लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

२० दिसम्बर

सूची २० दिसम्बर

20 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 354वॉ (लीप वर्ष में 355 वॉ) दिन है। साल में अभी और 11 दिन बाकी है। .

19 संबंधों: दिसम्बर, प्रोफेसर की पड़ोसन (1993 फ़िल्म), येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो), राम गोपाल बजाज, राष्ट्रकुल से निलंबन, सफदरजंग का मकबरा, साथिया (2002 फ़िल्म), स्वयंसेवकों का कदमताल, हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७, वक्कम मजीद, गिरीश कर्नाड, अरुण कांबले, उत्तराखण्ड सरकार, उमाशंकर जोशी, १९८१, 1966 एशियाई खेल, 1970 एशियाई खेल, 1978 एशियाई खेल, 1998 एशियाई खेल

दिसम्बर

दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना है, साथ ही यह उन सात ग्रेगोरी महीनो में से एक है जिनमे 31 दिन होते हैं। लैटिन में, दिसेम (decem) का मतलब "दस" होता है। दिसम्बर भी रोमन कैलेंडर का दसवां महीना था जब तक कि मासविहीन सर्दियों की अवधि को जनवरी और फरवरी के बीच विभाजित नहीं कर दिया गया। दिसंबर से संबंधित फूल हॉली या नारसीसस है। दिसंबर के रत्न फीरोज़ा, लापीस लाजुली, जि़रकॉन, पुखराज (नीला), या टैन्जानाईट रहे हैं। दिसंबर माह में उत्तरी गोलार्द्ध में दिन के (सूर्य की रोशनी का समय) सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे अधिक घंटे होते हैं। दिसंबर और सितम्बर सप्ताह के एक ही दिन से शुरू होते हैं। .

नई!!: २० दिसम्बर और दिसम्बर · और देखें »

प्रोफेसर की पड़ोसन (1993 फ़िल्म)

प्रोफेसर की पड़ोसन 1993 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २० दिसम्बर और प्रोफेसर की पड़ोसन (1993 फ़िल्म) · और देखें »

येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो)

right right दिल्ली की दिल्ली मैट्रो प्रणाली में 15 मैट्रो स्टेशन हैं, जो कि जहांगीरपुरी से केंद्रीय सचिवालय तक जाती है। इसके द्वारा तय की गई कुल दूरी है 17.36 कि.मी। यह लाइन पूर्णतया प्रचालन में है।.

नई!!: २० दिसम्बर और येलो लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

राम गोपाल बजाज

राम गोपाल बजाज-भारतीय रंगमंच निदेशक, हिन्दी फिल्म अभिनेता और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक है। राम गोपाल बजाज को 1996 में थिएटर में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और 2003 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ऊन्होने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ कई नाटकों का निर्देशन किया। सूर्य की अन्तिम किरण से, सूर्य की पहली किरण तक (1974), जयशंकर प्रसाद की स्कंदगुप्त(1977), केदे हेयात (1989),मोहन राकेश का आश़ाड् का एक दिन (1992) प्रमुख है। राम गोपाल बजाज ने गिरीश कर्नाड के रक्त् कल्याण (Taledanda) का हिन्दी अनुवाद भी किया है। जिसका निर्देशन इब्राहीम अलकाजी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (१९९२) और अरविन्द गौड़ ने अस्मिता नाट्य संस्था (१९९५) के लिये किया। उन्होंने उत्सव (1984) और गोधूलि (1977) जैसी कला फिल्मों में एक सहायक निर्देशक के रूप मैं काम भी किया और बाद में मासूम (1983), मिर्च मसाला (1985), चांदनी (1989) परजानिया, गुरु जैसी फिल्मों मैं काम किया। वह वर्तमान में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली की अकादमिक परिषद के एक सदस्य है। .

नई!!: २० दिसम्बर और राम गोपाल बजाज · और देखें »

राष्ट्रकुल से निलंबन

राष्ट्रकुल से निलंबन किसी राष्ट्रकुल के सदस्य देश को दी जाने वाली सबसे गंभीर सजा है। राष्ट्रकुल के नियमों का उल्लंघन करने पर किसी सदस्य को निष्कासन की व्यवस्था के आभाव मे राष्ट्रमंडल मंत्रिस्तरीय कार्य समूह (सीएमएजी) सदस्य को निलंबित करता हैं। 1995 में इस निती की स्थापना के बाद से चार देशों के पास राष्ट्रमंडल से निलंबित किया जा चुका है: फिजी, नाइजीरिया, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे। पाकिस्तान के एक दो बार निलंबित किया गया है, नाइजीरिया एक बार निलंबित गया है, फ़िजी को स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया गया हैं। जिम्बाब्वे ने अपनी सदस्यता 8 दिसंबर 2003 में वापस ले ली। .

नई!!: २० दिसम्बर और राष्ट्रकुल से निलंबन · और देखें »

सफदरजंग का मकबरा

सफदरजंग का मकबरा दिल्ली की प्रसिद्ध एतिहासिक इमारतों में से एक है। यह मकबरा दक्षिण दिल्ली में श्री औरोबिंदो मार्ग पर लोधी मार्ग के पश्चिमी छोर के ठीक सामने स्थित है। सफदरजंग सफदरजंग का मकबरा अंतिम मुगल बादशाह मुहम्मद शाह (1719-1748) के शक्तिशाली व कुशल प्रधान मंत्री सफदरजंग की स्मृति में नवाब शुजादुल्लाह ने 1754 ई.में बनवाया था। यहां सफदरजंग और उनकी बेगम की कब्र बनी हुई है। इसे आज भी मुगल वास्तु कला का उत्कृष्ट नमूना माना जाता है। केन्द्रीय इमारत में एक बड़ा गुम्बद है जो सफ़ेद संगमरमर पत्थर से निर्मित है। शेष इमारत लाल बलुआ पत्थर से बनी है। इसका स्थापत्य हुमायूँ मकबरे के ढांचे पर ही आधारित है। मोती महल, जंगली महल और बादशाह पसंद नाम से पैवेलियन भी बने हुए हैं। चारों ओर पानी की चार झीलें हैं, जो चार इमारतों तक जाती हैं। पूर्व दिशा में मुख्य द्वार है, जो श्री औरोबिन्दो मार्ग पर स्थित है। अन्य इमारतों में लोगों के लिए रिहायशी सुविधाएं हैं। मुख्य इमारत में जुड़े हुए ही चार अष्टकोणीय मीनारें भी हैं। .

नई!!: २० दिसम्बर और सफदरजंग का मकबरा · और देखें »

साथिया (2002 फ़िल्म)

साथिया २००२ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: २० दिसम्बर और साथिया (2002 फ़िल्म) · और देखें »

स्वयंसेवकों का कदमताल

स्वयंसेवकों का कदमताल, चीनी जनवादी गणराज्य, हाँगकाँग (१ जुलाई, १९९७ से) और मकाउ (२० दिसम्बर, १९९९ से) का राष्ट्रगान है, जिसे जानेमाने कवि और नाटककार तियान हान ने लिखा था और संगीत रचना नी एर ने की थी। इसे पहली बार १९३४ में एक शंघाई नाट्य के दौरान बजाया गया था और इसका मूल गीतिकाव्य ही राष्ट्रगान का आधिकारिक गीतिकाव्य है। २००४ में चीनी जनवादी गणराज्य के संविधान की धारा १३६ में इस गान के राष्ट्रगान होने का प्रावधान जोड़ा गया। .

नई!!: २० दिसम्बर और स्वयंसेवकों का कदमताल · और देखें »

हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७

* रविवार, 30 दिसंबर, 2007: बेनजीर भुट्टो के 19 वर्षीय पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का अध्यक्ष और उनके पति आसिफ अली जरदारी को सह-अध्यक्ष बनाया गया। -->.

नई!!: २० दिसम्बर और हाल की घटनाएँ दिसंबर २००७ · और देखें »

वक्कम मजीद

अब्दुल मजीद् (मलयालम: അബ്ദുൽ മജീദ്; 20 दिसंबर 1909 - 10 जुलाई 2000) बेहतर रूप में जाना वक्कम मजीद भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी और त्रावणकोर-कोचीन राज्य विधानसभा के पूर्व सदस्य था। बीसवीं सदी में केरल के सामाजिक और राजनीतिक दायरे में वह एक असाधारण राजनेता था। एक महान राष्ट्रवादी, उस्का राजनीति आंतरिक मूल्य आधारित, धर्मनिरपेक्ष और मानवीय थे। .

नई!!: २० दिसम्बर और वक्कम मजीद · और देखें »

गिरीश कर्नाड

गिरीश कार्नाड (जन्म 19 मई, 1938 माथेरान, महाराष्ट्र) भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार हैं। कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा दोनों में इनकी लेखनी समानाधिकार से चलती है। 1998 में ज्ञानपीठ सहित पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के विजेता कार्नाड द्वारा रचित तुगलक, हयवदन, तलेदंड, नागमंडल व ययाति जैसे नाटक अत्यंत लोकप्रिय हुये और भारत की अनेकों भाषाओं में इनका अनुवाद व मंचन हुआ है। प्रमुख भारतीय निदेशको - इब्राहीम अलकाजी, प्रसन्ना, अरविन्द गौड़ और बी.वी. कारंत ने इनका अलग- अलग तरीके से प्रभावी व यादगार निर्देशन किया हैं। .

नई!!: २० दिसम्बर और गिरीश कर्नाड · और देखें »

अरुण कांबले

अरुण कृष्णाजी कांबले (मराठी: अरुण कृष्णाजी कांबळे) (१४ मार्च, १९५३ -- २० दिसंबर, २००९)। अरुण कृष्णाजी कांबले मराठी साहीत्य में लेखक और दलितों में अग्रणी नेतृत्व थे। अरुण कांबले, दलित पैंथर्स के संस्थापक हैं और वर्तमान में विश्वविद्यालय मुंबई में मराठी विभाग के प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे थे। वह जनता दल के महासचिव थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ा वर्ग के लोगों और अल्पसंख्यकों के पक्ष में प्रमुख निर्णय लिये थे। .

नई!!: २० दिसम्बर और अरुण कांबले · और देखें »

उत्तराखण्ड सरकार

उत्तराखण्ड सरकार, उत्तराखण्ड, भारत की राज्य सरकार को कहते हैं। स्थानीय तौर पर राज्य सरकार भी कह दिया जाता है। यह उत्तराखण्ड राज्य का सर्वोच्च शासन प्राधिकरण है। इसमें राज्यपाल, कार्यकारिणी, न्यायपालिका और वैधानिक शाखा सम्मिलित हैं। भारत के अन्य राज्यों के समान ही, उत्तराखण्ड राज्य का प्रमुख राज्यपाल होता है, जिसकी नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति केन्द्र सरकार से विमर्श कर करता है। राज्यपाल का पद केवल आनुष्ठानिक है। मुख्यमंत्री राज्य सरकार का मुखिया होता है और जिसके पास अधिकांश कार्यकारिणी शक्तियाँ होती हैं। देहरादून राज्य की राजधानी है, जहाँ पर राज्य विधासभा और सचिवालय स्थित हैं। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में स्थित है और जिसका न्यायक्षेत्र पूरा उत्तराखणड राज्य है। उत्तराखण्ड की वर्तमान एकविधाई विधानसभा में ७० सदस्य हैं जिन्हें विधायक कहा जाता है। सरकार का कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है या फिर सरकार को पाँव वर्षों से पहले भी भंग किया जा सकता है। .

नई!!: २० दिसम्बर और उत्तराखण्ड सरकार · और देखें »

उमाशंकर जोशी

उमाशंकर जोशी एक गुजराती साहित्यकार हैं। इन्हें 1967 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा रचित एक समालोचना कविनी श्रद्धा के लिये उन्हें सन् १९७३ में साहित्य अकादमी पुरस्कार (गुजराती) से सम्मानित किया गया। .

नई!!: २० दिसम्बर और उमाशंकर जोशी · और देखें »

१९८१

1981 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: २० दिसम्बर और १९८१ · और देखें »

1966 एशियाई खेल

पाँचवे एशियाई खेल ९ दिसंबर से २० दिसंबर, १९६६ के बीच बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। ताइवान और इस्राइल की इन एशियाई खेलों में वापसी हुई, इण्डोनेशिया के इन दोनों देशों को खेलों से प्रतिबन्धित करने के निर्णय के उलट। १८ एशियाई देशों के २, ५०० खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर महिला वॉलीबॉल ने प्रथमोप्रवेश किया। .

नई!!: २० दिसम्बर और 1966 एशियाई खेल · और देखें »

1970 एशियाई खेल

छठे एशियाई खेल ९ दिसंबर से २० दिसंबर, १९७० के बीच बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। पहले इन खेलों का आयोजन दक्षिण कोरिया द्वारा किया जाना था लेकिन उत्तर कोरिया मिली धमकियों के चलते इन खेलों को बचाने के लिए पिछले मेज़बान थाइलैण्ड ने हस्तक्षेप किया और दक्षिण कोरिया के निधियों का उपयोग करते हुए इन खेलों की मेज़बानी की। १८ देशों के २, ४०० खिलाड़ियों ने इन खेलो में भाग लिया, जहाँ पर नौकायन प्रथमोप्रवेश क्रीड़ा था। .

नई!!: २० दिसम्बर और 1970 एशियाई खेल · और देखें »

1978 एशियाई खेल

आठवें एशियाई खेल ९ दिसंबर से २० दिसंबर, १९७८ के बीच बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। पाकिस्तान ने भारत और बांग्लादेश के साथ विवादों के चलते इन खेलों की मेजंबानी स्थगित कर दी। वित्तीय कारणों के चलते सिंगापुर खेलों की मेज़बानी करने से पीछे हट गया। थाईलैण्ड ने सहायता करने की पेशकश की और इसलिए एशियाड बैंकाक में आयोजित किया गया। राजनीतिक मोर्चे पर, इस्राइल को एशियाई खेलों से निष्कासित कर दिया गया। कुल २५ एशियाई देशों के ३,८४२ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया। पहली बार सम्मिलित किए गए खेल थे तीरंदाज़ी और गेंदबाजी। .

नई!!: २० दिसम्बर और 1978 एशियाई खेल · और देखें »

1998 एशियाई खेल

तेरहवें एशियाई खेल ६ दिसंबर से २० दिसंबर, १९९८ के बीव बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। यह पहली बार था जब थाईलैण्ड ने इन खेलों के लिए बोली लगाई। इससे पहले थाईलैण्ड ने १९७० और १९७८ के एशियाई खेलों के आयोजन में अन्तिम समय पर अपना समर्थ्न दिया जब खेलों को रद्ध करने की स्थिति आ गई थी। .

नई!!: २० दिसम्बर और 1998 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

20 दिसंबर, २० दिसंबर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »