लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अकिलीज़

सूची अकिलीज़

अकिलीज़ एक महान यूनानी योद्धा था। यूनानी मानते थे कि उससे महान योद्धा आज तक पैदा नहीं हुआ। वो ट्रॉय के युद्ध का महानायक था और होमर के इलियाड का प्रमुख नायक था। वो उन योद्धाओं में सबसे सुन्दर था जिन्होने ट्रॉय के विरूद्ध युद्ध किया था। वह निम्फ़ थेटिस एवं पेलियस का बेटा था, जो मर्मिडोन्स का राजा था। ज़्यूस और पोसाइडन दोनों थेटिस से विवाह करना चाहते थे जब तक कि प्रोमिथस ने ज़्यूस को ये भविष्यवाणी नहीं बताई कि थेटिस का पुत्र अपने पिता से महान होगा। तब ज़्यूस और पोसाइडन ने थेटिस को पेलियस से विवाह करने दिया। एकिलियाड के अनुसार जब अकिलीज़ का जन्म हुआ तब थेटिस ने उसे स्टिक्स नदी में डुबोकर अमर बनाने का प्रयास किया। पर उसके शरीर का वह भाग जहां से थेटिस ने उसे पकड़ रखा था, उसकी एड़ी, अमर नहीं बन पाया। इसी प्रकार एक अन्य कथा मे यह विवरण उपलब्ध है कि उसने अपने पुत्र के शरीर पर एम्ब्रोसिआ, जो कि अमृत होता है, का लेप किया और पुत्र को आग के उपर रख दिया ताकि उसका शरीर अमर हो जाये, पर पेलियस ने उसे बीच मे ही रोक दिया, जिससे उसने गुस्से में आकर उसे छोड़ दिया। परिणाम यह रहा कि उसकी एड़ी अमर नहीं बन पाई। होमर के इलियाड में यह विवरण उपलब्ध है कि एक बार अकिलीज़ को पेलेगस के बेटे व पायोनियन के हीरो एस्टरोपीज ने युद्ध के लिए ललकारा। उसने अकिलीज़ पर एक साथ दो भाले फेकें, जिनमें से एक उसकी एड़ी पर लगा और वहाँ से खून निकलने लगा। इससे पता चलता है कि उसकी एड़ी को छोडकर उसके शरीर के अन्य सभी भाग अमर थे। च्हिरोन ने अकिलीज़ को शिक्षा दी। उसने उसे अस्त्र-शस्त्र चलाना सिखाया। अकिलीज़ की शिक्षा पेलियन नामक पर्वत पर हुई थी। राजकुमार पेरिस, जो कि ट्रॉय का राजकुमार था, एग्मेन्नोन के भाई की पत्नी को अपने साथ ट्रॉय भगा ले गया। इस कारण एग्मेन्नोन ने ५०,००० सिपाहियों के साथ ट्रॉय पर आक्रमण कर दिया। जब यूनानी ट्रोजन युद्ध के लिए चले, वे संयोगवश मिशिया मे रुके। उस जगह का राजा टेलेफस था। युद्ध में परिणामत: अकिलीज़ ने टेलेफस को एक घाव दिया जो कभी ठीक नहीं होता; तब टेलेफस ने एक ओरेकल से सलाह ली, जिसने कहा कि "उसने जो घाव दिया है वो ठीक हो जायेगा"। ओरेकल के कहे अनुसार वह आर्गोस आया, जहाँ अकिलीज़ ने इस शर्त पे कि वह उन्हे ट्रॉय का रास्ता दिखाएगा, उसका घाव ठीक कर दिया। इस युद्ध में अकिलीज़ ने ट्रॉय के महान योद्धा एवं युवराज हेक्टर का वध किया एवं ट्रॉय के हजारों सिपाहियों को मारा। हेक्टर को ट्रॉय ही नहीं वरन पूरे सन्सार में वीरता के लिये जाना जाता था। पर वह अकिलीज़ के सामने टिक न सका। हेक्टर के मरने के बाद भी यूनानियों का ट्रॉय में घुसना असम्भव था, इसलिए उन्होंने एक काठ का घोड़ा बनाया, जिसके अन्दर बैठ कर वे ट्रॉय में प्रवेश कर गए। वह काठ का घोड़ा इतिहास में काठ अश्व के नाम से प्रसिद्ध हुआ। ट्रोय के युद्ध में हारने के बाद पेरिस ने धोखे से विष बुझा बाण अकिलीज़ की एडी में मारकर उसका वध कर दिया। इस प्रकार वीरता के इस अध्याय का अन्त हुआ। श्रेणी:प्राचीन यूनान के योद्धा श्रेणी:यूनानी मिथक श्रेणी:ट्रॉय के युद्ध के योद्धा श्रेणी:चित्र जोड़ें.

7 संबंधों: ट्रॉय का युद्ध, प्राचीन यूनान, पोसाइडन, हेक्टर, होमर, ज़्यूस, इलियाड

ट्रॉय का युद्ध

ट्रॉय का युद्ध - प्राचीन यूनानी पुराकथा संग्रह की मुख्य घटना है। यूनानियों ने ट्रॉय नगर को दस सालों के लिए घेरे में डाल दिया। होमर की इलियाड नामक रचना इस युद्ध के केवल 51 दिनों के निर्णायक दृश्यों का विवरण देती है। ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए ही ग्रीस के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया। ट्राय से लौटते समय उनका जहाज तूफान में फस गया। वह बहुत दिनों तक इधर उधर भटकता रहा.

नई!!: अकिलीज़ और ट्रॉय का युद्ध · और देखें »

प्राचीन यूनान

एथेंस के ऐक्रोपोलिस स्थल में स्थित पारथ़ेनोन, जो अथ़ीना नामक देवी का मंदिर है प्राचीन यूनानी सभ्यता उस संस्कृति को कहते हैं जो यूनान और उसके नज़दीकी क्षेत्रों में लगभग आठवी शताब्दी ईसा-पूर्व से लगभग छठी शताब्दी इसाई तक (यानि क़रीब 1,300 वर्षों तक) विस्तृत थी। आधुनिक पश्चिमी संस्कृतियों की सब से गहरी जड़ इसी सभ्यता को माना जाता है, इसलिए पश्चिमी इतिहासकारों के लिए यूनानी सभ्यता हमेशा बहुत महत्वपूर्ण रही है। माना जाता है के इस सभ्यता के बाद आने वाले रोमन साम्राज्य पर प्राचीन यूनान का गहरा असर था और उस साम्राज्य और संस्कृति के कई पहलुओं में यूनानी संस्कृति की छाप देखी जा सकती है। .

नई!!: अकिलीज़ और प्राचीन यूनान · और देखें »

पोसाइडन

पोसाइडन (अंग्रेज़ी::en:Poseidon, यूनानी: पोसेइदोन) प्राचीन यूनानी धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक थे। वो समन्दर, घोड़ों और भूकम्प के देवता थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे नेप्चून। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: अकिलीज़ और पोसाइडन · और देखें »

हेक्टर

यूनानी इतिहास के अनुसार "हेक्टर" एक ट्रोजन सेनापति और राजकुमार था। वह ट्रौय के युद्ध के सबसे बहादुर और महान योद्धाओं में से एक था। यह सम्राट प्राइम और महारानी हेकुबा का सबसे बड़ा बेटा था। इसी कारण इतिहासकरों के हिसाब से यह पता चलता है कि यह डारडानस और ट्रौस के वंशज माने जाते हैं। इनकी पत्नी का नाम "आन्ड्रोमाके" था, जिसके साथ उनका एक बेटा भी था जिसका नाम "स्कामान्ड्रिअस" था। ट्रोय के महायुद्ध में इन्होने ट्रॉजन सेना के साथ लड़कर ३१,००० यूनानी सैनिक को मारा था। ग्रीक लेखक "होमर" के हिसाब से हेक्टर एक शान्ति-प्रिय, विचारशील, निडर, ज़िम्मेदार बेटा, पती और बाप था जिनके पास कोई बुरा मकसद नहीं था। .

नई!!: अकिलीज़ और हेक्टर · और देखें »

होमर

ब्रिटिश संग्रहालय में होमर की प्रतिकृति होमर यूनान के ऐसे प्राचीनतम कवियों में से हैं जिनकी रचनाएँ आज भी उपलब्ध हैं और जो बहुमत से यूरोप के सबसे महान कवि स्वीकार किए जाते हैं। वे अपने समय की सभ्यता तथा संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रबल माध्यम माने जाते हैं। अन्धे होने के बावजूद उन्होंने दो महाकाव्यों की रचना की - इलियड और ओडिसी। इनका कार्यकाल ईसा से लगभग १००० वर्ष पूर्व था। हालाँकि इसके विषय में प्राचीन काल में जितना विवाद था आज भी उतना ही है। कुछ लोग उनके समय को ट्रोजन युद्ध के समय से जोड़ते है पर इतना तो तय है कि यूनानी इतिहास का एक पूरा काल होमर युग के नाम से विख्यात है, जो ८५० ईसा पूर्व से ट्रोजन युद्ध की तारीख ११९४-११८४ ईसा पूर्व तक फैला हुआ है। इलियड में ट्राय राज्य के साथ ग्रीक लोगों के युद्ध का वर्णन है। इस महाकाव्य में ट्राय की विजय और ध्वंस की कहानी तथा यूनानी वीर एकलिस की वीरता की गाथाएँ हैं। होमर के महाकाव्यों की भाषा प्राचीन यूनानी या हेल्लिकी है। जिस प्रकार हिंदू रामायण में लंका विजय की कहानी पढ़कर आनंदित होते हैं। उसी प्रकार ओडिसी में यूनान वीर यूलीसिस की कथा का वर्णन है। ट्राय का राजकुमार स्पार्टा की रानी हेलेन का अपहरण कर ट्राय नगर ले गया। इस अपमान का बदला लेने के लिए ही ग्रीस के सभी राजाओं और वीरों ने मिलकर ट्राय पर आक्रमण किया। ट्राय से लौटते समय उनका जहाज तूफान में फँस गया। वह बहुत दिनों तक इधर-उधर भटकता रहा। इसके बाद अपने देश लौटा। यूनान (ग्रीस) के तत्कालीन सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक तथ्यों की जानकारी का एकमात्र भरोसेमंद साधन के रूप में इनके ये दो महाकाव्य ही उपलब्ध हैं- इलियड और ओडेसी। इसके अतिरिक्त बहुत सी धार्मिक काव्य रचनाएँ भी जिन्हें बाद में परवर्ती कवियों की रचनाएँ माना गया। यह भी कहा जाता है कि इलियड और ओडेसी का प्रारंभिक स्वरूप मौखिक था और इन्हें प्राचीन ग्रीस के गायक गाया करते थे। गाते हुए वे बहुत से स्वरचित पद इसमें मिला देते। इस कारण इन्हें पूर्ण रूप से होमर की रचनाएँ मानना ठीक नहीं है। इस आधार पर वे होमर किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि समष्टि रूप से इलियड और ओडेसी के रचनाकारों को मानते हैं। .

नई!!: अकिलीज़ और होमर · और देखें »

ज़्यूस

ज़्यूस (Zeus, यूनानी: ज़ेउस - Ζεύς, दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लियी रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई ख़ूबसूरत मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थे। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता थे जुपिटर जिन्हें प्राचीन संस्कृत साहित्य में वृहस्पति देवताओं के गुरु कहा गया है, समान प्रतीत होते हैं। श्रेणी:यूनान के देवी-देवता श्रेणी:यूनानी धर्म.

नई!!: अकिलीज़ और ज़्यूस · और देखें »

इलियाड

इलियड का प्राचीन ज़ूनानी निदर्श चित्र इलियड या ईलियद (ILIAD, प्राच. यून. Ἰλιάς Iliás) — प्राचीन यूनानी शास्त्रीय (क्लासिकल) महाकाव्य है, जो यूरोप के आदिकवि होमर की रचना मानी जाती है। इसका नामकरण ईलियन नगर (ट्राय) के युद्ध के वर्णन के कारण हुआ है। समग्र रचना 24 पुस्तकों में विभक्त है और इसमें 15,693 पंक्तियाँ हैं। इलियड में ट्राय राज्य के साथ ग्रीक लोंगो के युद्ध का वर्णन है। इस महाकाव्य में ट्राय के विजय और ध्वंस की कहानी तथा युनानी वीर एकलिस के वीरत्व की गाथाएं हैं। .

नई!!: अकिलीज़ और इलियाड · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अच्हिल्लेस्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »