लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंडर द डोम (टीवी शृंखला)

सूची अंडर द डोम (टीवी शृंखला)

अंडर द डोम (Under the Dome) अमेरिकी विज्ञान-गल्प ड्रामा टेलिविज़न शृंखला है जिसका प्रसारण जून 24, 2013, से सीबीएस पर शुरू हुआ। स्टीफ़न किंग द्वारा रचित इसी नाम के उपन्यास पर आधारित इस शृंखला को विकसित ब्रायन के॰ वॉन ने किया। इसके निर्माण में वॉन और किंग के अतिरिक्त नील बॅयर, जस्टिन फाल्वी, डैरिल फ्रैंक, जैक बैन्डर, स्टीवन स्पीलबर्ग और स्टेसी स्नाइडर ने कार्यकारी निर्माता के रूप में योगदान दिया। बॅयर ने रोज़ाना के शोरनर की भूमिका अदा की। डेनिश निर्माता नील्स आर्डेन ऑपलेव ने धारावाहिक के पायलट प्रकरण का निर्माण व निर्देशित किया। जुलाई 29, 2013, को सीबीसी ने अंडर द डोम को 13 प्रकरणों के दूसरे सत्र के लिए नवीकृत किया जिसका प्रसारण 2014 की गर्मियों से शुरू होगा तथा इसके प्रथम प्रकरण की पटकथा स्टीफ़न किंग लिखेंगे। .

7 संबंधों: डेनमार्क, मेन, संयुक्त राज्य, स्टीफ़न किंग, सीबीएस, अंडर द डोम, अंग्रेज़ी भाषा

डेनमार्क

डेनमार्क या डेनमार्क राजशाही (डैनिश: Danmark या Kongeriget Danmark) स्कैंडिनेविया, उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा केवल जर्मनी से मिलती है, जबकी उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर इसे स्वीडन से अलग करते हैं। यह देश जूटलैंड प्रायद्वीप पर हज़ारों द्वीपों में फैला हुआ है। डेनमार्क ने लंबे समय तक बाल्टिक सागर को जाने वाले मार्गों को नियंत्रित किया है और इस जलराशी को डैनिश खाड़ी के नाम से जाना जाता है। इसके छोटे आकार के विपरीत इसकी समुद्री सीमा बहुत लम्बी है लगभग ७,३१४ किमी। डेनमार्क अधिकांशतः एक समतल देश है और समुद्र तल से अधिकतम ऊँचाई वाला स्थान केवल १७० मीटर ऊँचा है। फ़रो द्वीप समूह और ग्रीनलैंड डेनमार्क के अधीनस्थ है। २००८ के वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क, आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। २००८ के ही भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। मोनोक्ल पत्रिका के २००८ के एक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी राजधानी कॉपनहेगन रहने योग्य सर्वाधिक उपयुक्त नगर है। वर्ष २००९ में देश की अनुमानित जनसंख्या ५५,१९,२५९ है। .

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और डेनमार्क · और देखें »

मेन

अमेरिका में स्थिति मेन (Maine) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में उत्तरी राज्य है। इसकी पश्चिम में न्यू हैम्पशायर से, पूर्व में अटलांटिक महासागर से और उत्तर में कनाडाई प्रांतों न्यू ब्रंसविक और क्यूबेक से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है। मेन संयुक्त राज्य में सबसे पूर्व में स्थित राज्य है। मेन के इलाके में हजारों सालों तक आदिवासी लोग एकमात्र निवासी थे। 1604 में इस क्षेत्र में सबसे पहले यूरोपीय बस्ती फ्रांसीसी द्वारा बसाई गई थी। 1620 के दशक में अंग्रेजों ने मेन के तट के किनारे कई बस्तियां बसाई। 1812 के युद्ध के अंत में इसपर ब्रिटिश सेनाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया था। बाद में शांति समझोते के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को इसे लौटा दिया गया। मेन 1820 तक मैसाचुसेट्स का हिस्सा था। फिर उसने मैसाचुसेट्स से अलग राज्य बनने के लिए मतदान किया। 15 मार्च, 1820 को इसे 23 वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया। 2015 के अनुमान अनुसार मेन की आबादी 13,29,328 है। जिस हिसाब से उसका अमेरिका के राज्यों में 42वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से यह 39वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी भाषा 92% जनता द्वारा बोली जाती है पर उसको कोई सरकारी दर्जा प्राप्त नहीं (वास्तव में वही सरकार की भाषा है)। .

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और मेन · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टीफ़न किंग

स्टीफ़न एड्विन किंग (Stephen Edwin King) (जन्म: सितंबर 21, 1947) अमेरिकी समकालीन हॉरर, रहस्य, विज्ञान गल्प और फंतासी शैलियों वाले लेखक हैं। इनकी पुस्तकों की 350 मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेची जा चुकि हैं और बड़ी संख्या में कई फ़ीचर फ़िल्म, टेलीविज़न फ़िल्म और कॉमिक पुस्तकों को रूपांतरित इनकी रचनाओं पर किया गया है। .

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और स्टीफ़न किंग · और देखें »

सीबीएस

सीबीएस ब्रोडकास्टिंग इंक (सीबीएस ब्रोडकास्टिंग इंक.(सीबीएस) एक मुख्य अमरीकी टेलीविजन नेटवर्क है, जिसकी शुरुआत रेडियो नेटवर्क के रूप में हुई. इस नाम की उत्पत्ति इसके पूर्व नेटवर्क कोलंबिया ब्रोडकास्टिंग सिस्टम के प्रारम्भिक वर्णों से हुई है। कंपनी के लोगो के सन्दर्भ में नेटवर्क का उल्लेख कभी-कभी "आई नेटवर्क" के रूप में भी किया जाता है। इसे "टीफ्फनी नेटवर्क" भी कहा जाता है, जो हमें सीबीएस की ऊंची गुणवत्ता की प्रोग्रामिंग का अनुभव कराता है जिसे इसके संस्थापक विलियम एस.पाले (1901-90) के कार्यकाल के दौरान किया गया था। यह सीबीएस के रंगीन टेलीविजन के कुछ आरंभिक प्रदर्शन को भी संदर्भित कर सकता है, जिसका आयोजन 1950 में न्यूयार्क सिटी में पूर्व टिफनी एंड कम्पनी भवन में किया गया था, जिसके बाद इसका नाम "कलर ब्रोडकास्टिंग सिस्टम" पड़ा. नेटवर्क का मूल, यूनाइटेड इंडिपेनडेंट ब्रोडकास्टर इंक में है। जो कि 16 रेडियो स्टेशन का संग्रह है, जिसे 1928 में विलियम एस. पाले द्वारा खरीदा गया और इसका पुनः नामकरण किया गया. पाले के मार्गदर्शन के अंतर्गत, संयुक्त राज्य अमेरिका में सीबीएस सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क बना और उसके बाद तीन बड़ी अमेरिकी प्रसारण टेलीविजन नेटवर्क में से एक बना. 1974 में सीबीएस ने अपने पूर्ण नाम को समाप्त कर केवल सीबीएस, इंक रखा. वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉरपोरेशन ने 1995 में इस नेटवर्क को अधिगृहीत किया और फलस्वरूप जिस कंपनी को इसने खरीदा उसका नाम अपना लिया जिससे यह सीबीएस कॉरपोरेशन बन गया. 2000 में सीबीएस को वायाकॉम के तहत नियंत्रित किया गया, जो संयोगवश 1971 में सीबीएस के एक हिस्से के रूप में शुरू हुआ था। 2005 के अंत में, वायाकॉम ने अपने आप को विभाजित कर लिया और प्रमुख रूप से इसके सीबीएस टेलीविजन नेटवर्क के साथ सीबीएस कॉरपोरेशन को पुनर्स्थापित किया गया. सीबीएस कॉरपोरेशन और न्यू वायाकॉम का संचालन नेशनल एम्यूजमेंट के माध्यम से समनर रेडस्टोन के द्वारा किया गया, जो की दोनों कंपनियों की मूल कंपनी है। .

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और सीबीएस · और देखें »

अंडर द डोम

अंडर द डोम (Under the Dome) अमेरिकी लेखक स्टीफ़न किंग द्वारा रचित विज्ञान गल्प उपन्यास है, जिसका प्रकाशन नवम्बर 2009 में हुआ था। 1970 के दशक के अंतिम और 1980 के शुरुआती वर्षों में किंग ने दो बार दो विभन्न शीर्षकों द कैनिबल्स और अंडर द डोम के साथ एक उपन्यास लिखने का प्रयास करा था जिसे वे पूरा नहीं कर पाए। 2009 में प्रकाशित अंडर द डोम उसी उपन्यास का आंशिक रूप से लिखा अवतरण है। अपने निजी जालपृष्ठ पर किंग बताते हैं कि कैसे ये दो अधूरी रचनाएँ एक ही विचार का उपयोग करने के दो बहुत अलग-अलग प्रयास थे, इस विचार का सार था कि किस प्रकार एक शहर के लोगों के व्यवहार में बदलाव आता है जब वे उस समाज से पूरी तरह अलग हो जाते हैं जहाँ वे हमेशा से थे। मूल लिखित सामग्री के केवल एक ही अध्याय को उपन्यास में शामिल किया गया है। .

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और अंडर द डोम · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: अंडर द डोम (टीवी शृंखला) और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »