लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२००८ के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा

सूची २००८ के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा

समकालीन कथा लेखन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध लेखक गोविंद मिश्र और उर्दू के शायर जयंत परमार समेत 21 लेखकों को वर्ष 2008 के साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को अकादमी के कार्यकारी मंडल ने यह घोषणा की। एक अगस्त 1939 को बुंदेलखंड में जन्मे मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे में कैद रंग के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार अंग्रेजी के लिए कोई पुस्तक पुरस्कार योग्य नहीं मानी गई, जबकि मैथिली और तेलुगू के पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे। ये पुरस्कार एक जनवरी 2004 से 31 दिसम्बर 2006 के दौरान प्रकाशित पुस्तकों के लिए हैं। पुरस्कार अगले वर्ष 17 फ़रवरी को यहां एक समारोह में दिए जाएंगे। पुरस्कार में प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये तथा एक प्रशस्ति पत्र एवं ताम्रफलक शामिल हैं। अकादमी के हिंदी संयोजक विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने बताया कि हिंदी के लिए 13 लेखक पुरस्कारों की दौड़ में थे। इनमें महीप सिंह, मैनेजर पांडेय, प्रयाग शुक्ल, असगर वजाहत, राजी सेठ आदि शामिल हैं। प्रभाकर श्रोत्रिय, सूर्यप्रकाश दीक्षित और प्रो.

0 संबंधों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »