प्राचीन साम्राज्य घाना, जिसका विस्तार एक समय पूरे पश्चिम अफ्रीका में था, के नाम पर नए देश का नाम घाना रखा गया। घाना अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है, जिनमें राष्ट्रमंडल, पश्चिम अफ्रीकी राज्यों का आर्थिक सामुदायिक, अफ्रीकी संघ और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं। .

नई!!: अकोसोम्बो बाँध और घाना · और देखें »

वोल्टा झील

वोल्टा झील अफ्रीका के घाना देश में स्थित एक मानव निर्मित झील है। यह अकोसोम्बो बाँध के द्वारा सफ़ेद वोल्टा नदी और काली वोल्टा नदियों के पानी को रोककर बनाया गया जलाशय है जो अपने 8,502 km² (3,275 वर्ग मील) क्षेत्रफल के साथ विश्व का सतही क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जलाशय या मानव निर्मित झील है। इसकी जलधारण क्षमता 153,000,000,000 cubic m है। .

नई!!: अकोसोम्बो बाँध और वोल्टा झील · और देखें »

वोल्टा नदी

वोल्टा नदी पश्चिमी अफ़्रीका में बहने वाली एक नदी है। यह बुर्कीना फ़ासो देश में आरम्भ होती है, जहाँ इसकी तीन उपनदियाँ - श्वेत वोल्टा, लाल वोल्टा और काली वोल्टा - अलग-अलग चलती हैं। यह तीनो फिर घाना देश में प्रवेश करती हैं, जहाँ पहले श्वेत और लाल वोल्टा का संगम होता है और फिर काली वोल्टा इस नदी में मिलती है। आगे चलकर इसका पानी एक झील बनाता है, जिसका नाम वोल्टा झील है। वोल्टा नदी पर लगे आकोसोम्बो बांध द्वारा बनी यह झील विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है और इसका क्षेत्रफल लगभग 8,502 वर्ग किमी है (तुलना के लिए यह भारत के सिक्किम राज्य से बड़ा है)। इस बांध से जलविद्युत बनाई जाती है। झील से दक्षिण में उभरकर यह गिनी की खाड़ी में विलय हो जाती है जो अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है। .

नई!!: अकोसोम्बो बाँध और वोल्टा नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »