लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२३ फ़रवरी

सूची २३ फ़रवरी

23 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 54वॉ दिन है। साल में अभी और 311 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 312)। .

24 संबंधों: प्लूटोनियम, फासिस्ट पार्टी, बार्बी इन ए मरमेड टेल 2, भारत के महाराज्यपाल, भारत २०१०, मारिऊत्ज़ फाइरस्टैनबर्ग, मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची, यूट्यूब, रोजर फ़ेडरर, लियो बैकलैंड, साहित्य संगीत कला २०१०, सिग्नेचर ब्रिज, हरदेव सिंह, खेल जगत २०१०, अन्तर्दहन इंजन, अल असकरी मज़ार, अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन, अंकोरवाट मंदिर, १४५५, १९१९, १९४७, १९६९, २००४, २०१०

प्लूटोनियम

प्लूटोनियम एक दुर्लभ ट्रांसयूरेनिक रेडियोधर्मी तत्त्व है। इसका रासायनिक प्रतीक Pu और परमाणु भार ९४ होता है। प्लूटोनियम के छः अपरूप होते हैं। यह एक ऐक्टिनाइड तत्त्व है जो दिखने में रुपहले श्वेत (सिल्वर व्हाइट) रंग का होता है। प्लूटोनियम-२३८ का अर्धायु काल ८७.७४ वर्ष होता है।। हिन्दुस्तान लाइव। १० दिसम्बर २००९ प्लूटोनियम-२३९, प्लूटोनियम का एक महत्वपूर्ण समस्थानिक है जिसकी अर्धायु काल २४,१०० वर्ष होता है। प्लूटोनियम-२४४, प्लूटोनियम का सर्वाधिक स्थाई समस्थानिक होता है। इसका अर्धायु काल ८ करोड़ वर्ष होता है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और प्लूटोनियम · और देखें »

फासिस्ट पार्टी

राष्ट्रीय फासिस्ट पार्टी का प्रतीक चिह्न राष्ट्रीय फासिस्ट पार्टी (इतालवी भाषा में, Partito Nazionale Fascista; PNF) २३ फरवरी १९१९ को इटली में बेनितो मुसोलिनी द्वारा स्थापित राजनीतिक पार्टी। प्रथम विश्वयुद्ध में पराजित इटली में इस पार्टी की उग्र राष्ट्रवादी कार्यक्रमों को शीघ्र ही लोकप्रियता और सफलता मिलने लगी। चुनाव में बहुमत न प्राप्त होने पर भी मुसोलिनी ने इटली की सत्ता पर अधिकार कर लिया। सन् १९२२ से १९३४ तक इटली की सत्ता इस पार्टी के हांथ थी। वर्तमान में यही एकमात्र दल है जिसके पुन:संगठन करने पर इटली में संवैधानिक रूप से प्रतिबन्ध है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और फासिस्ट पार्टी · और देखें »

बार्बी इन ए मरमेड टेल 2

बार्बी इन ए मरमेड टेल 2 (अंग्रेज़ी: Barbie in a Mermaid Tale 2) एक २०१२ प्रत्यक्ष-से-वीडियो कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म 22 समग्र बार्बी फिल्म श्रृंखला में। यह बार्बी इन ए मरमेड टेल के लिए एक कड़ी है। मूल अंग्रेजी संस्करण में, इस फिल्म में भी बार्बी इन ए मरमेड टेल के बाद से बार्बी की आवाज के रूप में केली शेरिडन की वापसी के निशान। इस फिल्म के लिए उत्पादन दो हिंदी डब संस्करणों वास्तव में थे। यही कारण दो हिंदी संस्करणों बनाया गया है, जो क्यों इस फिल्म के लिए लाइसेंस अधिकार के लिए सबसे अधिक संभावना है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और बार्बी इन ए मरमेड टेल 2 · और देखें »

भारत के महाराज्यपाल

भारत के महाराज्यपाल या गवर्नर-जनरल (१८५८-१९४७ तक वाइसरॉय एवं गवर्नर-जनरल अर्थात राजप्रतिनिधि एवं महाराज्यपाल) भारत में ब्रिटिश राज का अध्यक्ष और भारतीय स्वतंत्रता उपरांत भारत में, ब्रिटिश सम्प्रभु का प्रतिनिधि होता था। इनका कार्यालय सन 1773 में बनाया गया था, जिसे फोर्ट विलियम की प्रेसीडेंसी का गवर्नर-जनरल के अधीन रखा गया था। इस कार्यालय का फोर्ट विलियम पर सीधा नियंत्रण था, एवं अन्य ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारियों का पर्यवेक्षण करता था। सम्पूर्ण ब्रिटिश भारत पर पूर्ण अधिकार 1833 में दिये गये और तब से यह भारत के गवर्नर-जनरल बन गये। १८५८ में भारत ब्रिटिश शासन की अधीन आ गया था। गवर्नर-जनरल की उपाधि उसके भारतीय ब्रिटिश प्रांत (पंजाब, बंगाल, बंबई, मद्रास, संयुक्त प्रांत, इत्यादि) और ब्रिटिष भारत, शब्द स्वतंत्रता पूर्व काल के अविभाजित भारत के इन्हीं ब्रिटिश नियंत्रण के प्रांतों के लिये प्रयोग होता है। वैसे अधिकांश ब्रिटिश भारत, ब्रिटिश सरकार द्वारा सीधे शासित ना होकर, उसके अधीन रहे शासकों द्वारा ही शासित होता था। भारत में सामंतों और रजवाड़ों को गवर्नर-जनरल के ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि होने की भूमिका को दर्शित करने हेतु, सन १८५८ से वाइसरॉय एवं गवर्नर-जनरल ऑफ इंडिया (जिसे लघुरूप में वाइसरॉय कहा जाता था) प्रयोग हुई। वाइसरॊय उपाधि १९४७ में स्वतंत्रता उपरांत लुप्त हो गयी, लेकिन गवर्नर-जनरल का कार्यालय सन १९५० में, भारतीय गणतंत्रता तक अस्तित्व में रहा। १८५८ तक, गवर्नर-जनरल को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों द्वारा चयनित किया जाता था और वह उन्हीं को जवाबदेह होता था। बाद में वह महाराजा द्वारा ब्रिटिश सरकार, भारत राज्य सचिव, ब्रिटिश कैबिनेट; इन सभी की राय से चयन होने लगा। १९४७ के बाद, सम्राट ने उसकी नियुक्ति जारी रखी, लेकिन भारतीय मंत्रियों की राय से, ना कि ब्रिटिश मंत्रियों की सलाह से। गवर्नर-जनरल पांच वर्ष के कार्यकाल के लिये होता था। उसे पहले भी हटाया जा सकता था। इस काल के पूर्ण होने पर, एक अस्थायी गवर्नर-जनरल बनाया जाता था। जब तक कि नया गवर्नर-जनरल पदभार ग्रहण ना कर ले। अस्थायी गवर्नर-जनरल को प्रायः प्रान्तीय गवर्नरों में से चुना जाता था। .

नई!!: २३ फ़रवरी और भारत के महाराज्यपाल · और देखें »

भारत २०१०

इन्हें भी देखें 2014 भारत 2014 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2014 साहित्य संगीत कला 2014 खेल जगत 2014 .

नई!!: २३ फ़रवरी और भारत २०१० · और देखें »

मारिऊत्ज़ फाइरस्टैनबर्ग

कोई विवरण नहीं।

नई!!: २३ फ़रवरी और मारिऊत्ज़ फाइरस्टैनबर्ग · और देखें »

मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची

This is an episode list for the dramedy television series Monk.

नई!!: २३ फ़रवरी और मोंक धारावाहिक के प्रसंगों की सूची · और देखें »

यूट्यूब

यूट्यूब का मुख्यालय सैन ब्रूनो, कैलीफोर्निया में (२०१०) यूट्यूबएक साझा वेबसाइट (video sharing) है जहाँ उपयोगकर्ता वेबसाइट पर वीडियो देख सकता है, रेटिंग दे सकता है, टिप्पणियाँ छोड़ सकता है और वीडियॊ क्लिप साझा कर सकता है। पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियॊं ने मध्य फरवरी (PayPal)२००५ यू ट़यूब बनायी थी।, USATODAY, October 11 (October 11), 2006.

नई!!: २३ फ़रवरी और यूट्यूब · और देखें »

रोजर फ़ेडरर

रॉजर फ़ेडरर (उच्चारण / rɒdʒə fɛdərər /) (जन्म 8 अगस्त 1981) एक व्यवसायिक स्विस टेनिस खिलाड़ी हैं, जिनकी वर्तमान में एटीपी वरीयता 2 है। उनके नाम 2 फ़रवरी 2004 से 17 अगस्त 2008 तक 237 हफ़्तों तक प्रथम वरीयता पर रहने का रिकॉर्ड है। फ़ेडरर को व्यापक रूप से इस युग के महानतम एकल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन) | उन्होंने 4 टेनिस मास्टर्स कप खिताब, 16 एटीपी मास्टर्स श्रृंखलाएं, तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, जिसमें लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फ़ाईनलों (2005 विम्बलडन प्रतियोगिता से 2007 अमेरिकी ओपन प्रतियोगिता तक) तथा लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल मुकाबलों (2004 विम्बलडन से वर्तमान तक) में शामिल होना भी सम्मिलित है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और रोजर फ़ेडरर · और देखें »

लियो बैकलैंड

लियो हैंड्रिक बैकेलैंड (सिंट-मार्टेन्स लैटेम, बेल्जियम, १४ नवंबर, १८६३ - २३ फरवरी, १९४४) एक बेल्जियम के रसायनशास्त्री थे। इन्होंने वेलॉक्स फोटोग्राफिक कागज की खोज की थी। (1893) उसके बाद १९०७ में बैकेलाइट की भी खोज की थी।. .

नई!!: २३ फ़रवरी और लियो बैकलैंड · और देखें »

साहित्य संगीत कला २०१०

इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: २३ फ़रवरी और साहित्य संगीत कला २०१० · और देखें »

सिग्नेचर ब्रिज

सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली, भारत में निर्माणाधीन सेतु का कामचलाउ नाम है। इस सेतु का निर्माण दिल्ली के वज़ीराबाद में यमुना नदी पर किया जा रहा है। इस सेतु के निर्माण को दिल्ली मन्त्रीमण्डल द्वारा २३ फ़रवरी २०१० को स्वीकृति दी गई थी। इस सेतु के निर्माण की कुल लागत १,१२८ करोड़ या ११.२८ अरब रुपए अनुमानित है। यमुना नदी पर निर्माणाधीन यह सेतु दिल्ली का पहला रज्जु कर्षण सेतु होगा। १९९७ में सर्वप्रथम सुझाये गये इस पुल की अवधारणा २००४ में जाकर बन पायी, और फिर २००७ में दिल्ली कैबिनेट द्वारा इस परियोजना को अनुमोदित किया गया। वैसे तो इसका निर्माण २०१० में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमण्डल खेलों से पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन पर्यावरण मंजूरी न मिल पाने से यह परियोजना शुरू के कई वर्षों तक अधर में रही । आखिरकार २०११ में निर्माण कार्य शुरू हुआ, और इसकी समय सीमा दिसंबर २०१३ तय की गई। निर्माण कार्य पूरा न हो पाने की वजह से समापन तिथि को बाद में जून २०१६ और फिर जुलाई २०१७ तक आगे बढ़ा दिया गया। जुलाई २०१७ में दिल्ली सरकार ने इस परियोजना के लिए १०० करोड़ रुपये जारी किए और मार्च २०१८ की एक नई समयसीमा तय की, जिसे बाद में अप्रैल २०१८, जून २०१८ और फिर अक्टूबर २०१८ तक आगे बढ़ा दिया गया। .

नई!!: २३ फ़रवरी और सिग्नेचर ब्रिज · और देखें »

हरदेव सिंह

बाबा हरदेव सिंह (23 फरवरी, 1954–13 मई, 2016) भारत के एक आध्यात्मिक गुरु एवं सन्त निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे। १३ मई २०१६ को उनका निधन कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में हुआ। .

नई!!: २३ फ़रवरी और हरदेव सिंह · और देखें »

खेल जगत २०१०

इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: २३ फ़रवरी और खेल जगत २०१० · और देखें »

अन्तर्दहन इंजन

42-सिलिण्डर वाला JSC Zvezda M503 डीजल इंजन, 2940 kW अन्तर्दहन इंजन (अन्तः दहन इंजन या आन्तरिक दहन इंजन या internal combustion engine) ऐसा इंजन है जिसमें ईंधन एवं आक्सीकारक सभी तरफ से बन्द एक बेलानाकार दहन कक्ष में जलते हैं। दहन की इस क्रिया में प्रायः हवा ही आक्सीकारक का काम करती है। जिस बन्द कक्ष में दहन होता है उसे दहन कक्ष (कम्बशन चैम्बर) कहते हैं। दहन की यह अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी (exothermic reaction) होती है जो उच्च ताप एवं दाब वाली गैसें उत्पन्न करती है। ये गैसें दहन कक्ष में लगे हुए एक पिस्टन को धकेलती हुए फैलतीं है। पिस्टन एक कनेक्टिंग रॉड के माध्यम से एक क्रेंक शाफ्ट(घुमने वाली छड़) से जुड़ा होता है, इस प्रकार जब पिस्टन नीचे की तरफ जाता है तो कनेक्टिंग रॉड से जुड़ी क्रेंक शाफ्ट घुमने लगती है, इस प्रकार ईंधन की रासायनिक ऊर्जा पहले ऊष्मीय ऊर्जा में बदलती है और फिर ऊष्मीय ऊर्जा यांत्रिक उर्जा में बदल जाती है। अन्तर्दहन इंजन के विपरीत बहिर्दहन इंजन, (जैसे, वाष्प इंजन) में कार्य करने वाला तरल (जैसे वाष्प) किसी अन्य कक्ष में किसी तरल को गरम करके प्राप्त किया जाता है। प्रायः पिस्टनयुक्त प्रत्यागामी इंजन, जिसमें कुछ-कुछ समयान्तराल के बाद दहन होता है (लगातार नहीं), को ही अन्तर्दहन इंजन कहा जाता है किन्तु जेट इंजन, अधिकांश रॉकेट एवं अनेक गैस टर्बाइनें भी अन्तर्दहन इंजन की श्रेणी में आती हैं जिनमें दहन की क्रिया अनवरत रूप से चलती रहती है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और अन्तर्दहन इंजन · और देखें »

अल असकरी मज़ार

मस्जिद अगले और प्रथम बम विस्फ़ोट के बाद। अल असकरी या असकरिय्या मज़ार/मस्जिद (अरबी:, मर्क़द अल-इमामाय्न `अली ल-हादी वा अल-हस्सन अल-`अस्करी) एक शिया मुस्लिम धर्मात्मा मस्जिद है जो बग़दाद से 125 कीमी दूर इराक़ी शहर सामर्रा में है। यह एक विश्व के सबसे महत्वपूर्ण शिया मस्जिद है, जिसका निर्माण सन् 944 ई में हुआ। इसका एक गुम्बज़ 2006 में एक बम विस्फ़ोट में नष्ट हो गया और इसकी दो शेष मीनारें जून 2007 में एक अन्य बम विस्फ़ोट में नष्ट हुई, जिस से शिया मुसलमानों में व्यापक अप्रसन्नता हुई। .

नई!!: २३ फ़रवरी और अल असकरी मज़ार · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन

अन्तर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग यह लेख या कुछ अंश अपनी मूल भाषा में है, जिससे कि इन तथ्यों की मौलिकता बनी रहे। कृपया इसे अनुवाद करने का प्रयास न करें, या पहले संवाद पृष्ठ पर चर्चा करके फिर सुधार करें। अन्तराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (फ्रेंच में Organisation internationale de normalisation), जिसे अधिकतर ISO कहा जाता है, विभिन्न राष्ट्रों के मानक संगठनों के प्रतिनिधियों से गठित एक अन्तर्राष्ट्रीय मानक-विन्यास संस्था है। इसकी स्थापना 23 फरवरी, 1947 को हुई थी, विश्वव्यापी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक मानकों को घोषित करने हेतु। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है। यद्यपि ISO स्वयं को एक गैर सरकारी संगठन कहता है, इसकी मानक स्थापित करने की क्षमता, जो कि प्राय्ः विधि बन जाते हैं, या तो समझौतों के द्वारा, या फिर राष्ट्रीय मान; यह इसको गैर सरकारी संगठनों से अधिक शक्तिशाली बनाता है। वैसे व्यवहार में यह एक संकाय या अल्पकालीन संगठन जैसे कार्यरत है, जिसकी सरकारों से मजबूत कङियाँ हैं।.

नई!!: २३ फ़रवरी और अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन · और देखें »

अंकोरवाट मंदिर

अंकोरवाट (खमेर भाषा: អង្គរវត្ត) कंबोडिया में एक मंदिर परिसर और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है, 162.6 हेक्टेयर (1,626,000 एम 2; 402 एकड़) को मापने वाले एक साइट पर। यह मूल रूप से खमेर साम्राज्य के लिए भगवान विष्णु के एक हिंदू मंदिर के रूप में बनाया गया था, जो धीरे-धीरे 12 वीं शताब्दी के अंत में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया था। यह कंबोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। इसका निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय (१११२-५३ई.) के शासनकाल में हुआ था। यह विष्णु मन्दिर है जबकि इसके पूर्ववर्ती शासकों ने प्रायः शिवमंदिरों का निर्माण किया था। मीकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना यह मंदिर आज भी संसार का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है। राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मंदिर को १९८३ से कंबोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है। यह मन्दिर मेरु पर्वत का भी प्रतीक है। इसकी दीवारों पर भारतीय धर्म ग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएं बहुत सुंदर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। पर्यटक यहाँ केवल वास्तुशास्त्र का अनुपम सौंदर्य देखने ही नहीं आते बल्कि यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं। सनातनी लोग इसे पवित्र तीर्थस्थान मानते हैं। .

नई!!: २३ फ़रवरी और अंकोरवाट मंदिर · और देखें »

१४५५

1455 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और १४५५ · और देखें »

१९१९

1919 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और १९१९ · और देखें »

१९४७

1947 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और १९४७ · और देखें »

१९६९

१९६९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और १९६९ · और देखें »

२००४

2004 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २३ फ़रवरी और २००४ · और देखें »

२०१०

वर्ष २०१० वर्तमान वर्ष है। यह शुक्रवार को प्रारम्भ हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष २०१० को अंतराष्ट्रीय जैव विविधता वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इन्हें भी देखें 2010 भारत 2010 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2010 साहित्य संगीत कला 2010 खेल जगत 2010 .

नई!!: २३ फ़रवरी और २०१० · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

23 फरवरी, २३ फरवरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »