लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंतर्राष्ट्रीय अफ़्रिकी बाल दिवस

सूची अंतर्राष्ट्रीय अफ़्रिकी बाल दिवस

सर्वप्रथम अफ्रिकी युनिटी संगठन द्वारा मनाया जाने वाला यह दिवस 16 जून 1९७6 को दक्षिण अफ्रिका के टोयोटा में बेहतर शिक्षा के अधइकार के लिए छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन की स्मृति में मनाया जाता है। इसके द्वारा अफ्रिकी बालकों की शिक्षा की आवश्यकताओं के बारे में जागरुकता लाने की कोशिश की जाती है। .

3 संबंधों: टोयोटा, दक्षिण अफ़्रीका, १६ जून

टोयोटा

टोयोटा मोटर निगम (トヨタ自動車株式会社), एक जापानी मोटर वाहन निर्मान करने वाली कंपनी है। इसका मुख्यालय आएची,जापान के टोयोटा में है। वर्ष 2013 में इस बहुराष्ट्रीय निगम में 333,498 कर्मचारी थे, और मार्च २०१३ तक आय के मामले में विश्व की तेरहवी के साथ सबसे बड़ी कंपनी बनी। टोयोटा मोटर्स वर्ष २०१२ मैं दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माण करने वाली कंपनी थी, वाणिज्यिक वाहन सहित टोयोटा मोटर्स कुल उत्पादन में सबसे बड़ा था और उसी वर्ष के जुलाई में, कंपनी ने अपने 200000000 वाहन के उत्पादन की सूचना दी थी। नवम्बर २०१३ तक बाजार पूंजीकरण द्वारा और राजस्व से जापान में सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी है। किछोरो टोयोडा ने ऑटोमोबाइल बनाने के लिए अपने पिता की कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज के एक अलग हिस्से के रूप में कंपनी की स्थापना १९३७ की थी। तीन साल पहले, १९३४ मई जब टोयोटा इंडस्ट्रीज का एक विभाग मात्र था, तब इसने अपना पहला उत्पाद तैयार किया जो एक 'टाइप ए' इंजन था और १९३६ मैं पहले यात्री कार, टोयोटा ए.ए. का निर्माण किया। टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन टोयोटा ब्रांड, हिनो (Hino), लेक्सस (Lexus), रन्ज़् (RANZ), और स्चिओन (Scion) सहित 5 ब्रांड के तहत वाहनों का उत्पादन करता है। टीएमसी टोयोटा समूह, दुनिया में सबसे बड़ी कंपनियों के संगठन में से एक का हिस्सा है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय अफ़्रिकी बाल दिवस और टोयोटा · और देखें »

दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ़्रीका (साउथ अफ़्रीका भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: साउथ् ऍफ़्रिक) अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बांतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे। केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान बुअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए कोसा, जुलू और अफ़्रिकानरों के बीच झड़पें भी बढ़ती गई। हीरे और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं सदी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे अंग्रेज़-बुअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालाँकि ब्रिटिश ने बुअरों पर युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ़्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20वीं सदी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ़्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अंदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आख़िरकार 1990 में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के ख़त्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय अफ़्रिकी बाल दिवस और दक्षिण अफ़्रीका · और देखें »

१६ जून

16 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 167वाँ (लीप वर्ष में 168 वाँ) दिन है। साल में अभी और 198 दिन बाकी हैं। .

नई!!: अंतर्राष्ट्रीय अफ़्रिकी बाल दिवस और १६ जून · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अंतर्राष्ट्रीय अफ्रिकी बाल दिवस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »